udhav thackeray - newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

अब चलेगी शिंदेशाही
-संदीप सोनवलकर वरिष्ठ पत्रकार

महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर के करीब डेढ़ साल के इँतजार के बाद आये फैसले ने इतना तो साफ कर ही दिया है कि अब महाराष्ट्र में केवल शिंदेशाही चलेगी . सरकार में ही नहीं आने वाले चुनाव में भी .इस फैसले का महाराष्ट्र की राजनीति पर दूरगामी असर होगा. एक तरफ एकनाथ शिंदे अब सेफ हो गये है और अगले कुछ महीनों तक खुलकर खेल सकते हैं तो दूसरी तरफ उदधव ठाकरे गुट को कानूनी लड़ाई से आगे लोगों तक अपनी बात पहुंचाने और सिम्पथी लेने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी क्योंकि अब अगला कोई भी बदलाव चुनाव के बाद ही होगा .

लेकिन इन सबके बीच एक तीसरा खेमा भी है बीजेपी का जिसे अब चुनाव तक तो शिंदे की लीडरशिप में ही काम करना होगा . बीजेपी का चेहरा भी अब महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे ही होंगे और देवेंद्र फणनवीस को फिलहाल साइड सीट से ही काम चलाना होगा . वो अभी तो ये नहीं कह पायेंगे कि मैं फिर आउंगा . इतना ही एकनाथ शिंदे की बारगेनिंग पावर भी इसके साथ ही बढ़ गयी है. वो भी अब लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उतनी सीट तो मांग ही सकते हैं जितने पर उनके विधायक और सांसद जीते यानि विधानसभा की 43 और लोकसभा की 13 सीटें . इससे बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना में भी संघर्ष बढ़ेगा .

इसका एक फायदा अजीत पवार को भी होगा जो खुद ही अपने चाचा की पार्टी तोड़कर असली एनसीपी होने का दावा कर रहे हैं स्पीकर को उनके दावे पर भी फैसला देना है. चुनाव आयोग भी सुनवाई पूरी कर चुका है .अब अजीत पवार मान सकते हैं कि उनको भी असली एनसीपी के तौर पर चुनाव चिन्ह मिल जायेगा और उनके भी विधायक अयोग्य नहीं होंगे .इससे अजीत पवार की भी बारगेनिंग पावर बढ़ सकती है और अपना फैसला आने के बाद वो भी जीती हुयी सीटों के लिए दवाब बनायेंगे.

इस बीच एक बात पर चर्चा शुरु हो गयी है कि अब बीजेपी चाहती है कि लोकसभा के साथ ही विधानसभा के चुनाव भी हो जायें क्योकि विधानसभा में ये साबित हो गया है कि जो हुआ वो सही हुआ इसलिए बीजेपी मान रही है कि इससे उदधव ठाकरे गुट के प्रति बन रही सिम्पथी में कमी आयेगी जिसका फायदा बीजेपी को मिल सकता है. इसी हफ्ते में बीजेपी ने दो अहम बैठकें पुणे और नाशिक में कोर ग्रुप की बैठक के तौर पर की जिसमें इस बात पर चर्चा की गयी कि चुनाव की तैयारी क्या हो. यानि भाजपा अंदरखाने से दोनों चुनाव के लिए तैयार हो रही है . उसकी एक बड़ी वजह ये भी है कि राष्ट्रपति कोविद की अध्यक्षता में बनी एक देश एक चुनाव की हाईलेवल कमिटी में सुझाव देने की अंतिम तारीख इसी महीने है और उसके बाद फरवरी तक रिपोर्ट आ गयी तो बजट सेशन में इसे मंजूर कर दिया जायेगा . तब बीजेपी चाहेगी कि कम से कम दस से ज्यादा राज्यों के चुनाव एक साथ तो हो जायें .इनमें महाराष्ट्र के साथ साथ झारखंड भी शामिल हो जायेगा.

लेकिन इस घटनाक्रम ने कांग्रेस की चिंतायें भी बढ़ा दी है. कांग्रेस को अब इस बात का डर लगने लगा है कि उसके कम से कम 12 विधायक टूट सकते है और मार्च में होने वाले राज्यसभा चुनाव में खेल हो सकता है तब विधानसभा स्पीकर से उनको भी राहत मिल सकती है. अगर कांग्रेस के बड़े नेता टूटे तो इससे इंडिया गठबंधन के मनोबल पर असर होगा . दिल्ली में हुयी बैठक में भी इस बात पर चिंता जतायी गयी कि तीनों दलों के पास धनबल और बाहुबल की कमी है साथ ही सरकारी एजेंसियों के डर से कोई मदद भी नहीं कर रहा . तो चुनाव कैसे लड़ा जाये .कहा जा रहा है कि मराठवाड़ा के एक बड़े कांग्रेसी नेता अशोक चव्हाण अगर टूट गये तो कांग्रेस का मनोबल एकदम कम हो जायेगा.

कुल मिलाकर हम कह सकते है कि महाराष्ट्र की राजनीति में अगले कुछ महीने एकनाथ शिंदे के आसपास ही घूमेंगे.एक तरफ उन पर बीजेपी सहित गठबंधन को 48 में से 45 लोकसभा जीतने का भार होगा वहीं दूसरी तरफ अगर विधानसभा चुनाव हो गया तो कम से कम 50 सीटें लानी होगी ताकि अगली सरकार में भी उनकी सुनी जाये वरना बीजेपी अंदर खाने तो शतप्रतिशत भाजपा पर काम कर ही रही है .

The post अब चलेगी शिंदेशाही appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.

इंडिया से भारत जुड़ेगा या नहीं ये सबसे बड़ा सवाल
-संदीप सोनवलकर, वरिष्ठ पत्रकार, मुंबई

मुंबई में दो दिन के लिए जुटे 28 दलों के संगठन इंडिया के पोस्टरों में लिखा जा रहा है कि जुड़ेगा भारत तो जुड़ेगा इँडिया..

ये बहुत ही सही लाईन है जो विपक्षी दलों के गठबंधन ने ली है. असल में इंडिया नाम रखने पर ही कई लोगों ने सवाल उठाया था तब से ही कहा जाने लगा था कि नीतिश कुमार नाराज है कि भारत नहीं है इसलिए अब इंडिया और भारत दोनों को ही उसके नारे और लोगो यानि चिन्ह में शामिल कर लिया गया है.

दो दिन के इस सम्मेलन में सबसे बड़ा सवाल भी यही है कि ये गठबंधन तो बन गया है लेकिन क्या ये गठबंधन यानि इंडिया जमीन पर भारत को अपने साथ जोड़ने में कामयाब होगा या नहीं . दो दिन के मंथन में ये बात जो जरुर दिखी कि अभी दल मिल गये और दिल मिलने का काम हो रहा है . अभी गठबंधन पर सहमति मिलती दिखायी दे रही है और अगर ये आगे सचमुच जमीन पर भी मिलने में कामयाब हो गये तो एनडीए यानि मोदी सरकार को बहुत बड़ी चुनौती मिल सकती है.

सम्मेलन में हालांकि सारे बड़े दलों के नेता अपना अपना अस्तित्व और अहमियत दोनों ही दिखाने की कोशिश करते नजर आये और ये बात यहीं तक रहे तो ठीक है .ये इगो यानि अहं की लड़ाई न बने तो इसे नजरअंदाज किया जा सकता है. सम्मेलन में आये हुए दलों के नेता अपनी खबर बनाते दिखे .,ममता बनर्जी सीधे जाकर सदी के महानायक अभिताभ बच्चन से जा मिली तो अखिलेश यादव एयरपोर्ट से ही अपनी समाजवादी पार्टी का जलवा दिखाते रहे . लालू यादव सिदधी विनायक मंदिर जाकर फोटो खिचाते रहे तो राहुल गांधी ने सम्मेलन से पहले ही प्रेस कांफ्रेंस कर अगले संसद सत्र के लिए अडानी का एजेडां तय कर दिया . इस तरह की रणनीति ठीक नहीं . अलग अलग चलने से सम्मेलन का एजेंडा गड़बड़ हो सकता है.

इस बीच एक बात पर सहमति दिखी कि समन्वय के लिए समितियां बना दी जायें जो हर राज्य में सीटवार बातचीत करेगीं , पहले राज्यस्तर पर बात होगी और उसके बाद समिती मिलकर तय करेगीं कि कौन सी सीट पर कौन लड़ेगा . लगभग 300 सीट पर बात बनती हुयी दिख रही है जबकि 150 सीट पर स्ट्रेटेजिक और लोकल अलायंस होगा. कुछ सीटों खासकर नार्थ इस्ट और बंगाल पर समझौता होने की कम उम्मीद दिख रही है .इस बीच सोनिया गांधी लगातार पर्दे के पीछे सारी पार्टियों के प्रमुख से बात कर रही है और ये तय किया गया है कि चुनाव तक कोई अध्यक्ष या संयोजक नहीं रहेगा ताकि मोदी बनाम चेहरे की लड़ाई से बचा जा सके.

इस बैठक का असर इसे कवर करने आये पत्रकारों और खबरिया चैनलों पर भी दिख रहा है . कुछ खबरिया चैनलों से कल ये खबर देखने की कोशिश की कि राहुल गांधी की अडानी पर प्रेस कांफ्रेस से पहले शरद पवार ने उनको रोकने की कोशिश की .मगर असल में ऐसा कुछ नही हुआ तो दूसरी खबर शाम तक चलायी गयी कि विशेष सत्र में एक देश एक चुनाव का बिल आ रहा है .राहुल में बैठक मे ही कह दिया कि ये सब ध्य़ान भटकाने के लिए है ऐसा कुछ नहीं होने वाला.

वैसे भी जन प्रतिनिधि कानून में बदलाव के लिए संसद के दोनों सदनों में दो तिहाई बहुमत ही नहीं कम से कम 12 विधानसभाओं में इसका प्रस्ताव पारित होना जरुरी है जो अभी संभव नहीं है .ये बस सच में खबर बदलने की कोशिश है जो कल सफल होती दिखी . इंडिया गठबंधन इससे कम ही विचलित दिखा लेकिन सारे दल चाहते है कि सीटों का बंटवारा जल्दी हो जाये ताकि वो काम कर सके लेकिन कांग्रेस की कोशिश है कि कम से कम चार राज्यों के विधानसभा चुनाव तक इसे टाला जाये ताकि अगर इन राज्यों में उसका प्रदर्शन ठीक रहा तो उसकी हैसियत बढ़ जायेगी और वो ज्यादा से ज्यादा सीटें ले सकेगी .

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन को ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) नाम दिया गया है। गठबंधन की पहली बैठक बिहार की राजधानी पटना में जून के महीने में हुई थी। – गठबंधन की दूसरी बैठक जुलाई महीने में बेंगलुरू में हुई थी। इस बैठक में 26 दलों साथ आए थे और इस गठबंधन को इंडिया नाम दिया गया था। वहीं अब गठबंधन की तीसरी बैठक चल रही है, जिसमें 28 दलों के 63 नेता शामिल हुए हैं।

The post इंडिया से भारत जुड़ेगा या नहीं ये सबसे बड़ा सवाल appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.