newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज का दिन आपके लिए शुभ है

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
Horoscope Today,
मेष:
आज का राशिफल 10 सितंबर 2020 आपके घर में कई मसले चिंता का विषय बने हुए हैं। आप अपनी आय को लेकर आज परेशानी में आ सकते हैं। आप आत्‍मनिर्भर बनने का प्रयास कर रहे हैं। इस राह में आपको थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आज किसी से अनबन हो सकती है। बेहतर होगा कि अपने काम से काम रखें। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
आज का दिन आपका काफी चिंताओं में गुजरेगा। आप घर में सभी के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपके घर में आज जमीन और जायदाद को लेकर कुछ बवाल हो सकता है। अन्‍य मामलों में भी आप परेशान हो सकते हैं। संतान को लेकर भी आप चिंतित हो सकते हैं। आज भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
आपके लिए यह विषय कठिनाई वाला हो सकता है। आपके हाथ से आज की तारीख में धन अधिक खर्च हो रहा है इसलिए आप परेशान हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको सावधानी रखने की जरूरत है। इस वक्‍त आप किसी को उधार न दें। आपका यह पैसा वापस नहीं लौटेगा। आज भाग्‍य 65 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
आज के दिन आप अपने कारोबार को लेकर चिंतित हो सकते हैं। इस वक्‍त आपको कोई मौका जो हाथ में आए गंवाना नहीं चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को आज परेशानी हो सकती है। किसी न किसी व्‍यवसाय से अगर जुड़े हैं तो आपको आज कुछ बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज के दिन आपको कोर्ट कचहरी के चक्‍कर लगाने पड़ सकते हैं और इस कारण आपको भारी थकान हो सकती है। आपके कुछ काम भी बुरी तरह लटक सकते हैं। आज का दिन आपके लिए काफी चिंताओं से भरा हो सकता है। अपने सभी जरूरी और महत्वपूर्ण कागज पत्रों को संभालकर रखें। दोपहर बाद कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। आज भाग्‍य 71 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
आज का दिन कार्यक्षेत्र के लिहाज से आपके लिए अच्‍छा गुजरेगा। लेकिन जहां तक हो आपको विवादों से दूर रहने की जरूरत है। हां सकता है कि आप किसी के भले के लिए काम करें, लेकिन संभव है कि आपकी बातों को कोई समझे ही नहीं। बेहतर होगा कि सिर्फ अपने काम से काम रखें। आज भाग्‍य 80 फीसदी आपका साथ देगा।
तुला:
आज के दिन आपका खर्च बहुत ही उच्‍च स्‍तर पर रहेगा और आपको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। आपके अपने से ही किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बनाकर रखने के लिए आपको कुछ बातों का ध्‍यान रखना जरूरी है। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए बिना किसी बहस में पड़े अपने काम पर फोकस करने का है। बेहतर होगा आप कम बोलें और कामकाज के सिस्टम को अपनी नज़र में रखें। जल्दी ही इसका सुपरिणाम निकलने लगेगा। आज परिवार में भी सभी लोग आपका साथ देंगे और आपके कई रुके कार्य पूर्ण होने की स्थिति में आ सकते हैं। आज भाग्‍य 65 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज संभव है कि आपको किसी मामले में बीचबचाव के लिए उतरना पड़े। खर्च के लिए दूसरों से न मांगें और अपने कर्म पर भरोसा रखकर काम करें। कार्यक्षेत्र में इस वक्त बदलाव के संकेत हैं अतः कोई भी काम सोच समझकर आगे बढ़ाएं। आज के दिन पत्‍नी से विवाद हो सकता है। बेहतर होगा कि झगड़े की बात को टालकर आप आगे बढ़ जाएं। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज संभव है कि कार्यक्षेत्र में किसी अधिकारी से आपका विवाद हो और आपको किसी की बातें सुनने को मिले। बेहतर होगा कि आप अपने काम से काम रखें और दूसरों के मामले में न बोलें। एक तरफ आपकी जिम्मेदारियां बढ़ रही हैं तो दूसरी तरफ लाभ के नए-नए ऑफर भी आपको मिल रहे हैं। आज भाग्‍य आपका 60 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
आज का दिन आपके लिए शुभ है। लोगों के बीच आज आपकी छवि में सुधार आ सकता है। आप जिस काम के बारे में ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। यह आपके अंदर खास बात है। आप आज पुराने रुके हुए काम को पूरा करने के बारे में सोचेंगे और अपने काम से दूसरों को प्रभावित करेंगे। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।
मीन:
काफी समय के बाद आज का दिन आपके लिए राहत भरा हो सकता है। आपका बिगड़ा स्‍वास्‍थ्‍य भी कुछ हद तक ठीक से चलता नज़र आएगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति शान्त और अपने काम में लगी हुई नज़र आएगी। अपने आपको प्रभावशाली बनाए रखने में कुछ विचार करना होगा या फिर वस्त्रों और अन्य जरूरी चीजों पर खर्च करना होगा।
आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

!! अवधूत चिंतन श्री गुरुदेव दत्त!!
।।ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।
🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
https://www.facebook.com/Ramesh-Joshis-Astrology-147526379347957

Related posts

“Jai Shri Ram”:  A Devotional Musical Tribute to Celebrate the Grand Launch of “ Shri Ram Mandir”

Newsmantra

Gautam Singhania Lays Ornamental Stone for Shri Lord Venkateshwara Temple in Navi Mumbai

Newsmantra

आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, इससे मन प्रसन्न होगा

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More