newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Mantra View

दिग्गज़ों की हालत खराब

मल्लिकार्जुन खड़गे (कांग्रेस)

कर्नाटक की गुलबर्गा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव लड़ रहे हैं. रुझानों के मुताबिक, वे बीजेपी के उमेश जी जाधव से करीब 42 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं.

राम कृपाल यादव (आरजेडी)

वहीं, बिहार की पाटलिपुत्र सीट से BJP नेता राम कृपाल यादव आरजेडी कैंडिडेट और लालू यादव की बेटी मीसा भारती से करीब 5 हजार वोट से पीछे चल रहे हैं.

शत्रुघ्न सिन्हा (कांग्रेस)

बीजेपी से कांग्रेस में आए शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी के रवि शंकर प्रसाद से 74 हजार से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं. सिन्हा और प्रसाद बिहार के पटनासाहिब सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

कन्हैया कुमार (सीपीआई)

बिहार के बेगूसराय से सीपीआई के कन्हैया कुमार बीजेपी के गिरिराज सिंह से करीब एक लाख 77 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं.

ज्योतिरादित्य सिंधिया (कांग्रेस)

कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश की गुना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. सिंधिया बीजेपी के केपी यादव से 53 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं.

दिग्विजय सिंह (कांग्रेस)

भोपाल से चुनाव लड़ रहे दिग्विजय सिंह बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा से 110520 वोटों से पीछे चल रहे हैं.

Related posts

कोरोना मारे ना मारे भूख मार देगी बिहारियों के नेता घर बैठे हैं

Newsmantra

Empowering Patients: The Vital Role of Health Literacy and Patient Engagement

Newsmantra

Covid Cases reached 10 lakh

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More