newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Mantra ViewResearch and Education

महावारी के प्रति हर भ्रंति को दूर करना संदेश का लक्ष्य- पूनम परिहार


कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए संदेश संस्था की सचिव पूनम परिहार ने बताया कि महावारी को लेकर आज भी बहुत सी भ्रंति समाज मे फैली हुई है जबकि महिलाओं के लिए ये एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। किन्तु आज भी इस प्रक्रिया को लेकर नवयुवतियों में हीन भावना व संकोच की स्थिति बनी रहती हैं। वह इस बारे मे खुलकर बात नहीं कर पाती हैं। तथा इस दौरान वह पुराने साधनों का प्रयोग करती हैं जिस कारण से उसे बीमारियों का खतरा बना रहता हैं।इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा महावारी स्वच्छता प्रबन्धन परियोजना के अंतर्गत महीने के वो पाँच दिन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम चरण में जिले के सभी इण्टर कॉलेजों में से एक एक शिक्षिका को प्रशिक्षित किया गया। आज प्रशिक्षित शिक्षिकाओ द्वारा जनपद सभी इण्टर कॉलेजों की छात्राओं को एक साथ जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सहयोग करने वाली सभी शिक्षिकाओं को महावारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में संस्था के सहायक प्रबन्धक राहुल सक्सेना, परियोजना समन्वयक संजीव भारद्वाज, सुमित राणा, शिवचेत तोमर, शिवराज रावत, स्नेहजा, अनुराग, मिशिका, रेखा व संदेश की पूरी टीम ने गढ़, सिम्भावली, हापुड़ व धौलाना ब्लॉक के सभी इंटर कॉलेजों में आयोजित कार्यशाला का निरीक्षण किया व उसे सफल बनाने में सहयोग किया।

Related posts

KARNATAKA VLSI PROGRAM CELEBRATES FIRST COHORT VALEDICTORY FUNCTION AT IIIT-BANGALORE

Newsmantra

ENVIRONMENT PROTECTION CALLS FOR A MULTI-PRONGED ATTACK

Newsmantra

Research Integrity training should be mandatory for all postgraduate students say 62% of Indian researchers in first national survey

News Mantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More