newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Delhi

एयरटेल ने ‘वर्ल्ड ऑफ कनेक्टेड थिंग्स’ को बढ़ावा देने के लिए 5जी मंच की घोषणा की

नई दिल्ली: दूरसंचार परिचालक भारती एयरटेल ने एक एकीकृत मंच की घोषणा की, जो उद्यमों को ‘इंटरनेट ऑफ थिंग्स ’(आईओटी) की ताकत का लाभ उठाने में सक्षम बनाता है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि एयरटेल ‘आईओटी’ सुरक्षित और सहज तरीके से अरबों उपकरणों और अनुप्रयोगों को जोड़ने वाला मंच है।

कंपनी के अनुसार भारत का सेलुलर संपर्क आधारित आईओटी बाजार 2022 तक बढ़कर 10,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जिसे कनेक्टेड कारों और उपकरणों, स्मार्ट कारखानों और अन्य उपयोगिताओं से बढ़ावा मिल रहा है।

एयरटेल बिजनेस के निदेशक और सीईओ अजय चितकारा ने कहा, ‘‘आईओटी के लिए उद्यमों की तीन प्रमुख जरूरतें हैं। पहला, कनेक्टिविटी समाधान और दूसरा उनके डेटा की सुरक्षा। तीसरी जरूरत आईओटी डेटा को कार्रवाई योग्य बनाने के लिए मौजूदा आईटी सिस्टम के साथ सहज एकीकरण है।’’

उन्होंने आगे कहा कि एयरटेल की ताजा पेशकश इन जरूरतों को पूरा करती है, जिसके मूल में एयरटेल का 5जी रेडी नेटवर्क है।

Related posts

AIIMS Bhopal and Indian Oil sign an agreement

Newsmantra

CMD EIL, Ms Vartika Shukla interacted with team EIL, at HPCL’s integrated Refinery-cum-Petchem complex, Barmer, Rajasthan.

Newsmantra

CNN-News18 Unveils Exciting On-Air Programming for G7 Summit, Featuring Exclusive Coverage and Insights

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More