rakshabandhan – newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

सीएम मोहन यादव का लाडली बहनों के लिए बड़ा ऐलान: रक्षाबंधन से पहले MP की 1.29 करोड़ बहनों को मिला खास उपहार
– अगस्त के महीने में 1 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में 250 रुपये अतिरिक्त डाले जाएंगे

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रक्षाबंधन के पावन अवसर से पहले मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ लाडली बहनों के लिए एक महत्वपूर्ण और अभूतपूर्व उपहार की घोषणा की है। इस घोषणा ने प्रदेश की बहनों के चेहरे पर खुशियों की लहर दौड़ा दी है और यह उनके प्रति सरकार की संवेदनशीलता और सहयोग का प्रमाण है।

सीएम मोहन यादव ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन पर राज्य की लाडली बहनों को विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी, जिससे वे अपने और अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगी।

सरकार की इस पहल का उद्देश्य –

इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपहार न केवल रक्षाबंधन के अवसर पर उन्हें समर्पित है, बल्कि उनके भविष्य को सुरक्षित और उज्जवल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकेंगी।

लाडली बहनों की प्रतिक्रिया –

इस घोषणा के बाद, प्रदेश की लाडली बहनों ने सीएम मोहन यादव का धन्यवाद किया और उनकी इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपहार उनके लिए एक नई उम्मीद की किरण है और इससे उन्हें अपनी ज़रूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। कई महिलाओं ने इसे अपने जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा और इस अवसर पर अपने भाइयों को भी धन्यवाद दिया, जिनके कारण वे इस खुशी का हिस्सा बन सकीं।

रक्षाबंधन की सुबह नवीन गोयल ने प्रताप नगर के अवैध कूड़ा घर से उठवाई गंदगी
-काफी समय से अवैध रूप से डाला जा रहा था यहां पर कूड़ा

-दिनभर कूड़े में विचरती रहती थी गाय, गंदगी की बदबू से क्षेत्र के लोग थे परेशान

-अब यहां पेड़-पौधे लगाकर क्षेत्र को हरियाली की सौगात देंगे

गुरुग्राम। स्वच्छता में अपने शहर को टॉप-10 सूची में लाने के लिए दिल से प्रयासरत पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल का मिशन जारी है। बुधवार को रक्षाबंधन पर सुबह से ही वे अपने साथियों के साथ मदनपुर, अर्जुन नगर, प्रताप नगर के कोने पर पंजाबी स्वर्णकार बिरादरी पंचायत के पास बनाए गए अवैध खत्ते से गंदगी उठवाकर बेहतरी से सफाई करवाई।

इस अवसर पर विजय वर्मा, लीला सेतिया, महेश, युधिष्ठिर लाल, श्यामलाल, तिलक राज, प्रेम प्रकाश, हरीश वर्मा, पुनीत चोपड़ा, चुन्नी लाल, प्रद्युम्र जांघू, संदीप शर्मा, ललित क्रांतिकारी, ईशु वाल्मीकि, रोहित थरेजा, आशु, सतपाल वर्मा, रघुनंदन वर्मा, महेंद्र सेतिया, दिनेश अरोड़ा, एसपी अग्रवाल, हार्दिक गुलाटी, सौरभ, राजपाल, अमित सेन समेत अनेक लोगों ने स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी निभाई। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए नवीन गोयल ने कहा कि जिस तरह से हम सबने मिलकर बसई रोड ऑटो मार्केट की सफाई कराकर वहां सुधार किया। सेक्टर-37 से भी अवैध डंपिंग स्टेशन से गंदगी उठवाकर वहां लाखों लोगों को गंदगी, बदबू से राहत दिलाई। इसी तरह से एक अभियान मदनपुर, अर्जुन नगर, प्रताप नगर के कोने पर स्वर्णकार बिरादरी पंचायत भवन के पास काफी दिनों से पड़ी गंदगी को उठवाकर सौंदर्यकरण का काम किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में यहां पर कोई गंदगी ना डाले, इस पर भी नजर रखी होगी। यहां पर पेड़-पौधे लगाकर हरियाली करने का काम करेंगे। नवीन गोयल ने कहा कि इसे हम सफाई नहीं कह सकते कि हम घरों से गंदगी निकालकर कहीं पर भी डाल दें। गलियों, सडक़ों में गंदगी डालकर हम भले ही यह सोच लें कि हमारा घर साफ हो गया, लेकिन सफाई घर तक सीमित नहीं होनी चाहिए। गलियों, सडक़ों को अगर हम साफ नहीं रख सकते तो वहां पर गंदगी भी नहीं डालनी चाहिए। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपने आसपास को स्वच्छ रखें। सडक़ों, गलियों में डाली गई गंदगी हवा के झोंके से हमारे घर तक पहुंच ही जाती है। इससे हमारे खान-पान पर भी असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारी सोच में नहीं, काम का हिस्सा होनी चाहिए।

स्वच्छता का संदेश देने के लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं झाड़ू उठाई थी। अब भी समय-समय पर वे ऐसा करते हैं। एक कागज का टुकड़ा भी वे उठाकर अपनी जेब में रख लेते हैं। हमें उनसे यह सब सीखना चाहिए। नवीन गोयल ने कहा कि पर्यावरण को सही रखने के लिए गंदगी को यहां-वहां डालना सही नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा पर्यावरण सुधारने के लिए दिन-रात काम में लगा है। अगर लोग इस तरह से कहीं भी गंदगी डालकर अभियान को प्रभावित करते हैं तो यह अच्छी बात नहीं। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सब स्वच्छता पर फोकस रखें।

विधायक सुधीर सिंगला ने प्रजापति ब्रह्मकुमारी संस्थान में रक्षा बंधन पर्व मनाया
-प्रजापति ब्रह्मकुमारीज ने विधायक को बांधी राखी

गुरुग्राम। गुरुवार को गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला तिकोना पार्क क्षेत्र में प्रजापति ब्रह्मकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम में पहुंचे। वहां उन्हें ब्रह्मकुमारीज ने रक्षा सूत्र राखी बांधी। उन्होंने सभी को भाई-बहन के इस पावन पर्व की बधाई दी।

विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में हर रिश्ते के लिए विशेष त्योहार सदियों से मनाए जाते हैं। ये त्योहार हमारी संस्कृति और रिश्तों को मजबूत करते हैं। हमारे इन त्योहारों को विदेशी में भी मनाया जाने लगा है। दुनियाभर में फैले भारतीय भले ही वहां के नागरिक बन चुके हों, लेकिन अपनी भारतीयता उन्होंने कभी नहीं छोड़ी। हर जगह भारतीय अपने त्योहारों को मनाते हैं। विधायक ने कहा कि हमारा प्रयास भी यही होना चाहिए कि हम कहीं भी रहें, हमारे तीज-त्योहार और हमारी भारतीय संस्कृति हमारे भीतर रहनी चाहिए। हमारे त्योहारों के प्रति विदेशी भी आकर्षित हो रहे हैं। भारत में रहने वाले विदेशी लोग यहां हमारे त्योहारों को मनाते हैं। रंगों का त्योहार होली, दीपों का त्योहार दीवाली और हर रिश्ते के नाम पर मनाए जाने वाले त्योहारों की खुशी हम अपनों, अपने आसपास केलोगों के साथ मनाते हैं। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि आगामी भाई-बहन के पे्रम के प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार को सभी धूमधाम से मनाएं। हर बार की तरह इस बार भी प्रदेश सरकार की ओर से बहनों के लिए हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया गया है। सरकार की प्रदेश में बहनों को हर बार यह बड़ा तोहफा दिया जाता है। इस अवसर पर सुदेश दीदी, अंजुला दीदी, ममता दीदी, अंकिता दीदी, आनंद, अशोक गुप्ता, कपिल दुआ व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।