newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
Horoscope Today,
मेष:
आज का राशिफल 3 सितंबर गुरुवार को चंद्रमा का प्रवेश दोपहर के बाद गुरु की राशि मीन में होने जा रहा है। इस राशि में चलते हुए चंद्रमा कई राशियों के लिए शुभ फलदायी होंगे। देखिए आज कुंभ और मीन में संचार करते हुए चंद्रमा किन-किन राशियों पर रहेंगे मेहरबान। मेष राशि वाले महत्‍वाकांक्षी लोगों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। पहले पहर में लाभदायक यात्रा हो सकती है। दोपहर बाद किसी उच्च अधिकारी से वाद-विवाद होने की आशंका है। सायंकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा। अकस्मात् अतिथि आगमन से खर्च बढ़ सकता है, मगर आपको खुशी होगी। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
आज रुपये-पैसे और जमीन जायदाद के मामलों में आपको किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। भौतिक सुख के साधनों की वृद्धि होगी। आज आप जरूरी सामान की खरीदारी करने निकल सकते हैं। लोगों के सामने अपनी बात कह पाने में सफल रहेंगे। रात्रि का समय सैर सपाटे तथा मौजमस्ती में बीतेगा। नज़दीक की यात्रा भी सावधानीपूर्वक करें। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
आज बिजनस को लेकर कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं और यह आपको लाभ भी देगा। ऋण भार में कमी होगी। संतान पक्ष का पूर्ण सुख व सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक साधनों पर व्यय होने का योग है, जिससे आराम आपको ही मिलेगी। विपरीत लिंग के मित्र से कटुता उत्पन्न होगी। व्यर्थ व्यय से बचें और धन को भविष्‍य के लिए बचाकर रखें। आज भाग्‍य 69 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
आज आपकी राशि में ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। आज भौतिक सुख समृद्धि में बढ़त होगी और परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ सामंजस्‍य बैठाने में सफल रहेंगे। सायंकाल से रात्रि तक का समय आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यों पर व्यतीत होगा। मन पूजापाठ में लगेगा। शुभ व्यय होगा और आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज पुराने मित्रों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी और बॉस के साथ आपका तालमेल सही बैठेगा। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। आपके पुरुषार्थ एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सायंकाल से रात्रि का समय किसी राजनीतिक समारोह में व्यतीत होगा। शाम के वक्‍त दोस्‍तों के साथ आपकी मुलाकात होने से मन प्रसन्‍न रहेगा और गपशप होगी। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
आज आपके ग्र‍ह अनुकूल हैं और साथ ही शत्रुओं व विवादों से मुक्ति मिलेगी। आपके खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा। परिवार के लोगों से किसी वजह से मनोमालिन्य बढ़ सकता है। बेहतर होगा कि विवाद की बातों को अधिक तूल न दें और सब कुछ समय पर छोड़ दें। ईश्‍वर सब सही करेंगे। आज भाग्‍य 65 फीसदी साथ देगा।
तुला:
आज का दिन आपके भाग्‍य के अनुकूल होने से धन प्राप्ति से कोष वृद्धि होगी। नौकरी वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा या राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में आपको विजय प्राप्त होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि का समय किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत होगा। कोई आपके घर भी आपसे मिलने आ सकता है। अतिथियों का स्‍वागत करने को तैयार रहें। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
आज आपकी राशि में ग्रहों की स्थिति शुभ होने से आज अकस्मात् किसी महान अधिकारी या नेता से भेंटवार्ता हो सकती है। यह मुलाकात आपके कई काम करवा सकती है और आगे भी आपको लाभ प्राप्‍त होगा। खाने को उत्तम प्रकार के व्यंजन मिलेंगे। खान-पान पर विशेष नियंत्रण भी रखें अन्यथा पेट खराब हो सकता है। निकट या दूर की यात्रा का योग सायंकाल तक बनेगा। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला है। आध्यात्मिक गूढ़ ज्ञान में आई बाधाएं दूर होंगी। पूजा पाठ सत्संग में रुचि बढ़ेगी। नवीन व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी जो आगे चलकर धन लाभ कराएंगी। आज आपको भाई बहनों का सुख व सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज मानसिक चिंता आपको बहुत परेशान करेगी और आपकी रात की नींद और दिन का चैन छीन सकती है। अपनी वाक्पटुता व कला कौशल से शत्रु के षड़यंत्र को विफल करने का प्रयास करेंगे। लेनदेन में सावधानी बरतें। धन के मारे जाने की संभावना है। आज दांपत्‍य जीवन में भी कलह होने से आपके घर का माहौल बिगड़ सकता है। आज भाग्‍य 69 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
आज आपके पुराने रुके हुए कार्य किसी प्रकार से पूरे हो सकते हैं। सामाजिक शास्त्र पढ़ने में मन लगाएं। आज आप अपनी बात को सत्य सिद्ध कर देंगे। शत्रु पक्ष आपके आगे हार मान लेगा। सायंकाल किसी धार्मिक समारोह में जाने का अवसर मिले तो लाभ उठाएंगे। परिवार के लोग आपका साथ देंगे तो आपका मन काम में लगेगा और योजनाएं सफल होंगी। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आज चन्द्रमा आपको शुभ फल प्राप्‍त करवाने के साथ ही धन लाभ भी करवाएगा। आज धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि रहेगी। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। गुरु ब्राह्मण की सेवा करने से पुण्‍य मिलेगी और मन प्रसन्‍न रहेगा। स्वास्थ्य में शीतोष्ण विकार होने से जुकाम और खांसी हो सकती है। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।

!! अवधूत चिंतन श्री गुरुदेव दत्त!!
।।ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।
🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
https://www.facebook.com/Ramesh-Joshis-Astrology-147526379347957

Related posts

पारिवारिक वातावरण खुशमय रहेगा

Newsmantra

RANBEER ON TARGET

Newsmantra

Candlelight Concerts Sets the Stage for South Indian Expansion with Bengaluru Debut

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More