newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Lucknow

आज का दिन मिलाजुला प्रभाव रखेगा

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
मेष:
आज चंद्रमा का संचार दोपहर में मकर के बाद कुंभ में होने जा रहा है। वहीं आज प्रीति योग भी है। इन योग और नक्षत्र में कैसा बीतेगा दिन, जानिए … आज व्यापार में प्रगति से आपको काफी हर्ष होगा। वैवाहिक जीवन भी आज आनन्ददायक बीतेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा महसूस होगा। सायंकाल से रात्रि तक पत्नी व बच्चों के साथ आस-पास की यात्रा का योग है। घूमने-फिरने के दौरान भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आज आपके कई कार्य पूर्ण होने से मन एक संतुष्टि रहेगी। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
राशि स्वामी शुक्र की अपने भाव में स्थिति और चन्द्रमा का मकर राशि पर संचार आश्चर्य और मनःसंतोष का देने वाला है। किसी बहुप्रतीक्षित शुभ परिणाम से भी हर्ष होगा। रात्रि का समय प्रियदर्शन-हास्य विनोद में व्यतीत होगा, जिससे आपके दिमाग को भी रिलेक्स मिलेगा। आज शाम को आपके घर में मेहमानों के आने से महफिल जम सकती है। वक्‍त अच्‍छा कटेगा। भाग्‍य आज 87 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
राशि आधिपति बुध प्रथम भाव में तथा चन्द्रमा मकर राशि का है। फलस्वरूप आज जो भी काम आप करेंगे सरलता से बन जाएगा। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है। जायदाद या किसी अन्य मूल्यवान वस्तु की सौदेबाजी करने से पहले उसके सारे वैधानिक दस्तावेजों का अच्छी तरह अध्ययन कर लें ताकि बाद में कुछ गलत न हो। आज भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
राशि से षष्ठम शत्रु भाव में धनु राशि का गुरु और सप्तम भाव में चन्द्रमा आज सर्वत्र विजय, विभूति, सफलता देने वाला है। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। बच्चे खेलकूद में तो पत्नी हास्य रस में विभोर रहेगी। दूसरों की मदद करने से सकून मिलेगा। सायंकाल में किसी विद्वान प्रशासक से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है। भविष्‍य में यह मुलाकात आपके कई काम आसान कर सकती है। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
राशि का स्वामी सूर्य एकादश लाभ भाव में तथा अष्टम भाव में चन्द्रमा है। इनसे सांसारिक सुख भोग, सम्मान वृद्धि, भाग्य विकास का सुयोग तो चल ही रहा है, नई खोजों में भी रुचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों के मिलने से नई आशाओं का संचार होगा और घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। आज व्‍यापारियों को कोई नया अनुबंध मिलने से हर्ष होगा और नौकरीपेशा को अधिक जिम्‍मेदारी मिलने खुशी होगा। आज आपका पूरा दिन शुभ है। भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
आज किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। काम का भार भी आज कुछ ज्यादा अनुभव करेंगे। अपने जूनियर्स से काम निकालने के लिए प्यार से काम निकालना होगा। घर में भी सुमती से वातावरण हल्का फुल्का बनाए रखें, खुशी-खुशी काम बनेंगे। घर की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी। बस प्रेमभाव बना रहे। आज भाग्‍य 65 फीसदी साथ देगा।
तुला:
आज का दिन मिलाजुला प्रभाव रखेगा। किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यवसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है। प्रेमी या किसी अन्य निकट के व्यक्ति से कोई कहासुनी हुई है तो उसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है। वाणी पर काबू रखकर बात करें तो नहीं तो बिगड़ सकती है और मन में खटास बढ़ सकती है। आज भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
आज आपकी अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी राजनयिक से निकटता व दोस्ती होगी और उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा। विद्यार्थियों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं। सायंकाल से लेकर रात्रि का समय पाठ पूजा व किसी धार्मिक अनुष्ठान में व्यतीत होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और किसी मुकदमे का काम आगे बढ़ने से सुकून महसूस करेंगे। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज आपके विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनीतिक सहयोग भी मिलेगा किन्तु वाणी पर संयम रखें। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। सायंकाल से लेकर रात्रि पर्यन्त तक प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। यात्रा में सावधानी रखें। वाहन संभलकर धीमी गति से चलाएं और अधिक जरूरी कार्य न होने पर घर से न निकलें और सार्वजनिक स्‍थानों पर न जाएं। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज आपको कोई उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। कोई पुरानी महिला मित्र से अकस्मात् धन लाभ का हर्ष हो सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में भी सफलता मिलेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक यात्रा का योग है। यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी, प्रियजनों से भेंट संभव है। किसी काम के बन जाने से मन में हर्ष होगा और उस कार्य स आपको धन लाभ की भी उम्‍मीद है। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
राशि का स्वामी शनि उदय हो चुका है। द्वादश-व्यय में चन्द्रमा संतान पक्ष से हर्ष और लक्ष्मी की बड़ी मात्रा में प्राप्ति से कोष वृद्धि कारक है। अपनी उत्तम कार्यशैली व मृदु व्यवहार का आज भी आपको लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगी। यात्रा के स्‍थगित होने में आपका ही हित है और आपको लाभ हो सकता है। आज भाग्‍य 81 फीसदी साथ देगा।
मीन:
राशि स्वामी देव गुरु बृहस्पति धनुः राशि पर विराजमान होने से आपका उत्कर्ष कर रहा है। आज सुबह से ही भागदौड़ रहेगी। किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगे। पिता व उच्चाधिकारियों से शाबासी मिलेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि देर तक जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। थकान से परेशानी हो सकती है। भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
https://www.facebook.com/Ramesh-Joshis-Astrology-147526379347957

Related posts

Launch of Delhi NCR Incubator Network under SIDBI Cluster Intervention Program

News Mantra

CM Shivraj Singh Chouhan sets the tone for state elections at News18’s ‘Rising Madhya Pradesh’ Summit

Newsmantra

Rapido rolls-out ‘Drop Location Feature’ across India for a Reliable & Convenient Bike Taxi Experience

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More