newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Govt. Mantra

आभा कार्ड (ABHA Card) बनाने से अस्पताल की लंबी लाइन से छुट्टी

आभा कार्ड (ABHA Card) बनाने से अस्पताल की लंबी लाइन के अलावा कई और बड़े फायदे भी होंगे.  आभा कार्ड को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत लॉन्च किया गया है. आभा कार्ड बनवाने पर आपको 14 अंकों का नंबर मिलता है, जैसे आधार कार्ड में नंबर मिलता है, ये वैसा ही होता है. आभा कार्ड के 14 अंकों के नंबर में आपकी हेल्थ से जुड़ा सारा डेटा हता है. ये एक तरह से आपका हेल्थ आईडी कार्ड होता है. आइए जानते हैं कि आभा कार्ड आप कैसे बनवा सकते हैं और इससे आपको क्या-क्या फायदे मिलेंगे.

आभा कार्ड अपने यूजर्स को डिजिटल कार्ड का फ्री में एक्सेस देता है. आभा कार्ड बन जाने पर आपको डॉक्टर के पास अपनी बीमारी के पुराने कागजात नहीं ले जाने पड़ेंगे. आभा कार्ड देखकर डॉक्टर बता पाएगा कि आपने कहा-कहां पर इलाज कराया है? आपको कौन सी पुरानी बीमारियां हैं? आपने क्या दवा खाई? आभा कार्ड का फायदा ये भी है कि 10 साल भी आप देख पाएंगे कि आपने क्या-क्या दवाइयां खाईं? इससे डॉक्टरों को आपका इलाज करने में मदद मिलेगी.

आभा कार्ड कैसे बनाएं?

1. आभा कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

 

2. ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको ‘Create ABHA Number’ का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें.

 

3. क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपको कार्ड बनाने के लिए 2 ऑप्शन आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस दिखेंगे.

 

4. फिर दोनों में कोई भी ऑप्शन चुनने के बाद Next पर क्लिक करें. अब नए पेज पर आधार नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर टाइप करिए.

5. इसके बाद I Agree के आगे टिक मार्क करें और कैप्चा कोड भर दीजिए. फिर Next पर क्लिक करिए. अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा.

6. फिर ओटीपी दर्ज करने के बाद अपनी अहम जानकारियों एप्लीकेशन फॉर्म में भरिए.

7. इसके बाद आप My Account पर जाइए और वहां अपनी फोटो अपलोड करिए. फिर सबमिट पर क्लिक करें.

8. अब आपका आभा कार्ड बन जाएगा. आप इसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं.

Related posts

Jyotiraditya M Scindia at CII Annual Session

Newsmantra

Got Rs 12 lakh to help J&K terrorists admits DSP

Newsmantra

Govt cancels licenses of 112 fertiliser units

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More