newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

मिथुन मेहनत का फायदा मिलेगा

?‌?‌?‌
? *आजका दैनिक पंचांग* ?
*रविवार, मई 12, 2019* का पंचांग आप के लिए

तिथि अष्टमी – 17:38:12 तक
नक्षत्र आश्लेषा – 11:55:09 तक
करण विष्टि – 06:43:04 तक, बव – 17:38:12 तक
पक्ष शुक्ल
योग वृद्धि – 11:09:39 तक
वार रविवार
सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय 05:32:36
सूर्यास्त 19:02:45
चन्द्र राशि कर्क – 11:55:09 तक
चन्द्रोदय 12:16:00
चन्द्रास्त 25:52:00
ऋतु ग्रीष्म
हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत 1941 विकारी
विक्रम सम्वत 2076
काली सम्वत 5121
दिन काल 13:30:08
मास अमांत वैशाख
मास पूर्णिमांत वैशाख
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त 17:14:44 से 18:08:45 तक
कुलिक 17:14:44 से 18:08:45 तक
कंटक 10:02:39 से 10:56:40 तक
राहु काल 17:21:29 से 19:02:45 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 11:50:41 से 12:44:41 तक
यमघण्ट 13:38:42 से 14:32:43 तक
यमगण्ड 12:17:41 से 13:58:57 तक
गुलिक काल 15:40:13 से 17:21:29 तक
शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत 11:50:41 से 12:44:41 तक
दिशा शूल

दिशा शूल पश्चिम
*चन्द्रबल* और *ताराबल*

*ताराबल* अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती

*चन्द्रबल* वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ

?? *दैनिक ?राशीफल* ??

*मेष:*
आज चंद्रमा का संचार दो राशि में होगा। सुबह 11 बजकर 54 मिनट तक कर्क में रहने के बाद चंद्रमा सिंह राशि में आ जाएंगे। देखें राशियों पर कैसा रहेगा असर।आज कार्यों में बाधाएं आने की आशंका है। उतावलेपन में कोई भी काम ना करें, बेहतर योजना के साथ काम करने पर लाभ मिल सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है लाभ उठाएं। मनोरंजन कार्य पर धन खर्च होगा। किस्मत 75% तक देगी साथ।
*वृषभ:*
किसी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। परिवार के साथ आनंद के पल गुजारेंगे। किस्मत देगी 50% साथ।
*मिथुन:*
आज पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आपका मनोबल बढ़ेगा। अटके कार्यों को पूरा कर सकते हैं। 100% तक किस्मत का मिलेगा साथ।
*कर्क:*
धन प्राप्ति के विशेष योग है। धन निवेश से लाभ हो सकता है। आज किसी को उधार न दें, परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना रहेगा लाभकारी रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। 85% तक भाग्य देगा साथ।
*सिंह:*
उच्चाधिकारी से सहयोग मिलेगा। उत्साह बना रहेगा, पुरानी समस्याओं का अंत होगा। लगातार प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। कहीं यात्रा की योजना बन सकती है। 60% किस्मत देगी साथ।
*कन्या:*
अत्यधिक खर्च से बचना होगा। कार्यों में बाधाएं आने की आशंका है। व्यर्थ की यात्रा का भी योग बना हुआ है। सोच-समझकर कोई भी कार्य-व्यवहार करें। आराम कीजिए, नए काम में हाथ ना डालें। 45% तक मिल रहा है भाग्य का साथ।
*तुला:*
आज उन्नतिदायक दिन रहेगा। विशेष लाभ मिलेगा। कार्यों की पूर्णता होगी। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ मिल सकता है। आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है। 90% तक पाएंगे भाग्य का साथ।
*वृश्चिक:*
पूरे दिन कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सफलता एवं नई योजना भरा दिन रहेगा। आज सुख के साधन भी बढ़ेंगे। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। 75% तक पा सकते हैं किस्मत का साथ।
*धनु:*
भाग्य आज आपका साथ देगा। अध्यात्मिक सुख एवं आनंद का वातावरण बना रहेगा। विरोधी परास्त होंगें, यात्रा लाभकारी रहेगी। दिन मंगलमय रहेगा। मंदिर या धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। 85% पाएंगे भाग्य का साथ।
*मकर:*
आज कहीं भी जाएं सतर्क रहें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। हो सके तो यात्रा न करें, वाहन धीमी गति से चलाएं। जीवनसाथी से तालमेल बनाकर काम करें, खुशी मिलेगी। 40%किस्मत का मिल पाएगा साथ।
*कुंभ:*
आज प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर अथवा अन्य क्षेत्रों में निवेश कर सकते हैं। अगर कोई नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य कर सकते हैं। 70% भाग्य देगा साथ।
*मीन:*
अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। उन्नतिदायक दिन रहेगा। शत्रु बलहीन रहेंगें। धन और संपत्ति के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 100%किस्मत है आपके साथ।

? *आपका दिन मंगलमय हो* ?

Related posts

आ‍ज का दिन आपके लिए खुशियों वाला है

Newsmantra

Official statement on Irrfan Khan’s passing away

Newsmantra

TOISA 2024: India’s Premier Sports Recognition Platform Takes Center Stage in Lucknow

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More