newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज का दिन परिजनों के साथ सुखद बीतेगा

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
मेष:
आज चंद्रमा का संचार मेष राशि में हो रहा है और साथ ही कृतिका नक्षत्र भी मौजूद है। इन योग और संयोग में कैसा बीतेगा आज का दिन जानिए … कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है, किन्तु आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको दूसरों की मदद करने से सकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। रात्रि में पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
आज का दिन परिजनों के साथ सुखद बीतेगा। भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सांयकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष होगा। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने से आपका सम्मान बढ़ेगा। आपके मन का कोई कार्य पूर्ण होने से आपके घर का माहौल भी अच्‍छा रहेगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। सांयकाल से लेकर रात तक वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें। प्रिय एवं महान पुरुषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि प्राप्‍त हो सकती है। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
राशि स्वामी की उत्तम स्थिति एवं राशि पर बृहस्पति का षष्ठस्थ होकर परिभ्रमण अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोष की स्थिति को मजबूत करेगा। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। सांयकाल से देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्द्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। रुका हुआ कार्य भी पूर्ण होगा। पाचन क्रिया मंद तथा नेत्र विकार संभव है। सांयकाल से लेकर रात्रि का समय प्रियजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत होगा। खान-पान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख प्राप्‍म होगा। आज आपके घर में मंगल कार्यों के आयोजन से खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।
तुला:
आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। वाक्‍पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी। मगर बाहर जाने से पहले पूरी सावधानी रखें। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा। प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सांयकाल प्रियजनों से भेंट एवं रात्रि में सैर सपाटे मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा। वाहन धीरे चलाएं और पूर्ण उपाय करके ही घर से निकलें। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। दिन में राज्य कार्य कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें अन्ततः आपकी विजय हो जाएगी। आपके विरुद्ध षड़यंत्र विफल हो जाएंगे। आज भाग्‍य 67 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। सांयकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है। आज भाग्‍य 69 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
राशि स्वामी शनि की द्वादश स्थिति के कारण पत्नी को अकस्मात् शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सांयकाल के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।
मीन:
वैवाहिक जीवन आनन्ददायक बीतेगा। आज पास व दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
https://www.facebook.com/Ramesh-Joshis-Astrology-147526379347957

Related posts

Gulabo Sitabo Review

Newsmantra

Rangriti Celebrates New Year & Lohri in Style

Newsmantra

मेष उम्मीदों भरा दिन 17 जून राशिफल

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More