newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
LucknowNews Updates

यूपी में जातिवाद नही चला विकास पर वोट

आम चुनाम 2019- रुझानों में विकासवाद पर मोहर लगाते हुए यूपी

2014 लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव की बड़ी जीत को दोहराते हुए आरम्भिक रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 55 सीटों पर आगे है। सबसे बड़ी बात है, रुझानों में अभी भाजपा अपनी रणनीति के अनुसार 50 प्रतिशत वोट को क्रास करती नज़र आ रही है। वहीं काग्रेस केवल 5 प्रतिशत वोट शेयर के साथ मात्र एक सीट पर आगे है। भाजपा के सभी प्रमुख नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राजनाथ सिंह, हेमा मालिनी, मेनका गांधी, वरुण गांधी, रीता जोशी सहित सभी बड़े नेता पहले राउण्ड की मतगणना में बढ़त बनाये हुए है। बड़ी चौकाने वाली बात यह है कि अमेठी से स्मृति ईरानी राहुल गांधी से छः हजार से अधिक वोटों के साथ आगे है। वहीं भाजपा के मंत्री मनोज सिंह, गाजी पुर और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह मस्त,बलिया से महागठबन्धन प्रत्याशियों से से पीछे चल रहे हैं। महागठबन्धन के प्रत्याशी अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव भी अपने- अपने लोकसभी क्षेत्रों में आगे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश मे भाजपा क्लीन स्वीप की ओर आगे बढ़ रही है जो सीधे-सीधे मोदी के विकास वादी राजनीति पर जनता का मोहर है। अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं तो उत्तर प्रदेश से वंशवाद, जाति वाद राजनीति के पूर्ण समाप्ति का संकेत है।

#ElectionResults2019 #Verdict2019 #ModiAaRahaHai #Amethi  #Election2019Results #Uttarpradesh#Varanasi #Allahabad #NarendraModi #Modi

मुनि शंकर

Senior Correspondent

News Mantra , Delhi

Related posts

Bjp got maximum corporate donations

Newsmantra

IREDA completes 36 years of existence

Newsmantra

Central Induction of Management Trainees of SAIL concludes at Rourkela Steel Plant

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More