newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

सूर्य बुध और शुक्र चंद्र का संयोग बना है

❀ ❀ ❀
🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
Horoscope Today,
मेष:
आज का राशिफल 12 नवंबर गुरुवार को सूर्य बुध और शुक्र चंद्र का संयोग बना है। ग्रहों का यह शुभ संयोग कई राशियों के लिए लाभप्रद और सुखद रहने वाला है। कन्या राशि वालों की चली आ रही परेशानियों में कमी आएगी। कई अन्य राशियों में लाभ का योग भी बना हुआ है। आइए देखें आपके लिए आज दिन कैसा रहने वाला है। आज का दिन उन लोगों के लिए खास है जो काफी महत्‍वाकांक्षी होते हैं। यात्रा में लाभ होगा। दोपहर बाद किसी उच्च अधिकारी से वाद-विवाद होने की आशंका है। आपको कुछ नया अनुभव इससे प्राप्‍त हो सकता है। शाम के वक्‍त योजनापूर्ति से लाभ होगा। अचानक से आपके घर शाम के वक्‍त मेहमान का आना हो सकता है। लेकिन आप पूरे मन से उनका स्‍वागत करेंगे और भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
आज किसी प्रकार की प्रॉपर्टी को लेकर आपके घर में विवाद हो सकता है। भौतिक सुख के साधनों में भी वृद्धि होगी और दिन के शुभ परिणाम प्राप्‍त होंगे। आप अपनी बात को लोगों के समक्ष दृढ़ता से रख पाएंगे। रात का वक्‍त सैर में बीतेगा और आप पार्टनर के साथ मौज-मस्ती करेंगे। नज़दीक की यात्रा भी सावधानीपूर्वक करें तो आपको लाभ होगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
आज का दिन व्‍यापारियों का नई-नई प्‍लानिंग बनाने में बीतेगा। ऋण भार में कमी आ सकती है और संतान पक्ष का पूर्ण सुख व सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक साधनों पर व्यय होने का योग है। आप आज के दिन कुछ खरीदारी करने जा सकते हैं। विपरीत लिंग के मित्र से कटुता हो सकती है। सावधान रहें। नई विधाएं सीखने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यर्थ व्यय से बचें। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
आज ग्रहों की स्थिति आपके लिए शुभ है। आज भौतिक सुख समृद्धि में काफी वृद्धि होगी। कुटुंबजनों और सहकर्मियों से प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शाम से लेकर रात तक का समय आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यों पर व्यतीत होगा। शुभ व्यय भी हो सकता है, जिससे आपकी शान में वृद्धि होगी। आपके आज वे कार्य पूर्ण होंगे, जिनके बारे में आप काफी समय से सोच रहे थे। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज के दिन आपको दोस्‍तों का साथ मिलने से दिन की शुभता प्राप्‍त होगी। कार्यक्षेत्र में भी माहौल आपके अनुकूल होगा। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभ देंगे। आपके पुरुषार्थ से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और भाग्‍य चमकेगा। शाम से रात का समय किसी राजनीतिक समारोह में गुजरेगा और आपको मन में सुकून की अनुभूति होगी। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
आज के दिन पिछले लंबे समय से चली आ रही समस्‍याओं का अंत हो सकता है और दुश्‍मनी के साथ विवादों का भी अंत हो सकता है। आपके खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। अच्छे वाहन का सुख भी आपको मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आपसी वैर बढ़ सकता है। आपके सारे काम आज बन जाने से कुटुंबजन ईर्ष्‍या कर सकते हैं। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।
तुला:
आज ग्रहों के योग और संयोग आपके कई काम आसान कर देंगे। धन प्राप्ति से कोष वृद्धि होगी। नौकरी वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा या राजनीतिक क्षेत्र में भी आपको विजय प्राप्‍त होने से मन में हर्ष होगा। शाम का वक्‍त किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत होगा। रिश्‍तेदारों की ओर से आपको किसी मामले में खुशखबरी प्राप्‍त होने से प्रसन्‍नता बनी रहेगी। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्‍यक्ति से हो सकती है जिससे आप काफी समय से मिलने के बारे में सोच रहे थे। खाने को उत्तम प्रकार के व्यंजन मिलेंगे। खानपान पर विशेष नियंत्रण भी रखें अन्यथा पेट खराब हो सकता है। निकट या दूर की यात्रा का योग बनेगा और काम भी आसानी से बन जाएंगे। आज भाग्‍य 72 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज का दिन आपका काफी हद तक आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्‍त करने में बीतेगा। पूजा पाठ सत्संग में रुचि बढ़ेगी। नवीन व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी जो आगे चलकर धन लाभ कराएंगी। आज आपको भाई बहनों का सुख और सहयोग प्राप्त होगा।
मकर:
आज के दिन पराक्रम में वृद्धि होगी और शत्रुओं का नाश होगा। मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है और आप किसी वजह से बीमार भी हो सकते हैं। मौसम की मार भी आपकी सेहत को नुकसान कर सकती है। अपनी वाक्पटुता व कला कौशल से शत्रु के षडयंत्र को विफल करने का प्रयास करें। लेनदेन में सावधानी बरतें। इस मामले में किसी पर भी भरोसा न करें। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
आज आपके पुराने कार्य कुछ झंझटों के बाद पूरे हो जाएंगे। सामाजिक शास्त्र पढ़ने में मन लगाएं। आज आप अपनी बात को दूसरों के सामने पूर्ण रूप से रख पाएंगे और लोग आपकी बात का मानेंगे भी। शत्रु पक्ष लज्जित होगा। शाम के वक्‍त किसी धार्मिक समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है। आपको लाभ उठाना होगा। आज भाग्‍य 72 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आज आपको कहीं से रुके धन की प्राप्ति होने से उन्‍नति के मार्ग बनेंगे। नया वर्ष रजत पाद से प्रवेश कर रहा है। संतान पक्ष की ओर से आपको हर्षदायक समाचार प्राप्‍त होगा। धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि रहेगी और घर में भी कोई पूजा आप रखवा सकते हैं। आज का दिन अनुकूल रहेगा। गुरू ब्राह्मण की सेवा करके गुप्त विधाएं ग्रहण करें। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आज भाग्‍य 65 फीसदी साथ देगा।

!! अवधूत चिंतन श्री गुरुदेव दत्त!!
।।ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।
🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

Related posts

Yakult Danone India expands its product portfolio by introducing Yakult Light Mango Flavour Adding a refreshing twist to its probiotic beverage portfolio

Newsmantra

आज का दिन आर्थिक मामलों में आपके लिए शुभ रहेगा

Newsmantra

Unveil Rajasthan’s Rich Culture and Majestic Wildlife at Club Mahindra Bharatpur

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More