newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
News Mantra: Exclusive

दीपावली 2020 : देखें मुहूर्त

दीपावली 2020 :-

 

13 नवम्बर 2020 :- धनतेरस, धन त्रयोदशी व नरक चतुर्दशी निमित्त सायं दीपदान, धनवंतरि जयंती, रूप चतुर्दशी निमित्त आगामी अरुणोदयकाल में प्रभात स्नान व दीपदान, चन्द्रोदय आगामी प्रातः 05ः28, श्री हनुमान जन्मोत्सव (उत्तर भारत)

14 नवम्बर 2020 :- दीपावली, श्रीमहालक्ष्मी पूजन, महाकाली पूजा, कमला जयंती, महावीर निर्वाण दिवस

15 नवम्बर 2020 :- अन्नकूट, गोवर्धन पूजा, बलिराज पूजा, जैन सम्वत् 2547 प्रारम्भ

16 नवम्बर 2020 :- भैया दूज, यम द्वितीया, विश्वकर्मा दिवस, चित्रगुप्त पूजा, कलम-दवात पूजा

 

—————————-

 

दीपावली व लक्ष्मी पूजन मुहूर्त :- इस वर्ष कार्तिक कृष्ण अमावस्या दिनाङ्क 14 नवम्बर 2020 को प्रदोषकाल में अमावस्या होने से इसी दिन दीपावली मनायी जायेगी। लक्ष्मीपूजन प्रदोषयुक्त अमावस्या को स्थिरलग्न व स्थिरनवांश में किया जाना सर्वश्रेष्ठ होता है। इस वर्ष लक्ष्मीपूजन का समय इस प्रकार रहेगा। अमावस्या दोपहर 02:18 के पश्चात् आयेगी।

 

दिवाकाल के श्रेष्ठ समय :- शुभ का चौघडिय़ा प्रात: 08:10 से 09:30 तक, चर-लाभ-अमृत का चौघडिय़ा दोपहर 12:11 से सायं 04:12 तक तक एवं अभिजित् दोपहर 11:47 से दोपहर 12:35 तक रहेगा।

सर्वश्रेष्ठ समय :- प्रदोष काल :- सायं 05:33 से रात्रि 08:12 तक एवं सायं 05:49 से सायं 06:02 तक जिसमें प्रदोषकाल-स्थिर (वृषलग्र)-कुम्भ का नवमांश रहेगा।

 

रात्रि के श्रेष्ठ चौघडिये :- लाभ का चौघडिय़ा सायं 05:33 से सायं 07:12 तक, शुभ-अमृत-चर का चौघडिय़ा रात्रि 08:52 से मध्यरात्रि 01:51 तक, लाभ का चौघडिय़ा अन्तरात्रि 05:10 से अग्रिम प्रात: 06:50 तक रहेगा।

 

रात्रि के श्रेष्ठ लग्न :- वृषलग्न सायं 05:40 से सायं 07:37 तक रहेगा। सिंहलग्न मध्यरात्रि 12:10 से अन्तरात्रि 02:26 तक है।

 

 

।।ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।

!! अवधूत चिंतन श्री गुरुदेव दत्त!!

 

ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)

सम्पर्क :9869513936

Related posts

CUSTOMER SATISFACTION SURVEY FROM 22nd APRIL (TUESDAY) TO 19th MAY,2025 (MONDAY)

Newsmantra

आखिर विकास पकड़ा गया या सरेन्डर

Newsmantra

MUMBAI BOYS GET STANDING OVATION IN AGT

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More