newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

दिसंबर माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों के बारे में जानिए

 

दिसंबर माह

🎉 दिसंबर में उत्पन्ना एकादशी और मोक्षदा एकादशी जैसे व्रत पड़ेंगे। इस महीने काल भैरव जयंती और क्रिसमस डे मनाया जाएगा। साथ ही साल के आखिरी माह में सूर्य ग्रहण भी लग रहा है।

🎉 इसी महीने हिन्दू पंचांग का मार्गशीर्ष माह भी शुरू हो रहा है और इसका समापन भी दिसंबर में हो जाएगा। आइए जानते हैं दिसंबर महीने में कौन.कौनसे प्रमुख व्रत एवं त्योहार पड़ेंगे।

🎉 काल भैरव जयंती 7 दिसंबर को है। मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालभैरव अष्टमी के रूप में मनाई जाती है।

🎉 काल भैरव बीमारीए भयए संकट और दुख को हरने वाले स्वामी माने जाते हैं। इनकी पूजा से हर तरह की मानसिक और शारीरिक परेशानियां दूर हो जाती है।

🎉 उत्पन्ना एकादशी व्रत 11 दिसंबर को रखा जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसारए उत्पन्ना एकादशी का व्रत मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को किया जाता है।

🎉 एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी व्रत के प्रभाव से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

🎉 12 दिसंबर को को कृष्ण प्रदोष व्रत रखा जाएगा। प्रदोष व्रत भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए रखा जाता है।

🎉 यह व्रत प्रति माह में दो बार ;कृष्ण और शुक्ल पक्ष मेंद्ध त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है।

🎉 दिसंबर की 13 तारीख को मासिक शिवरात्रि है। हिंदू कैलेंडर के अनुसारए प्रत्येक महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है।

🎉 ये दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है।

🎉 मार्गशीर्ष अमावस्या 14 दिसंबर को है। धार्मिक दृष्टि से यह तिथि बेहद महत्वपूर्ण है। इस तिथि को अगहन और पितृ अमावस्या भी कहते हैं।

🎉 इसलिए इस दिन पितरों को याद किया जाता है। खास बात ये है कि इस दिन सूर्य ग्रहण भी लग रहा है।

🎉 सूर्य देव 15 दिसंबर मंगलवार के दिन धनु राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में ये 14 जनवरी 2021 तक स्थित रहेंगे।

🎉 सूर्य के गोचर को संक्रांति कहा जाता है। जिस राशि में ये प्रवेश करते हैं उसी राशि के नाम पर संक्रांति पड़ती है।

🎉 मोक्षदा एकादशी व्रत 25 दिसंबर को रखा जाएगा। मोक्षदा एकादशी का तात्पर्य है मोह का नाश करने वाली। इसलिए इसे मोक्षदा एकादशी कहा गया है।

🎉 द्वापर युग में इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में गीता ज्ञान दिया था। अतरू इस दिन गीता जयंती भी मनाई जाती है।

🎉 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। यह ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार है। यह पर्व ईसा मसीह के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्रिसमस के मौके पर सैंटा क्लॉज लोगों को उपहार बांटते हैं।

🎉 मार्गशीर्ष पूर्णिमा 30 दिसंबर बुधवार के दिन पड़ रही है। इस दिन स्नानए दान और तप का विशेष महत्व बताया गया है।

🎉 मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन हरिद्वारए बनारसए मथुरा और प्रयागराज आदि जगहों पर श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान और तप आदि करते हैं।

।।ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।
!! अवधूत चिंतन श्री गुरुदेव दत्त!!
🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻

Related posts

आज का दिन कारोबार के मामले में लाभप्रद रहेगा

Newsmantra

Kommune’s Spoken Fest’s Homecoming To Mumbai: Promises A Stellar Line-Up Of Artists Regaling With Stories, Words, And Music

Newsmantra

Salt Lake Sanskritik Sansad & Sanmarg to Burn 60-Feet-Tall Ravana Effigy at Central Park, Salt Lake on Dussehra

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More