newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

भाग्य आज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
मेष:
11 जुलाई शनिवार को चंद्रमा का संचार गुरु की राशि मीन में होने जा रहा है। चंद्रमा का यह संचार कर्क और कन्या राशि वालों के लिए तो काफी शुभ फलदायी हो रहा है लेकिन अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आइए देखें…. आज आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। विलासितापूर्ण माहौल का लुफ्त उठाएंगे। बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप संतुष्टि महसूस करेंगे। सायंकाल के समय आप परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति उदार रवैया अख्तियार करेंगे। छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाई-बहनों के सहयोग से आप सभी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। रात्रि में इन लोगों पर धन का खर्चा भी हो सकता है। भाग्य 80% साथ देगा।
वृषभ:
आज का दिन स्वास्थ्य के लिए खराब है, खान-पान से बचें। आलस्य का भी त्याग करें। ध्यान रहे किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक होती है। मकर राशि वाला कोई व्यक्ति आपके समक्ष प्रस्ताव पेश करेगा, उसके बहकावे में न आएं। किसी मित्र की सहायता का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम जीवन मधुर बना रहेगा। सायंकाल से रात्रि तक किसी कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 70% साथ देगा।
मिथुन:
आज आप एक महत्वपूर्ण परियोजना आरंभ करने वाले हैं, जिसके सफलतापूर्वक पूरा होने में एक साल लग सकता है। आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत और वित्तीय मामलों की अनदेखी न करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। परिवार में किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। फिलहाल जमीन-जायदाद के लिए निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा। भाग्य 82% साथ देगा।
कर्क:
भाग्य आज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव की मंजूरी मिलने और भुगतान मिलने के बाद आप व्यवसायिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे। उपयुक्त व्यक्ति और उम्दा अवसर आपको मिलते रहेंगे, जिनकी अतीत में आपको तलाश थी। घटनाएं आपके अनुकूल रहेंगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल होता जाएगा, रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य 88% साथ देगा।
सिंह:
नीजि संबंध प्रेम पूर्ण और सहयोगपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप विभिन्न कार्यों में सक्रियता पूर्वक भाग लेंगे। अपने पार्टनर के साथ मिलकर आप अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे। माता-पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। सायंकाल का समय अध्यात्म समागम में व्यतीत होगा। रात्रि में आपको कोई तोहफा या सरप्राइज मिल सकता है। भाग्य 85% साथ देगा।
कन्या:
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से आज आप एक परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद का समाधान हो जाएगा। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। परिस्थितियों का आकलन करें और फिर दिल और दिमाग की बात सुनकर फैसला लें। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा। दवाओं से संबंधित व्यापारियों को लाभ होगा। भाग्य 87% साथ देगा।
तुला:
आज आपको बहुकोणीय व्यापारिक साझेदारी व संबंधों से लाभ होगा, लेकिन नीजि संबंधो के मामले में त्रिकोणीय रिश्ते आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। आप जीवन में तीन भूमिकाएं निभाएंगे। बेहतर यही होगी कि हर भूमिका को अलग-अलग रखें, उन्हें आपस में मिलाएं नहीं, अन्यथा आप संशयग्रस्त हो जाएंगे। सायंकाल का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। भाग्य 80% साथ देगा।
वृश्चिक:
आज दिन मिश्रित फलकारक है। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप जो भी कार्य साहस के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इनका सामना आप साहस के साथ करेंगे और विजेता बनकर उभरेंगे। प्रेम जीवन में व्यस्तता के कारण मनमुटाव हो सकता है। धन के अपव्यय से बचाव करें। भाग्य 75% साथ देगा।
धनु:
सेहत और वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे लोगों के कार्यों के लिए ज्यादा वक्त और ऊर्जा बर्बाद न करें, क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक दूसरी फरमाइशें पेश करेंगे। आज समाज में भी आपका महत्व बढ़ेगा। मूड में उतार-चढ़ाव पर नजर रखें। कुछ लोग आपकी सफलता से आहत होंगे, षड्यंत्रों से सावधान रहें। पिता की सेहत का खास ध्यान रखें। भाग्य 70% साथ देगा।
मकर:
आप परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण मुहाने पर खड़े हैं। किसी कठिन दौर से गुजर सकते है। लेकिन याद रखें, जब अंधेरा गहराता है तब सवेरा करीब होता है। सच्चाई का सामना करेंगे और आपके समक्ष भावनात्मक समस्याएं भी आ सकती हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी, आपको एक-दुसरे को समझने का अवसर प्राप्त होगा। छात्रों को भविष्य तथा शिक्षा से संबंधित चिंता परेशान कर सकती है। भाग्य 60% साथ देगा।
कुंभ:
आज निजी संबंधों पर भावनाएं हावी रहेंगी। अन्तर्मन की पुकार को सुनें। हर मामले में अतिवादी से बचें। जीवन के कड़वे अनुभवों से सबक सीखें। अतीत को भूलकर वर्तमान में कदम आगे बढ़ाएं। आज आपके कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव की संभावना है। मित्रों के सहयोग से कुछ संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में व्यावसायिक उपलब्धियों के कारण होंगे। भाग्य 80% साथ देगा।
मीन:
आपने जो उम्मीदें संजोकर रखी हैं, उनके पूरा न होने पर आप खिन्न हो सकते हैं। निजी संबंधो के कुछ मामलों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े जातकों को लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठजनों तथा अधिकारीयों का सहयोग व समर्थन मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। भाग्य 86% साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
https://www.facebook.com/Ramesh-Joshis-Astrology-147526379347957

Related posts

आज आप अपने में मस्त रहेंगे

Newsmantra

IMPC to Host Bhakti Evening Featuring Kailash Kher and the Foundation of 120 Shiv Shakti Kendras

Newsmantra

NCPA announces the return of ‘Lok Gatha’- an initiative that invites tribal and folk-dance forms to the forefront

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More