newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज धन और सांसारिक सुख में वृद्धि देखने को मिलेगी

Horoscope Today,
मेष:
आज का राशिफल 1 सितंबर मंगलवार को आज चंद्रमा का संचार शनि की राशि कुंभ में हो रहा है। इसी राशि यह दिन-रात संचार करेंगे। साथ ही इस दिन शुक्र मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं। शुक्र का यह गोचर और चंद्रमा का संचार सभी राशियों को प्रभावित करेगा। कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ क लिए अशुभ। देखिए आपकी किस्मत के सितारे कैसे प्रभावित करते हैं:- कार्यक्षेत्र में आज अधिकारियों का आपको सहयोग मिलेगा, जिससे आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं और विदेशी कंपनी से लाभ भी होगा। आज आराम कम और मेहनत अधिक करेंगे, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी। छात्रों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
वृषभ:
आज धन और सांसारिक सुख वृद्धि देखने को मिलेगी, साथ ही स्वास्थ्य में सुधार आएगा। हालांकि व्यापार में साझेदारों से मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी, समस्याओं के समाधान ढूढ़ेंगे। सांयकाल के समय उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी और किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
मिथुन:
पैतृक स्थायी संपत्ति में वृद्धि के प्रबल योग हैं। माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा और लव लाइफ सामान्य रहेगी। संतान की तरफ से कष्ट बढ़ सकता है, जिससे घर में कलेश बढ़ सकती है। दिनभर लाभ के लिए भागदौड़ करने के बाद सांयकाल के समय कुछ राहत मिलेगी। सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा और घर में शुभचिंतकों के आगमन से मनोबल बढ़ेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
कर्क:
आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा। आज जो भी निवेश करेंगे, उसमें आशा के अनुकूल लाभ होगा। कुछ ऐसे महान लोग अकस्मात आपका सहयोग करने के लिए आगे आएंगे, जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। कला के माध्यम से आपको ख्याति मिलेगी और लोग आपकी कार्यशैली की प्रशंसा भी करेंगे। सांयकाल के समय परिवार के साथ व्यतीत करेंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
सिंह:
आज आपके ज्ञान का अनुभव सम्मान दिनलाएगा। साथ ही उनके विचारों को भी प्रभावित करेगा। पारिवारिक संपत्ति के मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। पिता पक्ष से पूर्ण सहयोग बना हुआ है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी भी नए कार्य या फिर नए कॉन्ट्रैक्ट की जल्बादी न करें, सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। अपनी रचनात्मक सोच को पूरा करने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। भाग्य 84 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
कन्या:
श्रेष्ठ मार्गों द्वारा आज धन का आगमन होगा, जिससे कोष में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे और उनकी भावनाओं को भी समझेंगे। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव बढ़ेगा, जिससे पारिवारिक संबंधों में मज़बूती आएगी। व्यस्तता के कारण आपकी लव लाइफ कुछ अच्छी नहीं होगी। लेन-देन के मामले में आपको सतकर्ता बरतनी होगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
तुला:
आपको आज का दिन विशेष शुभकारक है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी बात सुनेंगे, जिससे सभी अवाश्यक कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। दान-पुण्य का कार्य करने से सम्मान में इजाफा होगा। पिछले कई दिनों से बंद पड़ा माल का आगमन फिर से शुरू हो जाए। रात्रि का समय मित्रों व परिजनों में व्यतीत करने का सुअवसर मिलेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
वृश्चिक:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। अपनी इच्छा शक्ति और संकल्प के बल पर आप सभी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सम्मान करेंगे। छात्रों को कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही ऐसी कोई भी वस्तु न खरीदें, जो जल्दी खराब हो जाए अन्यथा बाद में खरीदारी पर पछतावा हो सकता है। विदेश से संबंधित व्यापारिक रिश्ते आपके लिए लाभ का कारण बनेंगे। भाग्य 80 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
धनु:
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। सुबह से ही कई कार्यों में विघ्न आएंगे, जिससे आप परेशान रहेंगे। विदेश संबंधी कार्यों व संतान पक्ष पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी कुछ रूकावट आ सकती है लेकिन आप सभी समस्याओं को धैर्य के साथ सुलझाने का प्रयास करेंगे। भाग्य 79 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
मकर:
अगर आप नई नौकरी की खोज कर रहे हैं तो आपकी खोज पूरी होगी। साथ ही कार्यक्षेत्र और कार्यप्रणाली में भी बदलाव आएगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय भविष्य में लाभदायक होंगे। साथ ही छात्र भविष्य के लिए कोई फैसला लेंगे। जीवनसाथी का आपके सभी कार्यों में पूर्ण सहयोग मिलेगा और आय के साधन बनते रहेंगे। सायंकाल के समय कहीं भी न जाएं क्योंकि चोटादि का भय बना रहेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
कुंभ:
आर्थिक तौर पर आप सशक्त होंगे। साथ ही राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक स्थिति आपके अनुकूल बनी हुई है और विवाह योग्य जातकों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पिता से मार्गदर्शन व सहयोग मिलेगा। आपकी नेतृत्व तथा संगठनात्मक क्षमता का विकास होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
मीन:
आज विशेष धन लाभ व आय के साधनों में वृद्धि होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे, जिनसे भविष्य में लाभ होगा। विदेश संबंधित कार्यों में प्रगती होगी और विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। छात्रों को नए उच्च शिक्षा से संबंधिक अवसरों की प्राप्ति होगी। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार से आपको लाभ होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

!! अवधूत चिंतन श्री गुरुदेव दत्त!!
।।ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।
🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
https://www.facebook.com/Ramesh-Joshis-Astrology-147526379347957

Related posts

A message from Rishi Kapoor’s family

Newsmantra

म‍िथुन राश‍ि के जातकों को कुछ अकस्मात लाभ होगा

Newsmantra

राम मंदिर की खुशी में 22 जनवरी को घरों में दीपक जलाएं : राव नरबीर

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More