newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

मिथुन आज काम बनेंगे . राशिफल 24 जून

▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬
?? दैनिक ?राशीफल ??
मेष:
आज दिन भर चंद्रमा कुंभ राशि में चलेंगे और शाम में मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। चंद्रमा के गोचर का लाभ कुछ राशियों को दिन में मिलेगा तो कुछ शाम के बाद सुखद स्थिति महसूस करेंगे। ग्रहों की स्थिति का आपकी राशि पर क्या असर होगा, शुरुआत करते हैं मेष राशि सेः-आज सुबह से ही किसी नई सोच को लेकर आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार होगा। दिन के महत्व को समझें और लाभ उठाने से न चूकें। आर्थिक योजनाएं सफल होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी कुछ काम कर सकेंगे। अधिक लोगों के साथ आज संपर्क बना रहेगा। बौद्धिक कार्य करने में रुचि बढ़ेगी। भाग्य 75% साथ देगा।
वृषभ:
दिन व्यस्तता पूर्वक बीतेगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। विदेश में स्थित स्नेहीजनों तथा मित्रों के समाचार आपको आनंद प्रदान करेंगे। लंबे प्रवास का आयोजन हो सकता है। कार्यालय या व्यापार के स्थल पर कार्यभार अधिक हो सकता है। भाग्य 70% साथ देगा।
मिथुन:
भाग्य आपका साथ देगा। आपके सभी कार्य बनते जाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार में लाभ होने के योग हैं, करोबार पर ध्यान दें। साझेदारों से सहयोग और लाभ प्राप्त करेंगे। प्रवास और पर्यटन की यादें लंबे समय तक बनी रहेगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। भाग्य 78% साथ देगा।
कर्क:
आज वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। बिना सोच-विचार के आज कोई कार्य न करें। क्रोध से हानि होने की आशंका है। दिमाग शांत रखें। मानहानि न हो, इसका ख्याल रखें। शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप परेशान हो सकते हैं। भाग्य 55% साथ देगा।
सिंह:
जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, उनकी राय पर ध्यान दें।, भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। साहित्य-कला के प्रति आज आप में रुचि रहेगी। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यावसायियों को कारोबार में लाभ होगा। भाग्य 65% साथ देगा।
कन्या:
विरोधियों की आलोचना के प्रति ध्यान न दें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अचानक कोई शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। लक्ष्मी देवी की कृपा आप पर बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी मुलाकात होगी। प्रवास आनंदप्रद रहेगा। भाग्य 75% साथ देगा।
तुला:
योग्यता के अनुसार मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपको संतान से शुभ समाचार मिलेगा। यात्रा में सफलता के योग बन रहे हैं। भाइयों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धी पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। संबंधों में भावनाओं की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे। भाग्य में वृद्धि होने के प्रसंग उपस्थित होंगे। भाग्य 80% साथ देगा।
वृश्चिक:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। वाद-विवाद से दूर रहने से दिन अनुकूल बीतेगा। सगे-संबंधियों से किसी विषय पर उलझने से बचें, आपसी सहयोग बनाए रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। सम्मान का ध्यान रखते हुए काम करें। भाग्य 62% साथ देगा।
धनु:
आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात यादगार रहेगी। यात्रा मंगलमय रहेगी और सभी कार्य पूर्ण होंगे। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। विवाहोत्सुकों के विवाह का योग है। व्यावसायिक क्षेत्र में विशेष लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। परोपकार और सत्कार्य कर सकेंगे। भाग्य 82% साथ देगा।
मकर:
अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज कोई नया कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करना लाभदायक रहेगा। व्यापार में बढ़ोतरी के लिए मौके बार-बार आपके दरवाजे पर दस्तक नहीं देंगे। बौद्धिक तथा लेखन कार्य से जुड़ी हुई प्रवृत्ति में आप सक्रिय रहेंगे। साहित्य में नवीन सृजन करने की योजना बना सकेंगे। भाग्य 72% साथ देगा।
कुंभ:
सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा, कार्य सिद्धि का दिन है। मन और चित्त दोनों से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मानसिक भार आज हल्का रहेगा। कार्य की सफलता के कारण प्रमोशन और यश प्राप्त होगा। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन में घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। व्यापार में साझेदारों से लाभ होगा। भाग्य 70% साथ देगा।
मीन:
दिन मिश्रित फलदायी है। धन के अपव्यय का योग है। आज उधार लेन-देन से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। यात्रा हो सके तो आज टाल दें, मानसिक तनाव हो सकता है। असंतोष छोड़कर आत्मसंतोषी बनें। अदालती कार्यों से संभलकर रहें। संतान के साथ मतभेद हो सकता है। भाग्य 65% साथ देगा।

Related posts

Tradition Meets Tech: Human Mobile Devices Enhances Maha Kumbh through Government Collaboration

Newsmantra

प्रभाव और कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी

Newsmantra

आज का दिन मिश्रित फलकारक होगा।

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More