newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज का दिन लाभदायक सिद्ध हो सकता है। खबर भी मिल सकती है।

❀ ❀ ❀
🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
Horoscope Today,
मेष:
आज का राशिफल 7 अक्टूबर दिन बुधवार को चंद्रमा का संचार दिन रात वृष राशि में हो रहा है। इस राशि में चल रहे चंद्रमा के शुभ प्रभाव से वृष एवं मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इन्हें अच्छी खबर भी मिल सकती है। देखिए अन्य राशियों के लिए आज सितारे क्या कह रहे हैं। आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। ऑफिस में अधिकारियों से अनबन ना हो इसका ध्यान रखें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें और अपने कार्य पर फोकस रखें। छात्र भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। संतान की समस्याओं को सुलझाने के लिए पिता का सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। व्यापारिक खर्च को नियंत्रित करने जरूरत है। मित्रों के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:
व्यापारियों को व्यापार में सुधार के लिए आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। रोजगार जातकों को नए अवसर प्राप्त होने से मन प्रसन्न होगा। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परिवार में सुख-समृद्धि आने से मन प्रसन्न होगा। सांयकाल के समय सामाजिक संबंध से लाभ होगा। नई योजनाओं की तरफ ध्यान देंगे और अचानक लाभ प्राप्त होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:
आज सुबह से आपको छुटपुट लाभ होते रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय से संबंधित मुद्दे हल होते दिखेंगे। परिजनों से सुखद समाचार प्राप्त होगा। लव लाइफ के लिए समय निकालेंगे। कार्यक्षेत्र में नए संबंध बनेंगे, जिससे आपको लाभ होगा। सामाजिक सम्मान मिलने से मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी के सहयोग से सभी लक्ष्यों को सफलता पूर्वक प्राप्त करेंगे। राजकीय धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:
आज आप अपने में ही मस्त रहेंगे। विरोधियों की आलोचनाओं की तरफ ध्यान न देकर अपने कार्य पर फोकस रखें। सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे और नए रिश्ते बनेंगे। व्यापार में समय पर लिए गए निर्णय लाभदायक साबित होंगे। पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद हल हो जाएंगे। बड़े भाई की मदद से जरूरी कार्य पूरे हो जाएंगे और अटके हुए कार्यों में भी गति आएगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। शत्रुओं के षड़यंत्र और लोकपवाद से बचकर रखें। परिवार के किसी सदस्य की वजह से चिंता हो सकती है। रिश्तेदारों और अनजान व्यक्ति से धन का लेन-देन ना करें। जीवनसाथी के साथ थोड़ा झगड़ा हो सकता है। व्यापार में नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से ही मिलेंगी। सांयकाल के समय सामाजिक उत्तरदायित्व बढ़ेगा। आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:
परिवार में आयोजित मंगल कार्यों से खुशी मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा लेकिन मित्रों से निराशा हो सकती है। पिता के मार्गदर्शन में लिए गए फैसले लाभदायक होंगे। साथ ही घर गृहस्थ की समस्या भी सुलझ जाएगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं। छात्रों को सफलता के लिए मेहनत करने की जरूरत है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:
ऑफिस में आज आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। बेरोजगार युवाओं को शुभ समाचार मिलेगा। साथ ही सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर की योजना बन रही है। सामाजिक दायरे का विकास होगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। नई योजना से व्यावसायिक प्रगति होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। परिवार में चली आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। साथ ही जीवनसाथी के साथ रिश्तों में भी मधुरता आएगी। माता-पिता की सेवा व आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। ऑफिस में अधिकारियों से संबंधों में सुधार आएगा और किसी बड़ी योजना का हिस्सा भी बनेंगे। सरकारी संस्थाओं से लाभ होगा और दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि तैयार होगी। किसी भी तरह के निराशाजनक विचार से बचें। सांयकाल के समय संतान की तरफ से शुभ समाचार सुनने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कोई महिला आपकी मदद कर सकती है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। सरकारी अधिकारी की मदद से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। कार्यक्षेत्र में सावधानी से कार्य करें, शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। व्यापार में साझेदारी में किए जा रहे कार्यों में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। घरेलू कार्यों में कोताही न बरतें। सांयकाल के समय आध्यात्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा और पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। शांत रखकर केवल अपने कार्य पर ध्यान दें और उसको बेहतर बनाएं। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि होने से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। छात्रों को नए अवसर प्राप्त होंगे। सांयकाल के समय अचानक अतिथियों के आगमन होने से व्यय बढ़ सकता है। व्यापार में पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा, जिससे आपको लाभ होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:
आज वाहन व जमीन खरीदने के सुखद संयोग बनेंगे। साथ ही घर गृहस्थी के उपयोग होने वाली प्रिय वस्तु भी खरीदी जा सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेमभाव बना रहेगा। व्यापार में किए नए निवेश की तलाश भी खत्म होगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए नई योजनाओं पर कार्य करेंगे। भाइयों के सहयोग से अटके हुए कार्य भी पूरे होंगे। भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:
चंद्रमा आज अपनी उच्च राशि में विराजमान हैं। अत: संतान से संबंधित समस्याओं का अंत होगा। छात्रों की किसी कम्पटिशन में जीत हो सकती है। ऑफिस में खास उपलब्धि प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां दूर होने से रिश्ते मजबूत होंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। साथ ही उन्नति के मार्ग भी प्रशस्त होंगे। भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)

Related posts

करवा चौथ और पूजा विधि

Newsmantra

World Heritage Committee Praises Conservation Efforts Of ASI

Newsmantra

‘Megha Mallhar’ an evening of Dance & Music heralding the monsoon organised by SAIL, Rourkela Steel Plant to mark Raja Utsav

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More