newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
News Mantra: Exclusive

गणेश के आठ मंदिरों में से एक है- बल्लालेश्वर मंदिर

बल्लालेश्वर मंदिर भगवान गणेश के आठ मंदिरों में से एक है। गणेश के मंदिरों में बल्लालेश्वर एकमात्र ऐसा मंदिर है जिसे उनके भक्त के नाम से जाना जाता है।  यह मंदिर रायगढ़ जिले के कर्जत से 58 किलोमीटर की दुरी पर पाली गाँव में बना हुआ है। यह मंदिर सारसगढ़ और अम्बा नदी के बीच में बना हुआ है।

हर साल भाद्रपद और माघ के महीने में यहाँ दो महोत्सवो का आयोजन किया जाता है। एक प्रकार से यह भक्तो का अनुभव होता है, जहाँ बल्लालेश्वर अपने भक्तो की इच्छा और मांग पूरी करते है। इसीलिए यहाँ भक्त या तो अपनी इच्छा प्रकट करने आते है या तो इच्छा पूरी होने के बाद आभार प्रकट करने आते है।

“कहा जाता है की जो भी भक्त यहाँ दर्शन के लिए आते है, उनकी इच्छा बल्लालेश्वर जरुर पूरी करते है।” भाद्रपद चतुर्थी को यहाँ महानिद्यम और पंचमी को यहाँ अन्नसंतारम का आयोजन किया जाता है।

अपनी मनोकामना पूरी करने के लिय भक्त मंदिर की 21 प्रदक्षिणा मारते है।

भक्तो का ऐसा मानना है की माघ शुद्ध चतुर्थी को श्री गजानन वास्तव में मंदिर में आते है और उन्हें चढ़ाये गए नैवेद्य को ग्रहण करते है। इसीलिए इस दिन यहाँ हजारो लोग भगवान के दर्शन के लिए आते है।

 

 

Related posts

Khadi Industry: Source Of Inspiration For Achieving Atmanirbhar Bharat

Newsmantra

Adani Foundation at ACC Bargarh prepares rural youth for defence and law enforcement careers with special training programme

Newsmantra

Medica, Kolkata and UNICEF collaborate to empower working mothers

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More