newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Delhi

राष्ट्रपति भवन में 119 व्यक्तित्व को पद्म पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Photo Curtesy: President of India’s Twitter

  • सात लोगों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 16 लोगों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार प्रदान किया गया।

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर 2021: इस वर्ष 119 व्यक्तित्व को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली हस्तियों में 29 महिलाएं भी शामिल रहीं। 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया. सभी लोगों को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के साथ ही अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, गायक एसपी बाला सुब्रमण्यम ( मरणोपरांत ), सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन, पुरातत्वविद बीबी लाल को पद्म विभूषण एवं असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर सहित कई हस्तियां इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन में मौजूद रहे।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), और धर्मगुरु कब्ले सादिक ( मरणोपरांत ) समेत 10 को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही खेल, सिनेमा, सामाजिक कार्यों इत्यादि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले लोगों को ‘ पद्म पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से पीवी सिंधु, कंगना रानौत, अदनान सामी, एकता कपूर, करण जौहर, हरेकला हजब्बा, अर्जुन सिंह शेखावत, श्याम सुंदर पालीवाल, शरीफ चाचा, शशधर आचार्य, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, आदिवासी महिला तुलसी गौड़ा और अन्य हस्तियों को ‘पद्म पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इस बार के पुरस्कार में अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महान व्यक्तित्व शामिल रहे।

Related posts

IndianOil has been bestowed with the ‘Best Enterprise Award under Maharatna Category’ at the 33rd National Meet of WIPS (Women In Public Sector) in Kolkata. Director (HR), IOCL & other women IOCians received the award.

Newsmantra

Minister of Power and New & Renewable Energy Shri Raj K Singh aunched a special dispensation called High Price Day-Ahead Market (HP-DAM).

Newsmantra

Dr Lokiah Ravikumar, appointed as Director (Catering Services) of IRCTC

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More