newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

लालू का जन्मदिन फीका रहा

हर जन्मदिन पर जश्न मनाने वाले लालू यादव का आज 72 वां जन्मदिन है लेकिन फीका  फीका ।  इस बार लालू परिवार की तरफ से कोई बड़ा समारोह नहीं हुआ। तेजस्वी पटना से बाहर हैं उन्होंने ट्वीट कर पिता को जन्मदिन की बधाई दी। राबड़ी देवी और लालू के अन्य बेटियों ने भी लालू को जन्मदिन पर याद किया और अपने-अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया।

सबने लालू की सेहत के लिए सलामती की दुआ मांगी और उनके जल्द जेल से बाहर आने की प्रार्थना की तो वहीं राबड़ी देवी ने भी ट्वीट कर पति लालू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। लेकिन, इन सबके बीच लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप ने वादा करने के बावजूद पिता के अधिकारिक जन्मदिन समारोह में शामिल नहीं हुए और कहा कि राजद के छात्र प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में बिजी हैं।

तेजप्रताप ने अपने सरकारी आवास पर ही लालू का बर्थडे मना लिया। पार्टी में छात्र राजद के नेता भी आवास पर मौजूद थे। मौके पर तेजप्रताप ने पिता को याद कर कहा कि अगर लालू जी बाहर होते तो मेरी परेशानियों में मेरी मदद करते।

तेजप्रताप ने कर दी बड़ी गलती

लेकिन, तेजप्रताप ने जो किया सो किया। ट्विटर पर उन्होंने लालू के जन्मदिन के ट्वीट में 71 वां बर्थडे लिख दिया। उनकी इस भूल से सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। दरअसल तेजप्रताप ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें लालू का 71वां जन्मदिन लिखा हुआ है।

Related posts

अशोक चव्हाण का पत्ता कैसे कटा क्यों नही बन पाये मंत्री

Newsmantra

AHWAD : It Was My Reckless Behaviour

Newsmantra

SHIV SENA PITCH FOR RAM MANDIR

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More