panna pramukh sammelan - newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

विधायक सुधीर सिंगला ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पहुंचे नेताओं, कार्यकर्ताओं का जताया आभार
गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने गुरुग्राम विधानसभा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी पन्ना प्रमुखों समेत सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।

विधायक सुधीर सिंगला ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्या डा. सुधा यादव, संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, गुरुग्राम जिला प्रभारी दीपक मंगला, पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, प्रदेश मंत्री समय सिंह भाटी, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ समेत सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन की सफलता से जाहिर होता है कि गुरुग्राम में कार्यकर्ता पार्टी के लिए कितने मजबूती से खड़े हैं। पार्टी के लिए निष्ठावान हैं। पार्टी को आगे बढ़ाने, मजबूती दिलाने में सभी दिल से जुटे हैं। उन्होंने फिर से दोहराया कि पन्ना प्रमुखों की बदौलत ही हमारी पार्टी लगातार मजबूत होती जा रही है। वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन इस मजबूती को और गहरा कर रहा है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार केंद्र और राज्य में कमल खिलाने के लिए सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि लोकसभा, विधानसभा से पहले गुरुग्राम, मानेसर नगर निगम के चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में हमें इन चुनावों में मजबूती से काम करना है। निगम के चुनाव ही भविष्य में हमें और अधिक मजबूत करेंगे।

विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर सभी कार्यकर्ता जनता को जागरुक करें। जनता को बताएं कि भारतीय जनता पार्टी ने जनहित में क्या-क्या काम किए हैं। सिर्फ विकास के नाम पर भाजपा मजबूत नहीं हुई, सीमाओं की सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की मजबूती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभावशाली व्यक्तित्व, कूटनीति, विदेश नीति समेत अनेक ऐसे उदाहरण हैं, जो कि भारत को मजबूत कर रहे हैं। विधयक सुधीर सिंगला ने कहा कि हम आज ऐसे दौर में रह रहे हैं, जब पूरी दुनिया हमारे देश का लोहा मान रही है। देश लगातार इतिहास रचता जा रहा है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियां जनता को आगे बढ़ा रही हैं।

The post विधायक सुधीर सिंगला ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पहुंचे नेताओं, कार्यकर्ताओं का जताया आभार appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.

गुरुग्राम विधानसभा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन आज, विधायक सुधीर सिंगला ने लिया तैयारियों का जायजा
-मार्बल मार्केट स्थित शुभ वाटिका में शाम 4 बजे से होगा सम्मेलन

गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी का गुरुग्राम विधानसभा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन कल रविवार 27 अगस्त को होगा। इस सम्मेलन की तैयारियों के लिए पिछले कई दिनों से संगठन के पदाधिकारियों के साथ लगे गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने शनिवार शाम को तैयारियों के अंतिम चरण का जायजा लिया। सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए हर चीज को उन्होंने बारीकी से देखा और तैयारियों में लगी टीम को दिशा-निर्देश दिए।

मार्बल मार्केट स्थित शुभ वाटिका में होने जा रहे पन्ना प्रमुख सम्मेलन स्थल पर मीडिया से बातचीत में विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है जो खुद की मजबूती के साथ देश-प्रदेश की मजबूत पर फोकस रखता है। पन्ना प्रमुख संगठन की मजबूती के साथ कार्यकर्ताओं को भविष्य की तैयारियों, वर्तमान के कार्यों और भूतकाल में किए गए कार्यों का फीडबैक लेने का माध्यम है। वरिष्ठ नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन में खुलकर मन की बात की जाती है और कार्यकर्ताओं के मन की बात जानी जाती है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्या डा. सुधा यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ङ्क्षसह समेत कई बड़े नेता शिरकत करेंगे। जिला की पूरी कार्यकारिणी समेत सभी कार्यकर्ता इस सम्मेलन में पहुंचकर संगठन की मजबूती का परिचय देंगें।

सुधीर सिंगला ने कहा कि गुरुग्राम का यह पन्ना प्रमुख सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। वातानुकूलित हॉल में भव्यता से यह आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि हम सब भाजपा संगठन के सिपाही हैं। हम पहले भी मिलकर चले हैं और भविष्य में भी मिलकर चलेंगेे। यही सीख संगठन के वरिष्ठ नेताओं द्वारा दी जाती है। दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी राजनीति के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करता है। इसलिए यह संगठन सबसे अलग है।

The post गुरुग्राम विधानसभा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन आज, विधायक सुधीर सिंगला ने लिया तैयारियों का जायजा appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.