newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

दैनिक ?राशीफल वृषभ भाग्य मेहरबान 20 जून

दैनिक ?राशीफल ??
मेष:
चंद्रमा का संचार आज दिन रात शनि की राशि मकर में होगा। बुध अपनी राशि मिथुन से चलते हुए मध्य रात्रि के बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। अपनी राशि से जाते हुए बुध और चंद्रमा की स्थिति से वृष राशि को मिल रहा है 98 प्रतिशत भाग्य का साथ। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा देखिएः-सबसे पहले बात करते हैं मेष राशि की, इनके लिए कार्य व्यापार में उन्नति का दिन है। आज किया हुआ कार्य अथवा लिया गया निर्णय आपको सफलता दिलाएगा। परिजनों तथा मित्रों के साथ समारोह में उपस्थित रह सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साहित रहेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का भी ध्यान रखें। धन प्राप्ति के योग हैं। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। भाग्य 75% साथ देगा।
वृषभ:
भाग्य आज मेहरबान रहेगा। कर्म करते जाएं और सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें। भाइयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। दोपहर बाद किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। आर्थिक योजनाओं पर काम कर सकते हैं। लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। भाग्य 98% साथ देगा।
मिथुन:
आज का दिन मिश्रित फलदायी है। हो सके तो यात्रा टाल दें। किसी से अनावश्यक वाद-विवाद हो सकता है। सतर्क रहें, चोट लगने की आशंका है। आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा। आंखों में तकलीफ हो सकती है। किसी धार्मिक स्थल अथवा मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होने का मौका मिल सकता है। भाग्य 65% साथ देगा।
कर्क:
आज का दिन उन्नति दायक रहेगा। जीवनसाथी अथवा किसी प्रिय व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। आज मन प्रसन्न रहेगा। कार्यालय में साथ काम करने वालों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। कार्य में यश प्राप्त होगा। भाग्य 75% साथ देगा।
सिंह:
आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा और अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु एवं विरोधी आपसे दूर भागेंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना है। परिजनों और मित्रों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। आय में वृद्धि होगी। भाग्य 72% साथ देगा।
कन्या:
सोच-विचार करके काम करेंगे तो आज सफल होंगे, जल्दबाजी में लिए फैसले से नुकसान होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद कार्यालय में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। सम्मान मिलने से आज मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य 60% साथ देगा।
तुला:
आज वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो दिन सुख-शांति से बीतेगा अन्यथा किसी व्यक्ति से वाद-विवाद के कारण मन दुखी रह सकता है। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। मध्याह्न के बाद दूर स्थित सम्बंधियों के समाचार मिलने से आपका आनंद बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। भाग्य 74% साथ देगा।
वृश्चिक:
आज पराक्रम में वृद्धि का दिन है। सभी रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। यात्रा से लाभ होगा और भाईयों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य से कार्य करने में उत्साह बना रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों के सहयोग से आपके बहुत से कार्य पूरे होंगे। लक्ष्मी देवी की कृपा से व्यवसाय में लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। भाग्य 78% साथ देगा।
धनु:
शेयर आदि जोखिमपूर्ण कार्य में सोच-समझकर ही पहल करें। वाणी के प्रदर्शन से धर्नाजन अथवा रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। धन संबंधित लाभ होने की संभावना है। गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि होगी। भाग्य 68% साथ देगा।
मकर:
आज शत्रुओं पर आपकी विजय सुनिश्चित है, कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। नकारात्मक विचारों को मन में ना आने दें। भावनात्मक संबंधों से आप नरम हो सकते हैं। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों का आप सामना कर पाएंगे। आध्यात्मिक कार्य सफल होंगे। भाग्य 70% साथ देगा।
कुंभ:
खर्च के योग बन रहे हैं और सोच-समझकर ही धन-निवेश करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें और यात्रा से परहेज करें। खान-पान पर ध्यान रखें। नए कार्य का प्रारंभ आज ना करें। प्रवास में विघ्न आ सकते हैं। आध्यात्मिकता और ईश्वर भक्ति से आत्मबल मिलेगा। भाग्य 50% तक साथ देगा।
मीन:
आज जो भी कार्य करेंगे उसमें पूर्ण लाभ मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा और धन निवेश में लाभ के प्रबल योग हैं। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। छात्रों के लिए शिक्षा के मामले में दिन अच्छा रहेगा। संतान के लिए समय अनुकूल है। पिता से लाभ होगा। भाग्य 78% साथ देगा।

? आपका दिन मंगलमय हो ?ज्योतिषाचार्य: श्री रमेश बी जोशी ( शास्त्री )
सम्पर्क : 9869513936

Related posts

Sunny Leone refuses to take a selfie without her mask on

Newsmantra

Dream Girl Hema Malini conferred Indian Film Personality of the Year

Newsmantra

आज गोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More