newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
News Mantra: Exclusive

पायलट का यौन शोषण

यौन शोषण के मामले में अपने एक सीनियर कैप्टन से पूछताछ कर रही है. एक महिला पायलट ने प्रबंधन से यौन शोषण के मामले में शिकायत की है. यह जानकारी एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने दी. प्रवक्ता ने बताया कि महिला पायलट ने प्रबंधन को की शिकायत में कहा है कि सीनियर कैप्टन ने उनसे कई ‘अनुचित सवाल’ पूछे.

महिला ने शिकायत में कहा है, ‘हमारा ट्रेनिंग सेशन खत्म होने के बाद इंस्ट्रक्टर ने हम दोनों को हैदराबाद के एक रेस्तरां में डिनर करने का सुझाव दिया. मैं कई उड़ान पर उनके साथ थीं, इस दौरान वह शालीन थे, इसलिए मैं इस पर राजी हो गई. हम लोग रात करीब आठ बजे रेस्तरां गए और जहां मेरे साथ यह बदतमीजी शुरू हुई.’

महिला ने बताया, ‘उसने मुझे बताना शुरू किया कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में किस तरह से निराश और दुखी हैं. उन्होंने मुझसे यह भी पूछा कि मैं अपने पति के साथ कैसे रहती हूं और क्या मुझे हर दिन सेक्स करने की जरूरत नहीं पड़ती. इस पर मैंने कहा कि मैं इन सब मुद्दों पर बात नहीं करना चाहती और मैंने कैब बुला ली.’

Related posts

CNN-News18 Tops Viewership Charts on Bihar Election Result Day

Newsmantra

Dr. Sarvesh Tiwari  honored with the prestigious ” ET Brand Equity Excellence in Equity Award

Newsmantra

MHA okays ‘Shramik Special trains’ for migrants

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More