newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

मिथुन दिन अच्छा रहेगा 18 मे

??????
▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬
? *आजका दैनिक पंचांग* ?
*शनिवार, मई 18, 2019* का पंचांग आप के लिए

तिथि पूर्णिमा – 26:42:59 तक
नक्षत्र विशाखा – 26:22:39 तक
करण विष्टि – 15:24:17 तक, बव – 26:42:59 तक
पक्ष शुक्ल
योग वरियान – 15:10:14 तक
वार शनिवार
सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय 05:29:03
सूर्यास्त 19:06:22
चन्द्र राशि तुला – 20:31:22 तक
चन्द्रोदय 18:37:00
चन्द्रास्त चन्द्रास्त नहीं
ऋतु ग्रीष्म
हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत 1941 विकारी
विक्रम सम्वत 2076
काली सम्वत 5121
दिन काल 13:37:19
मास अमांत वैशाख
मास पूर्णिमांत वैशाख
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त 05:29:03 से 06:23:32 तक, 06:23:32 से 07:18:01 तक
कुलिक 06:23:32 से 07:18:01 तक
कंटक 11:50:27 से 12:44:57 तक
राहु काल 08:53:22 से 10:35:32 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 13:39:26 से 14:33:55 तक
यमघण्ट 15:28:24 से 16:22:54 तक
यमगण्ड 13:59:52 से 15:42:02 तक
गुलिक काल 05:29:03 से 07:11:12 तक
शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत 11:50:27 से 12:44:57 तक
दिशा शूल

दिशा शूल पूर्व
*चन्द्रबल* और *ताराबल*

*ताराबल* भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
*चन्द्रबल* मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर

?? *दैनिक ?राशीफल* ??
*मेष*
राशि के लिए दिन कैसा रहेगाः-आज आपका दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा, नए वस्त्रों की खरीददारी का योग है। मान-सम्मान प्राप्त होगा। मनोरंजन एवं आनन्ददायक दिन रहेगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास का योग है। भाग्य 90% साथ देगा।
*वृषभ:*
आज आपका धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रतिस्पर्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। मायके से लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। परिवार में जीवनसाथी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे। भाग्य 82% साथ देगा।
*मिथुन:*
आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में साझेदारी अवश्य लें। कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में अधिकारियो की कृपादृष्टि से प्रमोशन भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। भाग्य 90% साथ देगा।
*कर्क:*
आज आपकी मनःस्थिति और स्वास्थ्य कुछ प्रतिकूल रहेगा। परिवार में वाद-विवाद का वातावरण बन सकता है, जिससे मन खिन्न हो सकता है। संयम पूर्वक कार्य करें। अनेक प्रकार की चिंता आपको परेशान कर सकती है। किसी कारणवश व्यय भी अधिक हो सकता है। भाग्य 65% साथ देगा।
*सिंह:*
मानसिक रुप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे, आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में वृद्धि होगी। माता से लाभ मिलेगा। भाग्य 75% साथ देगा।
*कन्या:*
ग्रह-नक्षत्र आज आपको धन के लेन-देने पर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। पेट से संबंधित दर्द से परेशानी हो सकती है। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है, शुभ समाचार मिलेगा। भाग्य 65% साथ देगा।
*तुला:*
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई योजना बनाएंगे। कार्यस्थल पर उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। भाग्य 87% साथ देगा।
*वृश्चिक:*
आज किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी का उधार भी न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि हो सकती है। ऑपरेशन कराने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। परिजनों और सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। भाग्य 45% साथ देगा।
*धनु:*
आज आपका दिन बहुत लाभदायी है। व्यापार या नौकरी में लाभ होगा, आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। मित्रों और परिवार के लोगों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्राभूषण आदि की खरीदारी होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। भाग्य 77% साथ देगा।
*मकर:*
आज आप हर काम सरलता से संपन्न होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे, आपके प्रमोशन के योग हैं। कार्य संदर्भ में यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर आप आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। भाग्य 82% साथ देगा।
*कुंभ:*
आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावनाएं हैं। भाग्योदय के प्रबल योग है, भाग्य का साथ सभी कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर है। नौकरी में साथ काम करने वालों से सहयोग प्राप्त होगा। बीमार व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलेगी। ननिहाल की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ होगा। भाग्य 87% साथ देगा।
*मीन:*
सावधानी पूर्वक कार्य आज आपको सफलता दिलाएगा। जरा-सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यात्रा न करें, वाहन धीमी गति से चलाएं। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आ सकता है। बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग न लें। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। शेयर-सट्टा में सावधानी रखें। भाग्य 62% साथ देगा।

? *आपका दिन मंगलमय हो* ?

Related posts

Prashant Desai joins Raj Shamani in a podcast episode to delve into the science behind weight loss and how India became the obesity capital of the world

Newsmantra

Noted Marathi Actress Ashalata dies

Newsmantra

Bigg Boss 13 a Hit on Digital Platform

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More