newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज का राशिफल 12 जनवरी

आज का राशिफल 12 जनवरी दिन मंगलवार को ग्रह नक्षत्रों की गणना बताती है कि चंद्रमा का संचार दिन रात धनु राशि में होगा। यहां 3 ग्रह शुक, सूर्य और चंद्रमा का संयोग बना रहेगा। इस त्रिग्रही योग के प्रभाव से धनु राशि में उलझन के बाद लाभ की स्थिति भी बन रही है। अन्य सभी राशियों के लिए आज का दिए कैसा रहेगा जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे…

मेष:

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े जातक अपनी ख्याति का ध्यान रखें, कोई आपके खिलाफ षणयंत्र रच सकता है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ व्यवधान आ सकता है। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे मानसिक दवाब महसूस करेंगे। अपने व्यवहार में संयम बनाए रखें अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। कार्यक्षेत्र की समस्याएं धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी और सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:
व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक बिजनस में बढ़ोतरी के लिए पिता का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रुपरेखा बनेगी। रोजगार के क्षेत्र में योग्यता बढ़ेगी, जिससे सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे। राजनितिक प्रतिद्वंदी आज आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। दिन का काम जल्दी खत्म करके सांयकाल का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:
व्यापार में नए सौदों से लाभ की प्राप्ति होगी और सकारात्मक कार्य भी होंगे। छात्र भविष्य की रणनीति बनाएंगे और उस पर अमल करने के लिए विचार करेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और विवाह संबंधी कुछ प्रस्ताव भी आएंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से हर्ष दायक समाचार से मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ जरूरी विचार-विमर्श होगा। सायंकाल के समय मित्रों और प्रियजनों का साथ व्यतीत होगा और बाहर घूमने के बारे में योजना बना सकते हैं। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:
कार्यक्षत्र में आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी और अधिकारी आपके सहयोग के लिए आगे आएंगे। रोजगार के क्षेत्र में स्थितियां बेहतर होती जाएंगी। व्यापार में आप द्वारा लिया गया निर्णय आगे लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। जन संपर्क में वृद्धि होने से राजनीतिक लोग प्रफुल्लित रहेंगे। व्यस्तता के बीच भी लव लाइफ के लिए समय निकालेंगे। परिवार में छोटे सदस्य के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। सायंकाल के समय कोई जान-पहचान वाला व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा लेकिन स्थितियां आपके पक्ष में नहीं रहेंगी। विदेश से व्यापार करने वालों के लिए सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। छात्र शिक्षा में एकाग्रता बनाए रखें, सफलता मिलेगी। आपका भाग्य हर काम में आपका साथ देगा। विरोधियों का षड़यंत्र असफल रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। मित्रों में बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी और नए मित्र भी बनेंगे। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:
मित्र की सहायता से आय के नवीन स्त्रोत का निर्माण होगा और व्यापारियों को नए अवसर भी प्राप्त होंगे। भाइयों का मार्गदर्शन कठिन समय में सहयोग देगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव न हो, इस बात का ध्यान रखें। परिवार को व्यवस्थित करने के लिए समय निकालेंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंदियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। बड़े लोगों से मेल-मुलाकात होगी और आपके कार्य में रुकावट खत्म होगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:
राजकीय पक्ष से व्यापारियों को नए अवसरों की प्राप्ति होगी। कार्यों का बोझ बढ़ा हुआ रहेगा लेकिन सफलता मिलने से मन प्रसन्न होगा। पिता के आशीर्वाद से नए कार्य की शुरुआत करेंगे। भाई-बहनों से अच्छा समाचार मिलेगा, जिससे मन का बोझ हल्का होगा। जीवनसाथी का आपके प्रयत्नों में पूर्ण सहयोग मिलेगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, उनसे संभलकर रहें। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा। व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी। सायंकाल के समय कुछ राहत मिल जाएगी। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
जोखिम भरे निवेशों में भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पिता का मार्गदर्शन व सहयोग विषम परिस्थितियों में सहयोग देगा। कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। यदि आप आज अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाएं तो आने वाले दिनों में आपसे वरिष्ठ सरकारी लोगों भी आपकी प्रशंसा करेंगे। धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा लेकिन उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:
साझेदारी में किए जा रहे कार्यों में कुछ अवरोध उत्पन्न हो सकता है। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन चुनौतियों को आप सफलतापूर्वक सामना करेंगे। घर में धन धान्य की वृद्धि होगी और मित्रों से धन लाभ भी होगा। छात्रों को सफलता के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी भी प्रकार के निवेश से बचें। सायंकाल में आपको किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:
कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और सहयोगियों का प्रोजेक्ट पूरा करने में सहयोग मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगी परिक्षा में अच्छे अंक के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। परिवार में किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलेगा और पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति भी करेंगे। विवाह हेतु प्रयासरत जातकों को शुभ समाचार मिलेगा। आज सत्पुरूषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से भूमि-जायदाद संबंधी विवाद का समाधान भी हो जाएगा। सांयकाल के समय स्वास्थ्य कुछ ढ़ीला हो सकता है, ध्यान रखें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:
करियर में अच्छी तरक्की के योग बन रहे हैं लेकिन किसी सहयोगी के कारण विश्वासघात का सामना करना पड़ेगा। ननिहाल पक्ष से पूर्ण सहयोग मिलेगा और लाभ भी होगा। कहीं से कमा कमाया धन मिलने का योग है। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। गोपनीय बात के कारण आपको अपयश का सामना करना पड़ सकता है। संतान के भविष्य़ से संबंधित शुभ समाचार मिलने से मन हल्का होगा और चिंता खत्म होगी। लव लाइफ में वाणी की कठोरता से संबंधों में दरार आ सकती है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
केवल सागर मंथन ही नहीं, इन कथाओं से भी जुड़ी हुई हैं कुंभ की पूर्ण जानकारी
मीन:
आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यापारिक क्षेत्रों में आ रही रुकावट दूर होगी और व्यापारिक यात्राएं भी हो सकती हैं। छात्रों को भविष्य के लिए नई संभावनाओं की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से बचें। सामाजिक ख्याति का विस्तार होगा और पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आएंगे। विरोध पक्ष पराजित होगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
!! अवधूत चिंतन श्री गुरुदेव दत्त!!
।।ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।
🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

Related posts

SAHO release postponed

Newsmantra

आज का पंचाग 23 मे

Newsmantra

Vikrant Massey, Sheetal Thakur get married

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More