newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

भाग्य के साथ कार्य की व्यस्तता रहेगी

?? दैनिक ?राशीफल ??
मेष:
चंद्रमा मीन राशि पर संचार करेगा। चंद्रमा के इस संचार से कई राशियों के लिए दिन का पहला भाग शुभ रहेगा तो किसी के लिए दोपहर के बाद का समय ज्यादा अनुकूल रहेगा। अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन देखें सबसे पहले मेष:आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा। पूर्व नियोजित यात्रा से परहेज करें। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट-चपेट से कष्ट हो सकता है। भाग्य आज 60% तक साथ देगा।
वृषभ:
पूरे दिन की गई मेहनत के अनुपात में आपको दोगुना लाभ अवश्य मिलेगा। यदि आप किसी को सहयोग देंगे तो सहयोग प्राप्त होगा। कार्य में रोमांचक अनुभव होगा। आज अचनाक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। भाग्य 70% तक साथ देगा।
मिथुन:
भाग्य के साथ कार्य की व्यस्तता रहेगी। धर्म-कर्म में आज आपकी रुचि बढ़ेगी और नई तकनीकी जानकारी के प्रति रुझान बढ़ेगा। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा। दूर रहनेवाले संतान से शुभ समाचार मिलेगा। भाग्य आज 75% तक साथ देगा।
कर्क:
भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सावधानीपूर्वक एवं सोच-विचार कर ही कार्य करें। सक्रिय होकर कार्य करें इससे लाभ अवश्य मिलेगा। किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए आज समय अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से सभी कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य 80% तक साथ देगा।
सिंह:
जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता हैं, सचेत होकर कार्य करें। आज जो भी निर्णय लें, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर ही लें। आपकी वाणी से निकले शब्द कल्याणकारी रहेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्य 60% तक साथ देगा।
कन्या:
शत्रु आज आपसे दूर भागेंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी एवं उनकी उपस्थिति में आप प्रसन्न महसूस करेंगे। आज आमदनी में प्रवाह बना रहेगा। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। नए कार्यों का आयोजन हाथ में लेंगे। भाग्य 72% तक साथ देगा।
तुला:
आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। आपके सहकर्मी आपसे सीख लेंगे। परिवार मे रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। मित्र सहयोग देंगे और उनके साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। भाग्य 85% तक साथ देगा।
वृश्चिक:
बीते दिनो की बेचैनी आज शांत हो जाएगी। मन में आंतरिक शांति का अनुभव आज आपको मिलेगा। अतिरिक्त आय के नए साधन नजर आएंगे। व्यापारिक लाभ व नौकरी में इच्छा अनुकूल परिवर्तन होगा। भाग्य 79% तक साथ देगा।
धनु:
खुशी बरकरार रहे, इसके लिए सावधान होने की जरूरत है। किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। आज क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। परिजनो के साथ मनमुटाव न हो, इस बात का ध्यान रखें। भाग्य 60% तक साथ देगा।
मकर:
नवीन कार्य के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। पराक्रम एवं आत्मविश्वास में वृद्धि का योग है। सरकारी क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। व्यापार में बढ़ोतरी के लिए परिजन काम आएंगे। भाग्य 85% तक साथ देगा।
कुंभ:
मित्रों से मुलाकात होगी और मन प्रसन्न होगा। आय एवं मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ बढ़ेगा और अपने सहयोग देंगे। शुभ समाचार प्राप्त होगा। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। भाग्य 75% साथ देगा।
मीन:
पिछले लंबे समय से चली आ रही उलझनो से आज छुटकारा मिलेगा। कार्य सिद्धि प्राप्त होगी। कुल मिलकार दिन शुभ रहेगा। आलस्य छोड़कर कार्य में जुटे रहें। अनावश्यक खर्च से बचें। तीर्थ यात्रा का शुभ योग है। भाग्य 70% तक साथ देगा।

? आपका दिन मंगलमय हो ?

 

Related posts

Tradition Meets Tech: Human Mobile Devices Enhances Maha Kumbh through Government Collaboration

Newsmantra

आज संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी

Newsmantra

Ila Arun unveils her autobiography ‘Parde Ke Peechhey’ at Mumbai LitFest Lit, chats with Vidya Balan, Anjula Bedi and Gaurav Sharma

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More