newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureEntertainment

काश रिया मेरे भाई से नहीं मिली होती तो

एक्टर सुशांत सिंह मामले में रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू के बाद अब रिया और सुशांत का परिवार एक दूसरे पर आरोप लगाने पर उतर आया है . सुशांत के परिवार ने आरोप लगाया है कि रिया लगातार सुशांत को भडका रही थी और परिवार से उनको दूर कर रहे थी .

सुशांत की बहन कीर्ति सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि काश रिया अगर सुशांत सिंह की जिंदगी में नहीं आयी होती तो शायद भाई की जान बच जाती . उधर रिया ने न्यूज चैनल को दिये इंटरव्यू में कहा था कि वो 8 जून को ही सुशांत का घर छोडकर चली गयी थी और 14 जून को सुशांत की मौत के दिन तक इन दिनो में उनकी बहन ही सुशांत की देखभाल कर रही थी .

श्वेता सिंह ने एक साथ कई ट्वीट करते हुए कहा कि ‘सुशांत का परिवार हमेशा उनके साथ मजबूती के साथ खड़ा था.’ उन्होंने #Godiswithus #JusticeForSushantSinghRajput और #ArrestRheaNow जैसे हैशटैग इस्तेमाल करते हुए कहा कि रिया की हिम्मत है कि वो ‘मीडिया के सामने आकर उनके भाई के खिलाफ ऐसी बातें कर रही हैं.’

श्वेता सिंह ने आरोप लगाए कि रिया चक्रवर्ती ने मीडिया का इस्तेमाल करके और उनपर ड्रग्स के इस्तेमाल का आरोप लगाकर उनके भाई की इमेज खराब करने की कोशिश की है. उन्होंने रिया पर सुशांत को ‘ड्रग देने, बंद रखने और दूसरों से अलग-थलग’ कर देने के आरोप फिर दोहराए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रिया ने सुशांत सिंह को चंडीगढ़ में अपने परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिताने से रोका था और वापस मुंबई जाने पर मजबूर किया था.

श्वेता सिंह ने लिखा, ‘जनवरी में भाई ने रानी दी से मदद मांगी थी. उसे ड्रग दिया गया था और वो अकेला था. इसके कुछ वक्त बाद ही वो चंडीगढ़ आया था, जहां रिया ने उन्हें दो-तीन दिनों के भीतर 25 कॉल किए. उसे बुलाने की ऐसी भी क्या जल्दी थी?’ उन्होंने दावा किया कि वो सुशांत की सेहत की बात सुनकर अमेरिका से भारत आईं लेकिन रिया की कॉल बार-बार आने के चलते सुशांत पहले ही मुंबई जा चुके थे.

उन्होंने कहा कि ‘मैं सोचती हूं कि काश भाई उस लड़की से कभी मिला ही नहीं होता. किसी को उसकी बिना सहमति के ड्रग देना और फिर उसे बताना कि वो मानसिक रूप से ठीक नहीं है और फिर उसे साइकाइट्रिस्ट के पास ले जाना…ये कैसा मैनिपुलेशन है?’

Related posts

वृषभ: आज भाग्य आपका साथ देगा

Newsmantra

IFFI completes 50 golden years since it started in 1952

Newsmantra

आज का दिन आनंद और उत्साह से बीतेगा

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More