newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
PSU Mantra

कोल इंडिया लिमिटेड लर्निंग एंड डेवलपमेंट कॉन्क्लेव – 2023 संपन्न

कोल इंडिया लिमिटेड लर्निंग एंड डेवलपमेंट कॉन्क्लेव - 2023 संपन्न

‘सीआईएल में उभरते प्रतिमान और मानव संसाधन विकास की बदलती गतिशीलता (Emerging PARADIGMS & Changing Dynamics of HRD In CIL)’ की थीम पर आधारित कोल इंडिया लिमिटेड का लर्निंग एंड डेवलपमेंट कॉन्क्लेव – 2023 का आयोजन नागपुर में  किया गया।

, कोल इंडिया लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक) श्री विनय रंजन,  ने  कहा कि कोयला उद्योग की तरक़्क़ी के लिए कोयला क्षेत्र की चुनौतियाँ के अनुरूप श्रमशक्ति को तैयार करना आवश्यक है। उन्होंने कहा की प्रबंधन में आधुनिक स्किल तथा सोच ज़रूरी है, तभी वर्तमान एवं भविष्य की चुनौतियों से निपटा जा सकता है। इसमें मानव संसाधन विभाग को महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी होगी। इसलिए, हमारा विज़न और मिशन दोनों स्पष्ट होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मैन पॉवर का सही नियोजन और उनका समुचित प्रशिक्षण आवश्यक है तथा इस दिशा में प्रेरक माहौल बना कर कर्मियों का मनोबल हमेशा ऊंचा रखें।

समापन सत्र में संबोधित करते हुए  वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार ने कहा कि बदलाव की छोटी पहल भी महत्वपूर्ण होती है। आज का यह सम्मेलन पूरे कोल इंडिया के लिए पथ प्रदर्शक साबित होगा। उन्होंने इस सम्मेलन आयोजन का दायित्व वेकोलि पर सौंपने के लिए सीआईएल के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही, उन्होंने वेकोलि के अधिकारी, कर्मीयो तथा समाज के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों से सभी को अवगत कराया।

सम्मेलन में सीएमपीडीआई के निदेशक (कार्मिक) श्री एस के गुमाश्ता तथा आईआईसीएम, राँची की कार्यकारी निदेशक श्रीमती कामाक्षी रंजन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही।

Related posts

एनटीपीसी बिहार में परमाणु ऊर्जा परियोजना स्थापित करने की योजना बना रही है: सीएमडी गुरदीप सिंह

Newsmantra

PFC Distributes Safety and Hygiene Kits Under Swachhta Pakhwada 2025

Newsmantra

NTPC pavillions at IITF 2024

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More