rao inderjit singh - newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

अगले 25 वर्षों में विश्व गुरू बन सकता है हिन्दुस्तान: राव इंद्रजीत सिंह
-गुरुग्राम विधानसभा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कही यह बात

-गुरुग्राम के पन्ना प्रमुख सम्मेलन से बढ़ा विधायक सुधीर सिंगला का कद

-केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्या डा. सुधा यादव ने सम्मेलन की सफलता पर दी बधाई

गुरुग्राम। रविवार को गुरुग्राम विधानसभा का भारतीय जनता पार्टी का पन्ना प्रमुख सम्मेलन विधायक सुधीर सिंगला के संयोजन में एक भव्य आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। समारोह में भाजपा संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह, केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्या एवं पूर्व सांसद डा. सुधा यादव ने शिरकत की। सभी वरिष्ठ नेताओं ने भव्य पन्ना प्रमुख सम्मेलन के आयोजन पर विधायक सुधीर सिंगला के प्रयासों की सराहना की। भविष्य की पार्टी की योजनाओं को सांझा करते हुए उन पर कार्यकर्ताओं को जुट जाने का आह्वान किया।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अपने संबोधन की शुरुआत विधायक सुधीर सिंगला द्वारा किए गए बेहतर आयोजन से करते हुए कहा कि अगर गुरुग्राम का पन्ना प्रमुख सम्मेलन फीका रह जाता तो साख नीची होती। जिस मेहनत से विधायक, गुरुग्राम भाजपा की टीम ने काम किया, यह सम्मेलन बेहतरीन हो गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप मजबूत प्रधानमंत्री मिलने का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी जी से देश की साख विदेशों में बढ़ी है। हरियाणा में कभी सरकारें भाजपा के सहयोग से बनती थी। वर्ष 2014 में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनी। उन्होंने कहा कि कांगे्रस का दौर चला गया है। कई दशकों तक कांगे्रस सत्तासीन रही है। केंद्र में वर्ष 1988 में भाजपा के दो सांसद होते थे तो आज 303 हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 वर्षों में भारत विश्व गुरू बन सकता है। जिस तरह से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजबूत हो रहे हैं, भाजपा मजबूत हो रही है, ऐसे में वह समय दूर नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्तासीन करने के लिए संगठन मंत्री और पन्ना प्रमुख की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। गुजरात, मध्यमप्रदेश में संगठन मंत्रियों की मेहनत से लगातार सरकारें चल रही हैं। राव इंद्रजीत सिंह ने पन्ना प्रमुखों से कहा कि अगर जिम्मेदारी से काम करेंगे तो सब कुछ हासिल कर लेंगे। नहीं तो जरूरी नहीं कि फिर से भाजपा हरियाणा में सरकार बनाए। पन्ना प्रमुख सम्मेलन में गुरुग्राम जिला भाजपा प्रभारी दीपक मंगला, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, वरिष्ठ नेता जीएल शर्मा, निवर्तमान मेयर मधु आजाद, चारों महामंत्री, भाजयुमो जिला अध्यक्ष, निवर्तमान पार्षदगण समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि भाजपा में 10 साल रहने के बाद मैनें मन बना लिया है कि हमारी भाजपा क्या है। गुरुग्राम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां से 70 प्रतिशत रेवेन्यू सरकार को जाता है। हरियाणा में गुरुग्राम से बेहतर जिला कोई नहीं है। खुद के भविष्य में टिकट मिलने को लेकर राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मेरे 75 साल पूरे नहीं हुए हैं। हो सकता है पार्टी मुझे फिर से टिकट दे दे। मुझे टिकट मिले येा ना मिले, पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होने चाहिए। यह हम सबकी इच्छा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड के बाद दूसरे देशों को भी वैक्सीन भेजकर जता दिया कि भारत ऐसे देशों के साथ है। उनकी इसी उदारता का परिणाम है कि दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्ष हमारे प्रधानमंत्री के पांव छूते हैं।

पीएम मोदी ने गरीबों, महिलाओं का बढ़ाया सम्मान: डा. सुधा यादव

पूर्व सांसद एवं केंद्रीय चुनाव समिति भाजपा की सदस्या डा. सुधा ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कहा कि कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी होता है। भाजपा में कार्यकर्ता समर्पित होकर काम करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों, दलितों, पिछड़ों को घर, मुफ्त उपचार आदि सुविधाएं देने का काम किया है। हर घर नल, हर घर गैस पहुंचाई। डा. सुधा यादव ने कहा कि महिलाओं को मजबूत करने का काम पीएम मोदी ने किया है। आज महिलाएं फाइटर जैट उड़ा रही हैं, सीमा पर पहरा दे रही हैं। अपने स्टार्टअप शुरू कर रही हैं। बीजेपी ने गरीबों पर केंद्रित योजनाओं को लागू करने के अलावा कई राजनीतिक वादे भी पूरे किए। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाना, राम मंदिर का निर्माण आदि अहम रहे।

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को बुलंदियों पर पहुंचाया: सुधीर सिंगला

गुरुग्राम विधानसभा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में विकास कार्यों को सांझा करते हुए सम्मेलन के संयोजक एवं विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने गुरुग्राम को विकास के मामले में बुलंदियों पर पहुंचाया है। साल 2014 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने जो विकास की यात्रा शुरू की, वह लगातार जारी है। विश्व स्तर का यहां इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा किया गया है।

विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि हाल ही में पुराने गुरुग्राम तक मेट्रो पहुंचाने की बड़ी परियोजना को सिरे चढ़ाया गया है। यहां 5452 करोड़ की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट को केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा समय-समय पर गुरुग्राम से रेवाड़ी तक विकास कार्यों को सिरे चढ़ाया। सड़क और रेल मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए उनका बेहतर योगदान गुडग़ांव लोकसभा क्षेत्र में है। विधायक सुधीर सिंगला ने आगे कहा कि भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे में शामिल एक लाख करोड़ की लागत से तैयार दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे की कनेक्टिविटी गुरुग्राम से करके यहां बेहतर सड़क मार्ग देने के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित करने की दिशा में काम किया गया है। दिल्ली-गुरुग्राम-जयपुर नेशनल हाइवे 48 पर गुरुग्राम क्षेत्र में वाहनों का दबाव कम करने के लिए द्वारका एक्सप्रेस-वे का निर्माण अंतिम चरण में है। शहर में इफको चौक, सिगनेचर टावर, महाराणा प्रताप चौक तथा राजीव चौक पर लगभग 1050 करोड़ रुपये की लागत से अंडरपास एवं फ्लाईओवरों का निर्माण किया गया है। पारंपरिक उर्जा की अनुमानित मांग में कमी लाने के उद्देश्य से देश में विकसित होने वाली 55 सोलर सिटीज में गुरुग्राम का चयन हुआ है।

विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि भाजपा के मेहनती, समर्पित और प्रेरित कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। कार्यकर्ता ही सरकार के संदेश को लोगों तक ले जाते हैं। पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के समान उत्साह के साथ काम करते हैं। पन्ना प्रमुख के रूप में कार्यकर्ता हर मतदाता तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख पार्टी की जीत के सूत्रधार कहे जा सकते हैं। आगामी चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए पन्ना प्रमुखों की विशेष भूमिका होगी। भाजपा की रीति और नीति में देश का हित पहले और पार्टी का हित बाद में है। भाजपा का  हर पन्ना प्रमुख यह तय कर ले कि देश को मजबूत बनाने में वह अपना कितना योगदान दे सकता है। पन्ना जीतेगा तो मोदी जी जीतेंगे और मोदी जी जीतेंगे तो देश-प्रदेश जीतेगा। देश मजबूत होगा।

The post अगले 25 वर्षों में विश्व गुरू बन सकता है हिन्दुस्तान: राव इंद्रजीत सिंह appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.