newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज ग्रहों की स्थिति विशेष रूप से अनुकूल है

3 दिसंबर गुरुवार को चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि में संचार करेंगे। चंद्रमा का यह गोचर शुक्र के साथ नवम पंचम योग बना रहा है। इन स्थितियों में ग्रहों के योग संयोग से मिथुन राशि वालों को जोखिम वाले काम से बचना चाहिए, वृष राशि पर ग्रहों का अच्छा प्रभाव रहेगा। अन्य राशियों के लिए आज सितारे क्या कह रहे हैं, जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल विस्तार से…

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी होगा। आपके लिए आज ग्रहों की स्थिति विशेष रूप से अनुकूल है और आपको कार्यों में सिद्धि की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। मगर निराश न हों। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा और शुभ फल की प्राप्ति होगी। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी है और आपको मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि की प्राप्ति होगी। चंद्रमा के शुभ दशा में होने से आपको शुभ फल प्राप्‍त होगा। आपका कोई रुका कार्य इस वक्‍त संपन्‍न हो सकता है। महान व्यक्तियों की कृपा से आपका कोई काम पूरा हो सकता है। अवसर लाभ उठाने के लिए सचेत रहें। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
आज आपको भाग्‍य का साथ मिल रहा है और सितारे आपका साथ दे रहे हैं। अकारण शत्रुत्पत्ति हो सकती है और आपकी चिंता बढ़ सकती है। माता को कष्ट हो सकता है और सेहत को नुकसान हो सकता है। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें, नहीं तो आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। किसी काम में आपको परेशान का सामना करना पड़ सकता है। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
आज के ग्रहों के शुभ योग आपके साथ हैं और भाग्‍य का साथ मिल रहा है। पिछले कई दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम हो सकता है। आज आपकी राशि का स्वामी पराक्रम में वृद्धि करवा रहे हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय प्राप्‍त होगी और मन में प्रसन्‍नता रहेगी। पत्नी पक्ष से आपको लाभ होगा ओर मन में प्रसन्‍नता रहेगी। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल होने से आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा और आपके कार्यों में सिद्धि प्राप्‍त होगी। कहीं किसी स्रोत से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है और मन में खुशी रहेगी। अकस्मात बड़ी मात्रा में लाभ होकर कोष में वृद्धि होगी। शाम के समय हर्षदायक समाचार मिलेगा। रात्रि में किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
आज का दिन आपके स्वास्थ्य एवं सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का संकेत दे रहा है और आपके लिए दिन की शुभता प्राप्‍त करने का वक्‍त है। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल में वृद्धि होगी और भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। पत्नी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार प्राप्‍त होंगे और ऐसा करने से आपको प्रसन्‍नता होगी। शत्रुओं पर बढ़त प्राप्त होगी। रिश्तेदारों से कड़वाहट दूर होकर करीबी बढ़ेगी। आज भाग्‍य 83 फीसदी साथ देगा।
तुला:
आज आपका भाग्‍य आपका साथ दे रहा है और आपको राजनीतिक कार्यों में सफलता प्राप्‍त होगी। सांसारिक सुख भोग का आप आनंद ले सकेंगे और दांपत्‍य जीवन में भी खुशहाली बढ़ेगी। मित्रों और रिश्‍तेदारों का साथ मिलने से आपके कुछ काम पूरे होंगे और आपको रुके धन की भी प्राप्ति होगी। रात में किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य में गति आएगी। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
आज के दिन आप काफी व्यस्‍त रहेंगे और तनाव से भी मुक्‍त रहेंगे। आप अपनी बुद्धि और विवेक से काम लें तो आपको धन की प्राप्ति होगी और भाग्‍य का भी साथ प्राप्‍त होता रहेगा। निकटवर्ती लोगों से व्यर्थ के विवाद हो सकते हैं, बेहतर होगा कि उलझें नहीं। सेहत भी आपकी नरम हो सकती है और खानपान का भी आपको विशेष ध्‍यान रखने की जरूरत है। आज भाग्‍य 67 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज आपको भाग्‍य का साथ मिल रहा है और आपको व्यर्थ विवाद में पड़ने की जरूरत नहीं है। नज़दीक व दूर की सकारणीय यात्रा के प्रसंग प्रबल होंगे। द्वितीय भाव में तुला राशि का चन्द्रमा सांय काल कुछ अच्छे समाचार व मन को संतोष देगा। आज आपको परिवार के साथ कहीं घूमने को मिल सकता है और मन में प्रसन्‍नता का भाव रहेगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज का दिन आपके लिए शुभफलकारक है और प्रभाव को बढ़ाने वाला है। भूमि, ज़मीन जायदाद के कार्यों से अकल्पित लाभकारक है। किसी की बात से आपका मन दुख सकता है। बेहतर होगा कि आप किसी के बारे में न सोचें और अपने मन की बात को सुनें और उस पर अमल करें। उच्चाधिकारियों की कृपा से राज्य में बिगड़ा काम बन जाएगा। आज भाग्‍य 84 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
आज भाग्‍य आपका साथ दे रहा है और मन में प्रसन्‍नता का अनुभव होगा। सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। चंद्रमा की शुभ दृष्टि से आज आपका भाग्‍य चमकने वाला है। शत्रु और प्रतिद्वंद्वी पक्ष पराजित होंगे। कोई काम आपको आज जबर्दस्‍त मुनाफा दिलवा सकता है और ईश्‍वर की विशेष कृपा आपका प्राप्‍त होगी। समय का लाभ उठाएं। आज भाग्‍य 83 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आज भाग्‍य आपको उत्‍तम संपत्ति का लाभ दे रहा है। खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा और आपको विशेष प्रकार की कार्यसिद्धि भी प्राप्‍त होगी। आज मन में आपको कोई बात परेशान कर सकती है। लव रिलेशन में आपको किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है। आज भाग्‍य 68 फीसदी साथ देगा।

!! अवधूत चिंतन श्री गुरुदेव दत्त!!
।।ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।
🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

Related posts

Munindra Saikia’s song “Sewali Tumi Phulisa Saradi Raati” releases

Newsmantra

57 foreign participants from 13 countries enjoy the festival of colours at EDII, Ahmedabad

Newsmantra

ABP Ananda’s ‘Sera Bangali’ marks 20 years with a tribute to Bengal’s most inspiring women achievers

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More