newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

मिथुन भाग्य साथ देगा .25 जून राशिफल

दैनिक ?राशीफल ??
मेष:
चंद्रमा आज दिन रात मीन राशि में संचार करेंगे जो कई राशियों के लिए सुखद और शुभ फलदायी है। वृष राशि वालों को किस्मत का 90 प्रतिशत साथ मिलेग। अन्य राशियों के लिए जून का अंतिम मंगलवार कैसा है देखेंः-मेष राशि में आज खर्च की अधिकता रह सकती है, व्यर्थ व्यय से बचें। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है, अतः वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। परिजनों के साथ बैठकर महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। ऑफिस या व्यवसाय के क्षेत्र में अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। सरकारी क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। भाग्य 60% साथ देगा।
वृषभ:
आज का दिन विशेष उन्नति कारक है। कोई रुका हुआ कार्य जो आपका नहीं बन पा रहा हो, आज उसे पूरा करने की कोशिश। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और आप उन्हें प्रारंभ कर पाएंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। भाग्य 90% साथ देगा।
मिथुन:
कल जो आपका कार्य नहीं बना, वह आज बनने की संभावना है। कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी, कार्यक्षेत्र में लाभ के योग है। नौकरी में पद और प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी पेशा लोगों को पदाधिकारियों तथा सरकार की तरफ से सहयोग मिलेगा। पड़ोसियों और भाई-बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। भाग्य 85% साथ देगा।
कर्क:
आज यात्रा का योग अच्छा है, शुभ संदेश मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और उन्नति होगी। बिगड़े कार्य बनने लगेंगे और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ आप खुशहाल रहेंगे। भाई-बंधुओं से मेलजोल बना रहेगा। आर्थिक लाभ तथा समाज में आदर सम्मान मिलेगा। भाग्य 79% साथ देगा।
सिंह:
अपनी प्रिय वस्तुएं और मोबाइल आदि का ध्यान रखें। लापरवाही के कारण कोई चीज गुम हो सकती है। गुप्त शत्रु आज हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम बरतें, इससे संघर्ष टाल सकेंगे। दैनिक कार्य में विघ्न आ सकते हैं। स्त्री मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। भाग्य 60% साथ देगा।
कन्या:
प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। नया कार्य व रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें। सफलता अवश्य मिलेगी। व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन लाभदायक साबित होगा। सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात होगी और सुख की प्राप्ति होगी। धन लाभ तथा पर्यटन का योग है। भाग्य 70% साथ देगा।
तुला:
आज का दिन धनदायक रहेगा। शत्रु निर्बल रहेंगे और भाग्य प्रबल रहेगा। आय के नए साधन बनेंगे। संघर्ष करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। आय वृद्धि का योग है। ऑफिस, व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। प्रमोशन मिलने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुश रहेंगे। आनंददायक पर्यटन होगा। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। भाग्य 85% साथ देगा।
वृश्चिक:
आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। नई योजनाओं से लाभ पाएंगे। मनोरंजन कार्य पर खर्च और प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। साथियों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों से मुलाकात हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाग्य 78% साथ देगा।
धनु:
क्रोध पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। मन आज बेचैन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो ध्यान रखें। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने पर निराशा हो सकती है। कार्यभार बढ़ सकता है। निरर्थक खर्च हो सकते हैं। भाग्य 58% साथ देगा।
मकर:
आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और मनोबल बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। भरोसेमंद व्यक्तियों से संपर्क बनाए रखें, इनसे फायदा होगा। कार्यालय तथा व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रमोशन के योग हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद प्राप्त होगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। भाग्य 70% साथ देगा।
कुंभ:
आज कहीं से धन का आगमन होगा। धन निवेश कर सकते हैं, लाभ अवश्य होगा। शेयर आदि में भी धन का निवेश आज लाभदायक रहेगा। उत्तम वस्त्राभूषण और वाहन प्राप्ति के योग हैं। साझेदारों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। दिन आनंददायक रहेगा। भाग्य 75% साथ देगा।
मीन:
आज मेहनत और बुद्धि से सफलता प्राप्त कर सकेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। मनोरंजन कार्यों पर खर्च हो सकता है। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। वाणी और व्यवहार में संभलकर कार्य करने की गणेशजी सलाह देते हैं। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। भाग्य 80% साथ देगा।

? आपका दिन मंगलमय हो ?

Related posts

Celebrate Onam with Authentic Flavours of Kerala at 3 Spices, DoubleTree by Hilton Pune-Chinchwad

Newsmantra

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको अजनबी लोगों से सहयोग मिलेगा।

Newsmantra

Mellifluous performance in the 2nd Evening of 27th Vedvyas Sangeet Nrutyotsav-2024 enthralls audience

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More