newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज बेहद शुभ दिन है

मेष:
11 मार्च बुधवार को चंद्रमा का संचार बुध की राशि कन्या में हो रहा है। इस राशि में गोचर करते हुए चंद्रमा आज कन्या राशि वालों को सुख और लाभ प्रदान कर रहे हैं। अन्य राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, आइए देखें क्या कहते हैं आपके सितारे…
आज उन्नतिदायक दिन है। अचानक कोई शुभ समाचार या रूका हुआ धन प्राप्त होगा। शत्रु परास्त होंगे। परिजनों और मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आपका मनोबल तेजी से बढ़ेगा। मित्रों के साथ पार्टी, पिकनिक का आयोजन कर सकते हैं। भाग्य 87% तक साथ देगा।
वृषभ:
बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। विरोधी परास्त होंगें और यात्रा लाभकारी रहेगी। आर्थिक लाभ तथा प्रवास संभव है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। वाद-विवाद टालें। भाग्य 80% साथ देगा।
मिथुन:
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें या फिर किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें। भाग्य 55% साथ देगा।
कर्क:
आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त करेंगे। घर, ऑफिस तथा सामाजिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण बनने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्य और यात्रा पर जाने से आनंद होगा। भाग्य 75% साथ देगा।
सिंह:
आज परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। कहीं से शुभ मदद मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशावालों को लाभ मिलेगा। महिला वर्ग से लाभ होगा। भाग्य 78% साथ देगा।
कन्या:
आज धन का आवागमन लगा रहेगा। जहां आय होगी वहीं अपव्यय के भी योग बन रहे हैं। सोच-समझकर ही धन निवेश करें। संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी एवं धन लाभ भी प्राप्त होगा। संतान और जीवनसाथी से लाभ होगा। प्रवास पर्यटन तथा विवाहोत्सुक व्यक्तियों के लिए विवाह का योग हैं। उत्तम भोजन और वैवाहिक जीवन का सुख मिलेगा। भाग्य 88% साथ देगा।
तुला:
खर्च और कर्ज आज आपकी चिंता का कारण बन सकता है इसलिए सोच-समझकर कार्य करें, अनावश्यक खर्च से बचें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। प्रमोशन की संभावना है। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। आकस्मिक धनलाभ होगा। आप प्रफुल्लित रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग हैं। भाग्य 82% साथ देगा।
वृश्चिक:
आज बेहद शुभ दिन है। आज आपके कार्य बनते चले जाएंगे। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। कार्य सरलतापूर्वक सफल बनेगा। परोपकार की भावना आज रहेगी। आमोद-प्रमोद के लिए आपका दिन व्यतीत होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद ही आनंद होगा। भाग्य 86% साथ देगा।
धनु:
आज दिनभर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन-प्रसन्न रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में माता-पिता से सहयोग लें। परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। ऑफिस के कार्य हेतु यात्रा पर जाने की संभावना है। किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की मदद मिलेगी। भाग्य 78% साथ देगा।
मकर:
आध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। भाग्य आज आपका साथ देने के लिए तत्पर है। नए अवसर प्राप्त होंगे। परिश्रम करेंगे और मनोवांछित फल प्राप्त करने के नतीजे सामने आते जाएंगे। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्राभूषण आदि की खरीदारी होगी। भाग्य 80% साथ देगा।
कुंभ:
आज दूर की यात्रा न करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। अनजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। निराशा और असंतोष की भावना मन में ना आने दें। भाग्य 65% साथ देगा।
मीन:
आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी। आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बना सकेंगे। प्रियपात्रों के साथ आनंद पूर्वक समय बीतेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाग्य 78% साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936
9833148857
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

आज का दिन आपको नई सोच और योजनाओं के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा

Newsmantra

Kanika Hopes Next Test Will Be Negative

Newsmantra

CIO Association Kolkata Chapter Celebrates 6 Years with AI Adda 2025, Driving Digital Innovation Across India

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More