newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Delhi

पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मुंह पर तमाचा,भाजपा नेता रामदास मलिक ने बताया अब देश को फिर मिल गई मोदी सरकार

 

नई दिल्ली: देशभर में लोकसभा चुनाव प्रक्रिया पूर कर ली गई है। रविवार की शाम देश को नई सरकार मिल चुकी है। नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल के साथ प्रधानमंत्री पद शपथ ली। दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा गया था तो इधर, राजधानी दिल्ली में नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण को लेकर जश्न का माहौल था। दिल्ली में कई जगह भाजपाइयों ने मोदी सरकार 3.O के गठन पर जमकर जश्न मनाया। सड़कों पर आतिशबाजी की गई, लोगों को मिठाइयां खिलाकर जश्न मनाया गया।

दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता और चुनाव प्रबंधक समिति के संसाधन विभाग के सह प्रमुख व समाजसेवी रामदास मलिक ने कहा कि, भाजपा नेता मलिक ने कहा, नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। जो नेता पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में मंत्री बने है उन्हें भी शुभकामनाएं देता हूं। देशवासियों एवं भाजपा के पदाधिकारीगण, पार्टी के कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।

भाजपा नेता मलिक का कहना है कि, पीएम नरेंद्र मोदी ने जब तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली तो राष्ट्रपति भवन की दीवार, मीनार, मेहराब और हर दरवाजे पर कामयाबी का नया इतिहास लिखा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पद के साथ गोपनीयता इसलिए जोड़ा जाता है क्योंकि सरकार चलाते समय कई ऐसी जानकारियां मिलती है। कई ऐसी चर्चाएं ,कई ऐसे फैसले जिनके बारे में आपको मौन धारण करना पड़ता है या सिर्फ सहीं जगहों पर इनकी चर्चा करना पड़ती है।

उन्होंने कहा कि, ये शपथ ग्रहण समारोह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मुंह पर तमाचा है। क्योंकि उन्होंने अपनी हर चुनावी सभा में कहा था कि श्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। लेकिन श्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को देशवासियों ने उनके विकास कार्य को देखते हुए अपना आर्शिवाद देकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है। सभी सहयोगी दलों ने अपना पूर्ण समर्थन देकर एनडीए की सरकार फिर केंद्र में काबिज हुई है। जनता ने भाजपा और एनडीए को अपना समर्थन देकर टुकड़े टुकड़े गैंग और भ्रष्टाचारियों को सत्ता से दूर रखा है।

भाजपा नेता रामदास मलिक ने कहा, राजधानी दिल्ली की कर्मशील जनता ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस को वोट नहीं देकर उनको आइना दिखाया है। अब आने वाले दिल्ली विधानसभा के चुनावों में भी जनता इन भ्रष्टाचारियों को सत्ता से बाहर कर देगी। आज देश को एक बार फिर मोदी सरकार मिल गई है, जैसे लगातार दो कार्यकाल में देश में काम हुए है वैसे ही काम लगातार देश में चलते रहेंगे।

Related posts

Yonex-Sunrise India Open 2025: Kiran George along with Satwik-Chirag entered QF

Newsmantra

REC’s handed over SPV ‘Khavda II-A Transmission Limited’ to Adani Transmission

Newsmantra

Railways prioritizes coal transportation to meet the projected demand for rakes by the power sector

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More