newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Corporate Press Release

न्यूज़ 18 बिहार/ झारखण्ड में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान “हेलमेट लगाइये, सुरक्षित घर आइये” के तहत लोगो को कर रहा है जागरूक

 

  • न्यूज़ 18 एचएसएम नेटवर्क – न्यूज़ 18 बिहार/ झारखण्ड, न्यूज़ 18 उत्तर प्रदेश/ उत्तराखंड और न्यूज़ 18 मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़ पर इस अभियान को जनमानस तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।

बिहार, जनवरी 2023: सड़क पर नियमों का उल्लंघन देश के कई हिस्सों में आम तौर पर देखा जाने वाला व्यवहार है – चाहे वह ट्रैफिक सिग्नल को तोड़ना हो या बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाना हो। इन नियमों को तोड़ने की वजह से देश में हर साल लाखों की संख्या में सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और इनमें बहुत सारे लोगों की जान जाती है। ट्रैफिक सिग्नल और नियमों का पालन न करना इन दुर्घटनाओं का सबसे महत्वपूर्ण कारण है। यह ट्रैफिक सिग्नल और नियम लोगों की जिंदगी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाए गए है फिर भी लोग इन नियमों को तोड़ने से परहेज नहीं करते, जिससे उनके साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जिंदगी भी खतरे में पड़ जाती है। सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए क्षेत्र के नंबर 1 न्यूज़ चैनल, न्यूज़ 18 बिहार/ झारखण्ड एक विशेष अभियान चला रहा है। न्यूज़18 बिहार/ झारखण्ड हमेशा ऐसे मुद्दों को उठाने में सबसे आगे रहा है जिनका जनता पर सीधा प्रभाव पड़ता है। सड़क सुरक्षा एक ऐसा मुद्दा है जो प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी रूप से प्रभावित करता है।

न्यूज़ 18 बिहार / झारखण्ड का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू हो चुका है और यह अगले महीने फरवरी के दूसरे सप्ताह तक चलेगा| इस अभियान के मुख्य अतिथि थे- श्री चंपई सोरेन (परिवहन मंत्री, झारखंड) ,श्री प्रकाश (डीटीओ, पटना), श्री राघवेंद्र कुमार (हेलमेट मैन ऑफ इंडिया) और श्री सतेंद्र संगीत (लोकगायक)| इस अभियान का समर्थन करने के लिए दर्शक इस नंबर 8882471471 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|

न्यूज़ 18 बिहार/झारखंड और न्यूज़ 18 उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड अपने अभियानों “हेलमेट लगाइये, सुरक्षित घर आइये” और “हेलमेट पहनो, सुरक्षित चलो” के द्वारा हेलमेट पहनने के महत्व पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित कर रहा है। । न्यूज़ 18 मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ एक विशेष जागरूकता अभियान “सड़क, सुरक्षा…सावधानी” भी शुरू किया है।

इन अभियानों में विशेष कहानियां, जमीनी रिपोर्ट और विशेष साक्षात्कार शामिल है। केवल दर्शकों और जनता को बड़े पैमाने पर जोड़ने पर ही ध्यान नहीं, बल्कि स्थानीय अधिकारियों के साथ भागीदारी करने पर भी ज़ोर है। मुख्य उद्देश्य, विभिन्न मामलों के अध्ययन और विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श के माध्यम से यातायात नियमों की अनदेखी के खतरों को बताना है। अभियान इस तरह के व्यवहार के मूल कारण पर व्यापक चर्चा को भी प्रोत्साहित कर रहा है। साथ ही यातायात नियमों के व्यापक पालन को प्रोत्साहित करने के तरीकों और साधनों पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है । इस जागरूकता अभियान द्वारा दर्शकों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रति संवेदनशील बनकर इन्हें कम करने के लिए एवं एक ठोस प्रभाव डालने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान यातायात नियमों के कार्यान्वयन को मजबूत करने के तरीकों और साधनों पर भी ध्यान केन्द्रित कर रहा है और साथ ही सड़क/यातायात बुनियादी ढांचे में किसी भी कमी को उजागर कर रहा है जिसे दूर करने की आवश्यकता है।

इस जनवरी में न्यूज़18 नेटवर्क से जुड़ें और इस महत्वपूर्ण पहल को अपना समर्थन दें।

Related posts

BD India and the HOPE Foundation Helping Upskill Young Adults

LP Logiscience – the Warehousing Arm of Liladhar Pasoo, Charts an Ambitious Growth Plan with a CAGR of 30 percent in the Next 5 years

Serentica Announces 50,000 Crore Investment to Power Rajasthan’s Clean Energy Future

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More