newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureEntertainment

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की सुसाइड

जाने माने फ़िल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर मे फाँसी लगाकर की आत्महत्या. बांद्रा के फ्लैट में कई खुदकुशी. अभी तक उनके इस फैसले के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है. सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी. उन्होंने सबसे पहले ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली.इसके बाद उन्हें फिल्मों का सफर शुरु किया था. वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी.

इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे. हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी. ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था. सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे. उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे.

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कहा है. अप्रैल के महीने में इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे लेजेंडरी कलाकारों का निधन हुआ था. वही हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हुआ था.

Related posts

ZEE Entertainment targets South India to boost DP World ILT20 viewership

Newsmantra

Mother’s Recipe drops catchy Chutney Rap Anthem Video to celebrate the Flavors of India 

Newsmantra

श्रीराम सोसाइटी लक्ष्मण विहार स्थित श्री शक्ति मंदिर प्रांगण में उन्नीसवें मंगलवार हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More