newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज ग्रहों की शुभ स्थिति आपको लाभ देने वाली होगी

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
Horoscope Today,
मेष:
आज का राशिफल : 9 सितंबर बुधवार को चंद्रमा का संचार दिन रात शुक्र की राशि वृष में हो रहा है। इस राशि में चंद्रमा उच्च के रहेंगे। इसके साथ ही शुक्र और चंद्रमा के बीच राशि परिवर्तन योग भी बना रहेगा। इन स्थितियों में वृष राशि के लोग आज लाभ एवं भौतिक सुख प्राप्त करेंगे। अन्य सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आइए देखें। आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। कुछ मामलों में आपको लाभ होगा तो वहीं कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज किसी नए व्‍यक्ति से संबंध बनाने में कामयाब होंगे। इसका लाभ आपको आगे चलकर मिलेगा। मित्रों के साथ यात्रा पर जाने का प्‍लान कर सकते हैं। आपको आनंद की प्राप्ति होगी। दांपत्‍य जीवन में प्रेम बना रहेगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
आपको आज लाभ की प्राप्ति होने वाली है। अत्‍यधिक परिश्रम के बाद आपको सफलता मिलेगी। अगर आप सरकारी कर्मी हैं तो आपको आज किसी के गुस्‍से का सामना करना पड़ सकता है। शाम के वक्‍त स्थिति में कुछ सुधार होगा और मन अच्‍छा हो जाएगा। अब आप अपनी नई योजनाओं पर ध्‍यान दें तो लाभ होगा। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
आज दिन के पहले भाग में इस राशि के लोगों को लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरी व्‍यवसाय से जुड़े मामले हल हो जाएंगे। आज का दिन दोस्‍तों के साथ हास परिहास में बीतेगा। शाम आत-आते आपको थकान का अनुभव होने लगेगा। पत्‍नी के साथ विवाद न हो इसके लिए बेहतर है कि आप बहस के मुद्दों पर बात न करें। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
आज के दिन आप अपने ही कार्यों में मस्‍त रहने वाले हैं। आज कोई रिश्‍तेदार बिन बुलाए आपके यहां आ सकता है। स्‍वागत के लिए तैयार रहें। आपको कहीं से धन और उपहार की भी प्राप्‍ति हो सकती है। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। आज का दिन कुल मिलाकर अच्‍छे कार्यों में बीतेगा। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज शत्रु आपके खिलाफ षड़यंत्र रचने का काम कर सकते हैं। अनावश्‍यक चिंताओं से मन परेशान हो सकता है। काफी मेहनत करनी पड़ेगी। तब जाकर आपके कार्य पूर्ण हो पाएंगे। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें। किसी कागत पर दस्‍तखत करने से पहले अच्‍छे से सोचविचार कर लें। धोखा होने की आशंका है। आज भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
आज कर्मों के मामले में आपको सफलता प्राप्‍त होगी। परिजनों से सुख प्राप्‍त होगा। मांगलिक कार्यों में सफलता प्राप्‍त होगी। रचनात्‍मक कार्यों में आपको लाभ होगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
तुला:
आज आपकी महत्‍वाकांक्षा पूर्ण होने का दिन है। समस्‍या पैदा होने की आशंका है। किसी मामले में समस्‍या पैदा होने से मन आशंकित हो सकता है। किसी यात्रा की योजना बनकर टल सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। ऐसा होने से मन में चिढ़ पैदा हो सकती है। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
आज का दिन आपका कुछ उधेड़बुन में निकल सकता है। किसी काम के पूरा न होने से आप परेशान हो सकते हैं। किसी अधिकारी से आपकी अनबन हो सकती है। किसी सरकारी दफ्तर में आपका काम आज फंस सकता है। हालांकि बाद में जाकर कोई काम पूरा हो सकता है। निराशाजनक विचारों से बचें। शाम के वक्‍त अचानक से किसी मामले में संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। आज भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास माना जा रहा है। आपको कहीं से आज रुके धन की प्राप्‍ति हो सकती है। आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के काम में कोताही न बरतें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। आगे जाकर आपका काम लटक सकता है। नए संपर्क बनने से आपको थोड़ा लाभ भी हो सकता है। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों वाला हो सकता है। वरिष्‍ठ अधिकारियों से आपकी अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्द्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा। मगर शुभ व्‍यय से कीर्ति बढ़ेगी। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
आज ग्रहों की शुभ स्थिति आपको लाभ देने वाली होगी। उत्‍तरार्द्ध में आपको लाभ होने की उम्‍मीद है। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। आज महिलाओं के लिए दिन खास होगा। परिवार वाले आपसे खुश रहेंगे। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आज का दिन अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने में ही व्‍यतीत हो जाएगा। आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं केा हल करने में व्यतीत होगा। किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से आपका मन प्रसन्‍न हो सकता है। किन्तु मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

!! अवधूत चिंतन श्री गुरुदेव दत्त!!
।।ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।
🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
https://www.facebook.com/Ramesh-Joshis-Astrology-147526379347957

Related posts

MKB Foundation Lays Foundation Stone for Landmark Shiv Temple in Juhu

Newsmantra

धनु भाग्य साथ देगा 13 मई

Newsmantra

पराक्रम में वृद्धि के योग हैं

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More