newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Culture

कर्क: क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। राशिफल 10 जुलाई

दैनिक ?राशीफल ??
मेष:
आज चंद्रमा का प्रवेश शुक्र की राशि तुला में हुआ है। धनु राशि पर चंद्रमा के इस संचार का शुभ प्रभाव रहेगा। मिथुन राशि वाले भी इसका लाभ ले पाएंगे। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा देखिए…
मेष राशि वाले कोई नया कार्य, रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें। सफलता मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। दिन सुखमय रहेगा। धन प्राप्ति का योग है। धन निवेश से लाभ होगा। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा। भाग्य आज 89% तक साथ देगा।
वृषभ:
शत्रु बलहीन रहेंगे। दिन उन्नतिकारक है। आय-सम्पति के लिए भी आज का दिन शुभ है। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। आज लेन-देन के कार्यों में सावधान रहना चाहिए। विरोधियों की आलोचना के प्रति ध्यान न दें। अपना काम साहस और उत्साहपूर्वक करें। अचानक कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न होगा। भाग्य 66% तक साथ देगा।
मिथुन:
प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। नई योजनाएं आपको लाभ देंगी। मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा, प्रेम प्रसंग में सफलता हासिल होगी। पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ प्राप्त होगा। खुशशबरी मिल सकती है। बुजुर्गों का साथ मिलेगा। भाग्य 99 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क:
क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। मन आज बेचैन हो सकता है, स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास और अमल न करें। आज खर्च की अधिकता रहेगी। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च होगा। व्यर्थ की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। भाग्य 50% तक साथ देगा।
सिंह:
पराक्रम में वृद्धि होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। कुल मिलाकर शुभ दिन रहेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। आपका मनोबल बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृदधि होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। भाग्य 79% तक साथ देगा।
कन्या:
आज चंद्रमा का संचार आपकी राशि में हो रहा है। मन आपका चंचल रह सकता है। उतावलनेपन में कोई भी फैसला ना लें। मन को संयमित रखना होगा। आज कार्यों में सफलता के लिए आपको खुद ही सक्रिय रहना होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं, मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा। भाग्य 65 % तक साथ देगा।
तुला:
आज लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। आज किसी के समय किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन के वापस आने की संभावना कम है। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। भाग्य 69% तक साथ रहेगा।
वृश्चिक:
आज खर्च की अधिकता रहेगी। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च होगा। व्यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है। सोच-समझकर कार्य-व्यवहार करें। कोई शुभ सूचना मिल सकती है। अत्यधिक खर्च से बचें। कार्यों में बाधाएं आने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। भाग्य 59 % तक साथ देगा।
धनु:
आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। भाग्य साथ देगा। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। मंगलमय दिन है। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। तीर्थ दर्शन का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। भाग्य 100% तक साथ देगा।
मकर:
प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सफलता एवं नई योजना भरा दिन बीतेगा। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। विशेष लाभ होगा। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ मिलेगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने का योग है। समाज में मान-प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। आज भाग्य 70% तक साथ देगा।
कुंभ:
समाज में मान-प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। मंगलमय दिन रहेगा। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। उन्नतिदायक दिन रहेगा। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा में सफलता के योग बन रहे हैं। भाग्य 98% तक साथ देगा।
मीन:
सावधानीपूर्वक कार्य आज आपको सफलता दिलाएगा। व्यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कार्यों में बाधाएं आने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में उलझन की स्थिति रहेगी। भाग्य 55 प्रतिशत तक साथ देगा।

Related posts

Symphony Orchestra of India’s (SOI) Spring 2024 Season invites concertgoers for yet another world-class orchestral experience

Newsmantra

Second Edition of Meghalaya Pineapple Festival, 2024 commences at New Delhi

Newsmantra

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More