newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज का दिन आपके लिए शुभ है और संतोष देने वाला है

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
Horoscope Today,
मेष:
आज का राशिफल 11 अगस्त दिन मंगलवार आज चंद्रमा का गोचर दिन रात मंगल की राशि मेष में हो रहा है। इस राशि में चल रहा चंद्रमा आज भगवान श्रीकृष्ण की राशि वृष वालों पर मेहरबान हो रहे हैं। आज इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिल रहा है। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा आइए देखें… चंद्रमा के शुभ प्रभाव से मेष राशि वालों के गृहोपयोगी वस्‍तुओं में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। आज जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। आज वाणी पर संयम रखकर बात करें तो सही रहेगा। आज भाग्‍य 65 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
आज का दिन आपके लिए पूर्ण रूप से अनुकूल होने से लाभ मिलेगा। भाग्य भाव में शनि और आय भाव में मंगल होने से जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें, खान-पान का ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखें। विरोधी परास्त होंगे। आज नौकरी और व्‍यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करना लाभदायी रहेगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
आज का दिन आपके लिए शुभ है और संतोष देने वाला है। सप्तम भाव में गुरु होने से व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। मैत्री संबंध मधुर होंगे। कान्हा को माखन मिसरी का भोग लगाना सुखदायी रहेगा। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
आज राशि स्वामी चंद्रमा कोष वृद्धि का संकेत दे रहा है। दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आज परिवार के लिए कुछ खास वक्‍त निकालेंगे। दोस्‍तों के घर आने से आपका मूड भी बदलेगा। मनोविनोद से घर का माहौल आनंदमय होगा। आज भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज रोजी-रोजगार की दिशा में आपको सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों के सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रियजन से भेंट संभव होगी। आज आपको नौकरी और व्‍यापार में भी विशेष रूप से लाभ होने की उम्‍मीद है। आज निवेश अच्‍छा फल देंगे। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
आज चंद्रमा आपके लिए शुभ फल और कीर्ति में वृद्धि करवाने वाला है। व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। खानपान में संयम रखें। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों का पराभव होगा। रोजी रोजगार में सफलता मिलेगी। मित्रों के सहयोग से कोई रुका काम पूरा हो सकता है। आज परिवार की तरफ से पूरा साथ मिलेगा। विष्णु स्तोत्र का पाठ करें। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।
तुला:
आज राशि स्‍वामी शुक्र की कृपा से आपका दिन शुभ होने वाला है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अभिन्न मित्र से मिलाप की संभावना है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें तो आपको अच्‍छे परिणाम प्राप्‍त होते रहेंगे। माता-पिता की ओर से आपको अच्‍छा मार्गदर्शन मिलेगा और आपको मेहनत का फल मिलेगा। आज भाग्य 85 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
आज आपके ग्रह नक्षत्र शुभ हैं और पारिवारिक जीवन में सुख का संदेश दे रहे हैं। घर में सुख और सौहार्द्र का माहौल रहेगा। दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा और संतान की ओर से भी आपको शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी की आशंका है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। आज भाग्‍य 67 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज ग्रहों का विशेष योग आपको आर्थिक सफलता की ओर भेज रहा है। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। आपको आज कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है। परिवार के लोग आपके साथ हर मुश्किल घड़ी में खड़े रहेंगे और मित्रजनों का भी साथ मिलेगा। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज आपकी व्‍यावसायिक योजना को बल मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी परास्त होंगे। आज ऑफिस में आपको किसी प्रकार का नया कार्यभार सौंपा जा सकता है और साथ में प्रशंसा भी मिलेगी। इससे साथ के लोगों को कुछ परेशानी हो सकती है। आप मस्‍त होकर अपना काम करेंगे। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
आज शुभ ग्रहों के फलस्‍वरूप बेरोजगार व्‍यक्तियों को सफलता मिल सकती है। आर्थिक दिशा में किए प्रयास सफल होंगे। खान-पान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। झगड़ा विवाद से बचें। किसी मामले में दखल करने से आपको नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा कि दूसरे के मामलों में न बोलें और अपने काम में मन लगाएं। किसी प्रकार की गलतफहमी के चलते पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। आज भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।
मीन:
राशि स्वामी बृहस्पति मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत दे रहा है। रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में मधुरता आएगी और दोस्‍तों के साथ समय अच्‍छा बीतेगा। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

!! अवधूत चिंतन श्री गुरुदेव दत्त!!
।।ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।
🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
https://www.facebook.com/Ramesh-Joshis-Astrology-147526379347957

Related posts

Hrithik Roshan to provide Cooked Meals

Newsmantra

VICKY MEETS KAPOOR’S FAMILY TO CELEBRATE HIS BIRTHDAY IN NEWYORK.

Newsmantra

आज आपकी बुद्धि एवं कल्पनाशक्ति का विकास होगा

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More