newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

झूठ और अपप्रचार की ये पोल अब खुल रही है पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानआंदोलन का नाम लिये बिना कहा कि राजनीति  के लिए झूठ और अपप्रचार की ये पोल अब खुल रही है। नए कानूनों के लागू होने के बावजूद यूपी में इस बार पिछले साल की तुलना में दोगुने किसानों का धान खरीदा गया।

महाराजा सुहेलदेव पर एक डाक टिकिट जारी करते हुए एक समारोह में श्री मोदी ने कहा कि इस बार करीब 65 लाख मीट्रिक टन की खरीद यूपी में हो चुकी है, जोबीते साल की तुलना में लगभग दोगुनी है। यही नहीं, योगी जी की सरकार गन्ना किसानों तक भी बीते सालों में 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक पहुंचा चुकी है। कोरोना काल में भी गन्ना किसानों को दिक्कत ना आए, इसके लिए हर संभव मदद दी गई है। चीनी मिलें, किसानों को भुगतान कर पाएं इसके लिए केंद्र ने भी हजारों करोड़ रुपए राज्य सरकारों को दिए हैं। गन्ना किसानों का भुगतान समय पर होता रहे, इसके लिए योगी जी की सरकार के प्रयास जारी हैं।

उन्होने कहा कि सरकार की ये हर संभव कोशिश है कि गांव और किसान का जीवन बेहतर हो। किसान को, गांव में रहने वाले गरीब को परेशानी ना हो, उसको अपने मकान पर अवैध कब्ज़े की आशंका से मुक्ति मिले, इसके लिए स्वामित्व योजना भी आज पूरे उत्‍तर प्रदेश में चलाई जा रही है। इस योजना के तहत आजकल यूपी के करीब 50 जिलों में ड्रोन के माध्यम से सर्वे चल रहे हैं। लगभग 12 हज़ार गांवों में ड्रोन सर्वे का काम पूरा हो चुका है और अभी तक 2 लाख से ज्यादा परिवारों को प्रॉपर्टी कार्ड यानि घरौनी मिल चुका है। यानि ये परिवार अब हर प्रकार की आशंका से मुक्त हो चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज गांव का गरीब, किसान देख रहा है कि उसके छोटे से घर को बचाने के लिए, उसकी जमीन को बचाने के लिए पहली बार कोई सरकार इतनी बड़ी योजना चला रही है। इतना बड़ा रक्षा कवच, हर गरीब को, हर किसान को, हर ग्रामवासी को दे रहा है। इसलिए जब कोई कृषि सुधारों के माध्यम से किसानों की ज़मीन छीने जाने का झूठ फैलाता है, तो उस पर कोई कैसे विश्वास कर सकता है? हमारा लक्ष्य देश के हर नागरिक को समर्थ बनाने का है।

Related posts

PM Dedicates IIT Dharwad to the nation

Newsmantra

कहीं ये खेल दिग्विजय का तो नहीं

Newsmantra

पटेल नगर से जल्द ही बाकी बची 66केवी लाइनें भी हटेंगी: नवीन गोयल

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More