newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Delhi

देश के 121 हवाई अड्डों को 2025 तक कार्बन मुक्त करने का लक्ष्य: सिंधिया

भारत के 25 हवाईअड्डे 100 प्रतिशत हरित ऊर्जा का उपयोग कर रहे, वहीं अन्य 121 हवाईअड्डे शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को 2025 तक प्राप्त कर लेंगे। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को यह कहा।

सिंधिया ने कहा, ‘‘उत्सर्जन में विमानन उद्योग की हिस्सेदारी पर कड़ी नजर है। विमानन उद्योग से कार्बन उत्सर्जन को कम करने और इसके असर को दूर करने के लिए हमने कई कदम उठाए हैं।’’
नागर विमानन मंत्री ने कहा, ‘‘हम अपने हवाई अड्डों को 2024 तक हरित ऊर्जा का इस्तेमाल करने और 2030 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को पाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। भारत के 25 हवाईअड्डे 100 प्रतिशत हरित ऊर्जा का उपयोग कर रहे, वहीं हमारा लक्ष्य है कि अन्य 121 हवाईअड्डे 2025 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त कर लें।’’

सिंधिया ने दो दिवसीय ‘यूरोपीय संघ-भारत विमानन शिखर सम्मेलन’ को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से वह इस सम्मेलन में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित नहीं हो सके।

Related posts

BEL signs MoU with ADA, DRDO, for Advanced Medium Combat Aircraft

Newsmantra

Pawan Hans services launched in 4 sectors in Assam, aims to boost tourism.

Newsmantra

PFC has been conferred with the prestigious ICAI Gold Shield Award in the category ‘Public Sector Entities’ of ICAI Awards for Excellence in Financial Reporting for 2021-22.

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More