newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

पंखों से नहीं हौसलों से उडान भरते थे अहमद भाई

पंखों से नहीं हौसलों से उडान भरते थे अहमद भाई

कांग्रेस के चाणक्य कहे जाने वाले अहमद पटेल को पत्रकारिता से लेकर राजनीति तक के सारे लोग अहमद भाई ही कहते थे और वो भी सबके साथ हर तरह का फासला भुलाकर भाई की तरह ही मिलते थे .उनसे आखिरी लंबी मुलाकात महाराष्ट्र में सरकार के गठन के समय हुयी थी .तब उन्होने राज्य में सरकार के बारे में कुछ जानकारी मांगी थी .अहमद भाई की सबसे बडी खासियत यही थी कि वो किसी से भी उतनी सहजता से जानकारी लेते थे जितनी किसी बडे व्यक्ति से .

अहमद भाई से मेरी पहचान 2007 के आसपास हुयी तब वो सत्ता धारी कांग्रेस के सबसे बडे व्यक्ति थे तब उनसे पहचान रखना कांग्रेस कवर करने वाले पत्रकारों के लिए बडी बात मानी जाती थी . तब कांग्रेस के कई बडे रिपोर्टर उनके नाम पर धौंस दिखाया करते थे . किसी तरह मैने उनका नंबर जुगाडा और उनको ये लिखा कि मैं भी कांग्रेस कवर करता हूं सहयोग बनाये रखें  . आश्चर्य ये कि बस कुछ मिनटो में ही उनका उत्तर आ गया और अगले दिन मिलने भी बुला लिया .उसके बाद से जब भी उनको संदेश दो या घर पर उनके सचिव हक साहब के पास लिखवा दो रात डेढ दो बजे अहमद भाई का फोन जरुर आ जाता था . ये सहजता और आत्मीयता ही उनका सबसे बड़ा गुण था कि एक बार मिलने के बाद हर कोई उनको अपना मानता था .

अन्ना आंदोलन के समय सब परेशान थे तो संसद के गेट नंबर बारह पर उनसे मुलाकात हुयी .एक बडे पत्रकार ने उनसे कहा था कि पृथ्वी राज चव्हाण का इस्तेमाल करो तो बात बन जायेगी. अहमद भाई जानते थे कि मैं महाराष्ट्र कवर कर चुका हूं. उन्होने मुझसे पूछा कि क्या पृथ्वीराज चव्हाण जो उस समय प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री थे , कैसे रहेंगे .मैने अपने अनुभव के आधार पर कहा कि वो कुछ नहीं कर पायेंगे आप तो माननीय विलासराव देशमुख को बोलें तो काम हो जायेगा. अहमद भाई  ने मेरी बात ध्यान से सुनी .इतना ही नहीं इसके तुरंत बाद जब वहीं शरद पवार साहेब दिख गये तो अहमद भाई ने उनसे पूछा कि विलासराव कैसे रहेंगे . शरद  पवार जी ने भी कहा कि सबसे सही रहेगा. उसके एक दिन बाद ही विलासराव जी ने भैययू जी महाराज  को बुला लिया और अण्णा मन गये . यही अहमद भाई की समझ थी .जो किसी छोटे रिपोर्टर से भी पूछ लेते थे .

ऐसे कई किस्से अहमद भाई के लोग सुनते और सुनाते हैं. जब पार्टी में राहुल गांधी अध्यक्ष बन गये तो कहा जाने लगा कि अहमद भाई के पर काट दिये जायेंगे. संसद में ऐसे ही एक पत्रकार ने खुलकर कह दिया सुना है कि आपके पर काट दिये जायेंगे . अहमद भाई हंसे और बोले हम पंखों से नहीं हौसलों से उडान भरते हैं.हम सब देखते रह गये . अहमद भाई की कमी कांग्रेस को बहुत खलेगी . मुरली भाई देवडा के बाद वही थे जो उन तमाम लोगों को जोडे हुये थे जो कांग्रेसी नहीं थे लेकिन अहमद भाई अंगर कहते तो सब मदद के लिए तैयार रहते .

Related posts

PAWAR MET SONIA BUT NO ANNOUNCMENT ON GOVERNMENT FORMATION

Newsmantra

Ex-Punjab Cong Chief Sunil Jakhar Quits

Newsmantra

Rahul Gandhi helps for a better future- Bharat Jodo Yatra

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More