newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज आपकी बुद्धि एवं कल्पनाशक्ति का विकास होगा

*मेष:*
21 फरवरी शुक्रवार को चंद्रमा का संचार दिन रात शनि के घर मकर राशि में होगा। यहां शनि महाराज भी आज चंद्रमा के साथ रहेंगे। शुक्र उच्च के हैं और गुरु की भी शुभ स्थिति है। ऐसे में आज का दिन आपका कैसा गुजरेगा देखें।
नियति आज आप पर मेहरबान है, भाग्य आपका प्रबल है, भाग्य का साथ पाकर कर्म करें तो लाभ का अनुपात दोगुना होना निश्चित है। आज आपको निवेश के क्षेत्र में भी अच्‍छा लाभ मिलने की उम्‍मीद है। शिक्षा-प्रतियोगिता के मामले में भी दिन अच्‍छा बीतने वाला है। आपके अपने खुश रहेंगे आपसे। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।
*वृषभ:*
आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें या फिर किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें। तेज गति से वाहन न चलाएं साथ ही बचकर भी चलें। वाणी पर भी आपको नियंत्रण रखने की आवश्‍यकता है। क्रोध से बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। भाग्‍य आज 55 फीसदी आपका साथ देगा।
*मिथुन:*
अपने जीवनसाथी की राय को महत्व दें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भी खास लाभ होने की उम्‍मीद है। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से भेंट लाभकारी रहेगी। चित्त शुद्ध रहेगा और अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। आज सहयोगी भी आपकी मदद को आगे आएंगे और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।
*कर्क:*
आज आपके शत्रु आपसे दूर भागेंगे। जद्दोजहद एवं परिश्रम से आप सफलता के शिखर तक पहुंच सकेंगे। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। व्‍यापारियों और नौकरीपेशा के लिए भी आज सौगात वाला दिन साबित हो सकता है। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ दे रहा है।
*सिंह:*
आज आपकी बुद्धि एवं कल्पनाशक्ति का विकास होगा। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार आपको प्रसन्न रखेगा और मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य में मन लगेगा। खुद को नकारात्‍मक विचारों से दूर रखने की जरूरत है। मन आज आपका रचनात्‍मक कामों में लगेगा। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ दे रहा है।
*कन्या:*
आज मुलाकात किसी विपरीत मानसिक विचारों वाले व्यक्ति से हो सकती है, अतः सचेत रहें, वाणी पर संयम आपको वाद-विवाद से बचा सकता है। हो सके तो फालतू बातों में आप न उलझें और अपने काम से मतलब रखें। बिना वजह का विवाद आपको मुश्किल में डाल सकता है। ऐसा होने से नुकसान आपका ही होगा। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।
*तुला:*
आज युवाओं को कारोबार मिलेगा। नौकरी की तलाश में आपको सफलता मिलेगी। अधिकारी सहायता करेंगे, मनोकामनाएं पूर्ण होंगी, पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि होने के साथ-साथ सफलता और धन भी प्राप्त होगा। भाग्‍य आज 83 फीसदी साथ देगा।
*वृश्चिक:*
ग्रह-नक्षत्र संकेत दे रहे हैं कि आज आपके सितारे उत्कर्ष पर हैं। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, सभी कार्य मन के अनुकूल होने पर मन प्रसन्न रहेगा, धन निवेश में आज आपको खासा लाभ होने की उम्‍मीद है। आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। शाम को वक्‍त मौज-मस्‍ती में बीतेगा। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।
*धनु:*
आज आपके कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। आज का दिन सुखद है और आनन्द की प्राप्ति होगी। रोग मुक्ति के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ प्राप्त होगा। आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी। भाग्‍य आज 94 फीसदी साथ देगा।
*मकर:*
नई योजनाओं पर अल्पविराम लगाएं। कार्यों में विघ्न-बाधाओं के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। अत्यधिक व अनावश्यक खर्च से बचें, चिन्ता, अशान्ति का माहौल परेशान कर सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं और बहस से दूर रहें। दुर्घटना की आशंका दिख रही है। भाग्‍य आज 61 फीसदी साथ देगा।
*कुंभ:*
व्यक्तिगत व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। जिस किसी से आप मिलेंगे उसके स्वभाव में विनम्रता, मधुरता तथा मेल-जोल की झलक दिखाई देगी जिससे आपके सभी कार्य बनते जाएंगे। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्‍त होगा। मन को नकारात्‍मक विचारों से दूर रखें। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। भाग्‍य आज 85 फीसदी साथ देगा।
*मीन:*
आज कार्य की प्रबलता रहेगी। जीवन के प्रति आज आपकी सकारात्मक सोच कोई नई उपलब्धि दिला सकती है, किसी से पहली बार मुलाकात लाभदायक रहेगी। पुरानी समस्याओं का अंत होगा और नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।

🌹 *आपका दिन मंगलमय हो* 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
*ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)*
*सम्पर्क :9869513936*
*9833148857*
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

Priyanka Chopra: Be Safe

Newsmantra

IMPC to Host Bhakti Evening Featuring Kailash Kher and the Foundation of 120 Shiv Shakti Kendras

Newsmantra

Subhash Ghai, India’s Greatest Showman, Unveils His Much-Awaited memoir ‘Karma’s Child At The 15th Edition Of The Mumbai Litfest, ’followed by a chat with Imtiaz Ali

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More