newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

रुका हुआ धन आपको अवश्य प्राप्त होगा

मेष:
फरवरी शनिवार को शुभ योग में महीने का आरंभ हुआ है। आज दिन रात चंद्रमा का संचार मंगल की राशि मेष में हो रहा है। ग्रहों की शुभ स्थिति से मेष राशि वालों को किस्मत का 95 प्रतिशत तक साथ मिल रहा है। आपके सितारे क्या कहते हैं देखें।
मेष राशि वालों का दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर हर कार्य कर पाएंगे। जिससे पूरे दिन उत्साह एवं ऊर्जा बनी रहेगी। आज आप धन के किसी लेन-देन के बारे में विचार कर सकते हैं। जो भी करेंगे उसमें लाभ होने की पूरी उम्‍मीद है, बस खुद को नकारात्‍मक विचारों से दूर रखें। भाग्‍य आज 95 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
आज आपका दिन अस्वस्थता और बेचैनी के साथ बीतेगा। किसी का भला करने पर भी आप पर ही विपत्ति आ सकती है। पैसों का लेन-देन आज न करें। आपके अपने आपसे दूर जा सकते हैं। किसी बात को लेकर परिवार में मनमुटाव हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि धैर्य और संयम के साथ बैठकर आपसी मसलों को सुलझा लें। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।
फरवरी महीने का राशिफल पढ़ें औऱ विडियो देखें
मिथुन:
आज आपका दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, विद्या सभी क्षेत्रों में आज लाभ ही लाभ के संकेत हैं। सभी कार्य फलीभूत होंगे। प्रयास करने पर सफलता प्राप्‍त होगी। मेहनत के बल पर आपके सभी काम बनेंगे। नौकरीपेशा को उनके कार्य के लिए प्रशंसा मिलेगी, वहीं व्‍यापारियों को भी फायदा होगा। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज दांपत्‍य जीवन के मामले में भी मधुर अनुभव प्राप्‍त होंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। छात्रों के लिए भी कोई शुभ सूचना आ सकती है। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
भाग्य आज आपका साथ दे रहा है। आज पहले से सोचे गए कार्यों की तरफ आपको विशेष रूप से ध्‍यान देना होगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहने की संभावनाएं बन रही हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों की रुचि बढ़ेगी। धन का निवेश करना आपके लिए आज लाभकारी रहेगा। आने काम को समय पर पूरा कर पाएंगे। भाग्‍य आज 86 फीसदी साथ देगा रहा है।
कन्या:
आज के दिन किसी भी नए कार्य का श्रीगणेश न करें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा से परहेज करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। वाणी को क्रोध से दूर रखें। आज आपको अन्‍य दिनों की तुलना में कुछ आलस्‍य महसूस हो सकता है। बहुत जरूरी न हो तो लंबी दूरी की यात्रा से परहेज करें। सेहत का भी विशेष ध्‍यान रखें। भाग्‍य आज 50 फीसदी साथ देगा।
तुला:
आज आपका दिन आनंद में बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्‍त होगा। प्रिय व्यक्ति की राय पर विशेष तौर पर ध्यान दें। विरोधी शांत रहेंगे। दिन आनंद के साथ बीतेगा। साथियों का सहयोग प्राप्‍त करेंगे। आज आपके मान-सम्‍मान में भी वृद्धि होगी। भाग्‍य आज 79 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
सुखशांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। आज आप पुराने पड़े कार्यों को पूरा कर सकते हैं। परिवार में सुख का वातावरण रहेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ती आएगी। पार्टनर के साथ अच्‍छा समय गुजार सकते हैं। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में भाग अवश्य लें। आज आपको अच्‍छे परिणाम प्राप्‍त होंगे। छात्रों का पढ़ाई पर ध्‍यान केंद्रित होगा। भविष्‍य के लिए भी योजनाएं तैयार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में माहौल अनुकूल रहेगा। अधिकारियों से तारीफ सुनने को मिलेगी। पारिवार‍िक जीवन सुखद रहेगा। भाग्‍य आज 75 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज आपकी मनःस्थिति नकारात्मकता की ओर प्रेरित करेगी। मन को सबल रखें। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रह सकता है। किसी से बहस में न पड़ें। अन्‍यथा मन आपका ही खराब होगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखने के लिए आपको धैर्य और संयम से काम लेते हुए क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। कोई योजना फलीभूत हो सकती है। जिसका लाभ आपको भविष्‍य में देखने को मिल सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा रहेगा और कार्य में उत्‍साह बना रहेगा। भाग्‍य आज 95 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आज रुका हुआ धन आपको अवश्य प्राप्त होगा। धन निवेश के लिए भी दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। दिन में परिणाम आज शुभ प्राप्‍त होंगे। कारोबार में भी लाभ होगा। निवेश के लिए भी आज का दिन शुभ है। पारिवारिक जीवन भी आज सुखमय रहेगा। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936
9833148857
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

Maha Kumbh Police equipped with Eveready Siren Torches for Effective Crowd Management for a safer Maha Kumbh 2025

Newsmantra

Stars moved plea against tv channels

Newsmantra

Hanuman Katha at Shree Cement, Beawar: a Sacred Tribute to Bajrang Bali’s Teachings

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More