newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureEntertainment

कई फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज करने का एलान

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते देशभर के सिनेमाघर बंद पड़े है। यही वजह हैं कि बड़े स्टार्स भी अब डिजिटल प्लेटफार्म का रुख कर रहे है। लॉकडाउन की वजह से कई फिल्मों की रिलीज डेट टाल दिया गया और कई को ओटीटी पर रिलीज करने का एलान किया गया। फिल्मों के अलावा, वेब शोज और सीरीज भी रिलीज किया जाएगा। आइए आपको बताते हैं उन वेब सीरीज और फिल्मों के बारे में जो जून 2021 में पर रिलीज होंगी। मनोज बाजपेयी की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ का प्रसारण अमेजन प्राइम वीडियो पर चार जून से शुरू होगा। बता दें कि सीरीज की कहानी एक जासूस श्रीकांत तिवारी की कहानी है जिसके घरवालों को नहीं पता कि वह क्या करता है। सीरीज में ये किरदार मनोज बाजपेयी निभा रहे हैं। सीरीज के अन्य कलाकारों में शारिब हाशमी, नीरज माधव, पवन चोपड़ा, गुल पनाग और श्रेया धनवंतरि आदि प्रमुख रहे हैं। सीरीज के निर्देशकों राज और डीके ने इसका संगीत पिछली बार हिंदी सिनेमा के चर्चित संगीतकारों सचिन और जिगर से तैयार कराया था। गौरतलब है कि इस सीजन समांथा अक्किनेनी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। खास बात यह भी है कि इस सीरीज के साथ समांथा अपना जबरदस्त डिजिटल डेब्यू कर रही हैं।

अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) और इमरान हाशमी(Emraan Hashmi) की फिल्म चेहरे(Chehre) का सभी को बेसब्री से इंतजार है. यह फिल्म अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की दूसरी लहर की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर, टीजर सब रिलीज हो चुका है. अब लॉकडाउन के चलते फिल्म के रिलीज का फैंस को इंतजार है. कोरोना की वजह से कई फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है. ऐसे में चेहरे के प्रोड्यूसर ने बताया है कि क्या ये फिल्म भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी?

चेहरे के प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने बताया है कि चेहरे ओटीटी प्लेटफॉर्म या सिनेमाघरों में से कहा रिलीज होगी. उन्होंने कहा- ट्रेलर को ऑडियन्स का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. हम बहुत दुखी हैं कि कोरोना की दूसरी लहर की वजह से इसे रिलीज नहीं कर पाए.

आनंद पंडित ने आगे कहा- इस फिल्म को हम सिनेमाघरों में रिलीज करने की सोच रहे हैं. यह बड़े पर्दे के लिए बनी फिल्म है. साथ ही हमको सिनेमाघरों के मालिकों और डिस्ट्रीब्यूटर के सपोर्ट की जरुरत है. वह इंडस्ट्री के लोगों को काम देते है. आशा करते हैं हम चेहरे को इस साल के सेकेंड हाफ में फिल्म को रिलीज करेंगे.

 

Related posts

Get ready for a dose of festive cheer with JioCinema Premium’s entertaining October lineup!

Newsmantra

A Grand Seven-Day Shiv Mahapuran Katha to Enlighten Delhi 

Newsmantra

Parwez K Photography & Approach Entertainment to Release Singer Mujeeb Ul Hassan’s Music Video Laagi Choote Na on UFI Music This Christmas

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More