newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

शनि, केतु और चंद्रमा का त्रिग्रही योग

दैनिक ?राशीफल ??
:
आज दिन रात धनु राशि में शनि, केतु और चंद्रमा का त्रिग्रही योग बना है। इस राशि में चंद्रमा और केतु के कारण ग्रहण योग भी बना रहेगा। इन ग्रह स्थितियों में आपका दिन कैसा गुजरेगा देखेंः-

मेष

राशि वालों की समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे, देव दर्शन का सौभाग्य मिल सकता है। विरोधी परास्त होंगें और यात्रा लाभकारी रहेगी। आर्थिक लाभ तथा प्रवास संभव है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। वाद-विवाद टालें। भाग्य 90% साथ देगा।
वृषभ:
आज परिश्रम अधिक लेकिन लाभ कम रहेगा। कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। संभव हो तो यात्रा न करें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। संतानों के विषय में चिंता हो सकती है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। भाग्य 60% साथ देगा।
मिथुन:
नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। परिजनों और मित्रों के साथ हंसी-खुशी से पल बिताने का अवसर मिलेगा। प्रवास–पर्यटन का योग है। आज महिला वर्ग से लाभ होगा। भाग्य 79% साथ देगा।
कर्क:
मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। शत्रु बलहीन रहेंगे। घर, ऑफिस तथा सामाजिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण बनने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पदाधिकारियों के सहयोग से पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। भाग्य 72% साथ देगा।
सिंह:
कारोबार सामान्य रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। प्रतिभा का लाभ मिलेगा और पहचान बनेगी। बिजनस में नई योजनाएं लाभ देंगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। निराशा और असंतोष की भावना मन में ना आने दें। भाग्य 65% साथ देगा।
कन्या:
जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव हो सकता है। मित्रों के साथ किसी बात पर आपका मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। भाग्य 62% साथ देगा।
तुला:
आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और मनोबल बढ़ेगा। कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगे जो लाभकारी रहेंगे। आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बना सकेंगे। प्रियपात्रों के साथ आनंद पूर्वक समय बीतेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाग्य 78% साथ देगा।
वृश्चिक:
लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है। परिजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ सकता है। आकस्मिक धन खर्च की आशंका है। भाग्य 62% साथ देगा।
धनु:
आज आपको अपने प्रयास से कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग हैं। भोजन अच्छा मिल सकता है। भाग्य 75%साथ देगा।
मकर:
खर्च की अधिकता रहेगी और किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। आपकी वाणी से आज किसी के मन को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्य सामने आ सकते हैं। भाग्य 60% साथ देगा।
कुंभ:
आज आपकी आमदनी बढ़ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नए कार्य की शुरुआत लाभदायक साबित होगी। यात्रा का योग है। लक्ष्मीदेवी की कृपा रहेगी। साझेदारी में लाभ होगा। भाग्य 82% साथ देगा।
मीन:
आज आपके सितारे अनुकूल हैं। लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। धार्मिक और मांगलिक प्रसंगों में भाग लेंगे। व्यवसाय में प्रमोशन के योग हैं। परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे। भाग्य 75% साथ देगा।

? आपका दिन मंगलमय हो ?श्री रमेश बी जोशी ( शास्त्री )
सम्पर्क : 9869513936

Related posts

चंद्रमा चतुर्थ भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है

Newsmantra

Kanika Kapoor Tests -Positive 3rd Time

Newsmantra

आपके पराक्रम में वृद्धि होगी

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More