newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

किसान रैली पर आतंकी खतरा , पाकिस्तानी कर सकते हैं गड़बड़ी

किसान रैली पर आतंकी खतरा , पाकिस्तानी कर सकते हैं गड़बड़ी

दिल्ली पुलिस ने खुद स्वीकार किया है कि 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली किसान ट्रेक्टर रैली में कुछ लोग गड़बड़ी कर सकते है खासतौर पर पाकिस्तान की तरफ से सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही है .

दिल्ली पुलिस ने ट्रेक्टर रैली को मंजूरी दे दी है लेकिन साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का निर्देश भी दिया है ताकि कोई फायदा नहीं उठा सके .

हालांकि मंजूरी मिलने के बाद अब किसानों ने ट्रैक्टर रैली की टाइमिंग और रूट पर सवाल उठाया है.

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सुखविंदर सिंह सभरा ने कहा, ‘शर्तों के साथ ट्रैक्टर रैली निकालने की बात हमें मंजूर नहीं है. 12 बजे रैली निकालने का कोई तुक नहीं है.’ इसके साथ ही उन्होंने रूट को लेकर भी सवाल उठाया और कहा, ‘किसान ओल्ड रिंग रोड से जाना चाहते थे, लेकिन रैली को जिन इलाकों से इजाजत दी है वो सब हरियाणा में आते है .

दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर- इंटेलिजेंस दीपेंद्र पाठक ने कहा, ‘ट्रैक्टर रैली को डिस्टर्ब करने के बहुत सारे इनपुट्स बार-बार आ रहे हैं। इंटेलिजेंस और अन्य एजेंसियों से हमें पता चला है कि गणतंत्र दिवस पर किसानों के ट्रैक्टर मार्च में गड़बड़ी का खतरा है। गड़बड़ी और कन्फ्यूजन फैलाने के उद्देश्य से पाकिस्तान में 308 नए ट्विटर हैंडल बनाए गए हैं।’ दिल्ली पुलिस की ओर से पाकिस्तान में बनाए गए ट्विटर हैंडल्स की लिस्ट भी जारी की गई है।

पाठक ने आगे कहा, ’13 जनवरी से 18 जनवरी के बीच सोशल मीडिया ऐनालिसिस से पता चलता है कि ट्रैक्टर रैली को डिस्टर्ब करने लिए, भ्रम पैदा करने के लिए 308 ट्विटर हैंडल पाकिस्तान से जेनरेट हुए हैं। वे इसपर लगातार काम कर रहे हैं। देश के कई जगहों से इनपुट्स हैं कि रैली के वक्त गड़बड़ी और कानून व्यवस्था को लेकर चुनौतियां पैदा की जाने की साजिश है।’

हम किसानों की ट्रैक्टर रैली को सुरक्षित तरीके से संपन्न करा पाएं, इसको लेकर चर्चा हुई है। हरियाणा और यूपी के अधिकारियों के साथ भी सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई है। एक खास समय पर, एक खास तरीके से, पेशेवर तरीके से रैली को आयोजित करने कोशिश की जाएं। सुरक्षा के सभी जरूरी प्रबंध किए जाएंगे।

 

 

Related posts

Priyanka accuses UP govt of playing politics

Newsmantra

Arun Jaitly critical

Newsmantra

SC Orders Rebel MLAs to Resign in Person by 6pm

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More