naveen goyal – newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

भाजपा शत प्रतिशत जीत का लक्ष्य पूरा करेगी: नवीन गोयल
-भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ कर रहा है व्यापारी वर्ग को जागरूक

गुरुग्राम। व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने कहा कि हरियाणा में सभी 10 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए व्यापारी वर्ग को एकजुट किया जा रहा है। सभी जिला मुख्यालयों से लेकर, उपमंडल स्तर तक व्यापार प्रकोष्ठ सक्रियता से काम कर रहा है।

नवीन गोयल ने कहा कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आज से 13वें दिन चुनाव होंगे। वैसे तो भारतीय जनता पार्टी चुनावों की पहले से तैयारी कर चुकी है। जनता भी फिर से नरेंद्र भाई मोदी को प्रधानमंत्री बनाने काम मन बना चुकी है। चुनाव का इंतजार है। दूसरे राज्यों में हुए चुनाव में जिस तरह से जनता का रुझान भाजपा की तरफ बढ़ा है, उसी तरह से हरियाणा में इतिहास दोहराया जाएगा। नवीन गोयल ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम पर वोट कर रही है। हर स्तर पर जिस तरह से प्रधानमंत्री ने देश को आगे बढ़ाने का काम किया है, वह पहले की सरकारों में कभी नहीं हो पाया। इसका सबसे बड़ृा कारण भ्रष्टाचार था। कांग्रेस की सरकारों में भ्रष्टाचार ही पनता है। बाकी देश की जनता पिसती रही है। कॉमनवेल्थ खेलों में जितना भ्रष्टाचार हुआ, वह पूरे देश ने देखा। खेलों को लेकर बनाए गए पुल तक भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए थे। भ्रष्टाचार की नीवं पर देश को कभी मजबूत नहीं किया जा सकता। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से भ्रष्टाचार को मिटाने पर काम किया। डिजिटलीकरण को बढ़ावा देकर जनता को सहूलियत दी, वहीं भ्रष्टाचार पर लगाम भी लगाई। देश के आम, गरीब व्यक्ति को रोजगार, आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो नीतियां बनाई, उनसे गरीबों का उत्थान हुआ। भले ही भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म ना हुआ हो, लेकिन अब सरकारी कर्मचारी, अधिकारी काम के बदले रिश्वत लेने की परम्परा को भूलता जा रहा है।

नवीन गोयल ने यह भी कहा कि हरियाणा में सभी 10 सीटों पर भाजपा की जीत के लिए जनता के जहन में पूरा प्लान तैयार हो चुका है। अब चुनाव की आने वाली तारीख का इंतजार है। विरोधियों के मुंह बंद हो जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि तीन विधायकों के कांग्रेस में जाने से हरियाणा सरकार को कोई खतरा नहीं है। सरकार मजबूती से काम कर रही है और करती रहेगी।

नवीन गोयल ने किया शूटिंग खिलाड़ी ईशान यादव का सम्मान
-25 मीटर पिस्टल शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है ईशान का चयन

गुरुग्राम। प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सदैव तत्पर रहने वाले पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल ने राष्ट्रीय स्तर के पिस्टल शूटिंग खिलाड़ी ईशान यादव को  सम्मानित किया। ओपन स्काई सेक्टर-5 में पढ़ रहे इशान यादव का 25 मीटर पिस्टल शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। ईशान को पौधा भेंटकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही पर्यावरण के प्रति सकारात्मक कार्य करने का भी आह्वान किया।

नवीन गोयल ने कहा कि ईशान के नाना जीत सिंह यादव की आशीर्वाद और उनकी शिक्षाओं पर चलते हुए ईशान जैसे अनेक युवा अपने बुजुर्गों का मस्तक ऊंचा कर रहे हैं। ऐसा होना भी चाहिए। बुजुर्गों की शिक्षा और आशीर्वाद उनके जीवन का बड़ा तजुर्बा होता है। हर व्यक्ति को यह लेना चाहिए। नवीन गोयल ने ईशान के पिता संदीप यादव, माता माध्वी यादव, दादी उर्मिला यादव, दादा सुभाष चंद्र यादव, बहन इशिका यादव, कोच दिनेश कुमार यादव, बिट्टू यादव, रोहित पान्नू, राहुल यादव समेत सभी परिवारजनों को ईशान की इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही भविष्य में मेडल लेकर लौटने पर भव्य स्वागत करने की बात कही।

नवीन गोयल ने कहा कि खिलाड़ी चाहे ग्रामीण स्तर का हो या फिर जिला, राज्य या राष्ट्रीय। हमें हर खिलाड़ी का हौंसला बढ़ाना चाहिए। उनकी प्रतिभा को निखारने में अपनी भूमिका अदा करनी चाहिए। सुविधाओं के अभाव और समय पर जरूरतों की कमी से किसी भी खिलाड़ी की प्रतिभा खत्म नहीं होनी चाहिए। जिस तरह से एक सैनिक पूरे देश और समाज का होता है, इसी तरह से खिलाड़ी भी देश और समाज के होते हैं। जब वे अपनी प्रतिभा दिखाकर राष्ट्रमंडल, ओलंपिक समेत बड़े खेलों में मेडल लेकर लौटते हैं तो सभी को खुशी होती है। उस समय हमें कोई धर्म, जात नजर नहीं आती, सिर्फ अपना देश और देश का खिलाड़ी नजर आता है। किसी भी खिलाड़ी का हौंसला इसी से बढ़ता है कि उसे उनके देश में कितना प्रोत्साहन मिलता है। उसकी जीत को सब अपनी जीत की नजर से देखते हैं। नवीन गोयल ने कहा कि सम्मान उन खिलाडिय़ों का भी होना चाहिए जो खेलने जाते हैं। मेडल जीतने के बाद सम्मान होना तो स्वाभाविक है। जिन खिलाडिय़ों से हम उम्मीद जताते हैं, उन खिलाडिय़ों को खेलों में उसी जोश और आशीर्वाद के साथ भेजना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे देश, प्रदेश का नाम खिलाडिय़ों ने पूरी दुनिया में चमकाया है। टीम के साथ व्यक्तिगत रूप से भी खिलाडिय़ों ने देश को बुलंदियों पर पहुंचाया है। चाहे मुक्केबाजी में हो या कुश्ती में, चाहे पिस्टल शूटिंग में हो या भाला फेंक में। हर बार हमारे खिलाड़ी दुनिया के खिलाडिय़ों को पछाडक़र किसी न किसी खेल में मेडल लेकर ही लौटते हैं। ऐसे खिलाडिय़ों पर हमें गर्व होना चाहिए। किसी कारण से मेडल नहीं जीत पाने वाले खिलाडिय़ों को भी नवीन गोयल ने संदेश दिया कि हार कोई घर बैठ जाने का कारण ना होकर भविष्य में दुगुने जोश और जुनून के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा होनी चाहिए। खिलाड़ी वही बेहतर हो सकता है तो गिरकर उठे और फिर दौड़े।

गुरुग्राम में पासपोर्ट सेवा केंद्र के विस्तार पर जल्द लगेगी मुहर: नवीन गोयल
-नवीन गोयल द्वारा उठाई गई मांग पर लिया गया संज्ञान

-मौजूदा पासपोर्ट सेवा केंद्र में रोजाना करीब 800 लोगों का होता है आवागमन

गुरुग्राम। गुरुग्राम में एक मात्र पासपोर्ट सेवा केंद्र का जल्द ही विस्तार होगा। पासपोर्ट सेवा केंद्र का सब-सेंटर यहां स्थापित होगा। इसके बनने से गुरुग्राम के लोगों को काफी सुविधा होगी। सेक्टर-18 स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में बढ़ती भीड़ और वहां समस्याओं को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल ने इस विषय को उठाया था।

नवीन गोयल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र  प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह, भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड व केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्या डा. सुधा यादव का आभार जताया है। नवीन गोयल की ओर से भेजा गया पत्र हरियाणा के विदेशी सहयोग विभाग के महानिदेशक एवं सचिव की ओर से विदेश मंत्रालय के कांसुलर पासपोर्ट और वीजा प्रभाग को भेज दिया है। उम्मीद है जल्द ही इस पत्र पर मंत्रालय की ओर से सकारात्मक निर्णय लेकर गुरुग्राम को पासपोर्ट का सब-केंद्र दिया जाएगा। नवीन गोयल ने 16 जून 2023 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल को एक पत्र भेजकर गुहार लगाई गई थी कि गुरुग्राम में एक मात्र पासपोर्ट केंद्र में बढ़ती भीड़ को देखते हुए इसका विस्तार किया जाए।

गुरुग्राम में पासपोर्ट सेवा केंद्र में रोजाना करीब 800 लोगों का आवागमन रहता है। पासपोर्ट सेवा केंद्र की इमारत की क्षमता ही 330 लोगों की है। काफी संख्या में लोगों के आने से पासपोर्ट केंद्र का स्टाफ सारा दिन व्यस्त रहता है। कार्य की व्यस्तता इतनी अधिक होती है कि स्टाफ को पूर दिन पानी पीने का समय तक नहीं मिलता है। भीड़ के कारण लोगों को अपने पासपोर्ट संबंधी कार्य करवाने के लिए घंटों का इंतजार करना पड़ता है। पासपोर्ट सेवा केंद्र में पार्किंग स्पेस भी बहुत कम है। ऐसे में लोगों की भीड़ को देखते हुए या तो गुरुग्राम में पासपोर्ट सेवा केंद्र के नए सब-सेंटर्स बनाए जाएं। या फिर जो पासपोर्ट सेवा केंद्र का स्टाफ है, उसकी संख्या बढ़ाई जाए। नवीन गोयल ने कहा कि गुरुग्राम अब महानगर बन चुका है। यहां स्थानीय, प्रवासी, विदेशी लोगों की अच्छी-खासी संख्या है। पासपोर्ट संबंधी कार्यों के लिए हरियाणा के लोगों को पहले दिल्ली और चंडीगढ़ जाना पड़ता था। दिल्ली के पासपोर्ट सेवा केंद्र पर बहुत वर्कलोड था। वहां भीड़ अधिक रहती थी। इसे देखते हुए गुरुग्राम में पासपोर्ट सेवा केंद्र की शुरुआत की गई। यहां भीड़ बढऩे के कारण वर्कलोड अधिक हो गया है। इसलिए यहां सब-केंद्र की जरूरत महसूस की जा रही है।

इको फ्रेंडली दीपावली मनाने के लिए मिट्टी के दीयों का करें इस्तेमाल: नवीन गोयल
-जिला अदालत परिसर से मिट्टी के दीये वितरित करके दीपावली की राम-राम अभियान किया शुरू

गुरुग्राम। पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल ने सोमवार से मिट्टी के दीये वितरित करके दीपावली की राम-राम अभियान की शुरुआत की। जिला अदालत परिसर से इस अभियान की शुरुआत के दौरान वकीलों को मिट्टी के दीये वितरित करके पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाने का आह्वान किया।

अभियान की शुरुआत पर नवीन गोयल ने कहा कि दीपावली के कुछ ही दिन बाकी हैं। हम सब अपने घरों में सजावट आदि के काम में लगे हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के पश्चात जब वापस अयोध्या लौटे थे तो अयोध्यावासियों ने उनका स्वागत लाखों दीप जलाकर किया था। यह परंपरा आज भी कायम है। दीपावलीके दिन सभी घर दीयों से जगमग-जगमग रहते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि घर को साफ-सुथरा रखने से इस दिन मां लक्ष्मी स्वयं घर पधारती हैं। इसलिए दिवाली के दिन हर कोने में दीएं जलने चाहिए। उन्होंने कहा कि आजकल एक से बढक़र एक रंग-बिरंगे बल्ब लगाने का चलन है, लेकिन मिट्टी के दीयों का आज भी कोई जवाब नहीं हैं। मिट्टी के दीयों को सबसे शुद्ध माना जाता है। दीपावली के त्योहार की परंपरा के अनुरूप मिट्टी के दीये ही सर्वमान्य हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि ये भारतीयता की खुशबू से भरपूर है। हम सबको इस दीपावली पर अपने घरों को मिट्टी के दीयों से रोशन करना है।

उन्होंने कहा कि मिट्टी के दीये बाजारों में भी खूब मिल रहे हैं। इनकी खरीदारी हमें करनी चाहिए। इससे गरीब तबके के लोगों की रोजी-रोटी भी चलती है। मिट्टी के दीये और मूर्तियां इको फ्रेंडली हैं। इनसे पर्यावरण को नुकसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण विभाग की ओर से पिछले वर्ष भी गुरुग्राम के बाजारों में मिट्टी के दीये वितरित करके इको फ्रेंडली दीपावली मनाने का आग्रह किया गया था। व्यापारी वर्ग ने इस काम में पूर्ण साथ दिया। उन्होंने कहा कि मिट्टी के दीयों के प्रति  लोगों में जागरूकता बढ़ी है और मिट्टी के दीयों को महत्व देना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने मिट्टी के दीयों का महत्व बढ़ाने के लिए लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने की बात कही। प्रधानमंत्री की ओर से कुम्भकारों को इलेक्ट्रॉनिक चॉक देकर तेज गति से दीये आदि बनाने के लिए सहारा दिया गया।

अपने भीतर की बुराइयों को खत्म करना ही दशहरा पर्व का उद्देश्य: नवीन गोयल
-कई दशहरा कमेटियों के कार्यक्रमों में की शिरकत

गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी हरियाणा प्रदेश के सह-संयोजक नवीन गोयल ने मंगलवार को दशहरा पर्व पर फिरोजगांधी कालोनी-2 समेत कई दशहरा उत्सवों में शिरकत की। उन्होंने विभिन्न रामलीला कमेटियों के बुलावे पर उनके कार्यक्रम में जाकर इस पर्व की बधाई दी और लोगों को बुराइयां त्यागने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर फिरोजगांधी कालोनी-2 में सतीश चोपड़ा, रामपाल चोपड़ा, कर्म सिंह पांचाल, प्रेम सिंह पांचाल, चेतराम, सोमपाल, भल्ले प्रधान, मामचंद, ललित, सचिन, राकेश जाटव, अजीत जाटव, दया चौधरी, नरेश कटारिया समेत सेंकड़़ों लोग मौजूद रहे। नवीन गोयल ने कहा कि गुरुग्राम में दशहरा पर्व का इतना उत्साह रहा कि यहां की हर गली में बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ रावण के पुतले दहन किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भी यही सपना है कि अंतोदय तक पहुंच हो। हर त्योहार समाज के अंतिम व्यक्ति के बीच मनाए जाएं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलकर हम समाज को बेहतर बनाएं, ऐसे प्रयास हम कर रहे हैं।

नवीन गोयल ने कहा कि विजय दशमी बहुत ही शुभ और ऐतिहासिक पर्व है। लोगों को इस दिन अपने अंदर के रावण पर विजय प्राप्त कर खुशी के साथ यह पर्व मनाना चाहिए। वो सतयुग का दौर था, जिसमें केवल एक रावण का अस्तित्व था। जिस पर भगवान राम ने विजय प्राप्त की थी। अब हम कलयुग में रह रहे हैं। अब बहुत रावण हो गये हैं। इतने रावण पर विजय प्राप्त करना आसान नहीं है।

उन्होंने कहा कि बुराई क्रोध, असत्य, बैर, ईष्र्या, दु:ख, आलस्य आदि रूपों में हो सकती है। किसी भी आतंरिक बुराई को खत्म करना भी एक आत्म विजय है। हमें प्रति वर्ष अपने में से इस तरह की बुराई को खत्म कर विजय दशमी के दिन इसका जश्न मनाना चाहिये, जिससे एक दिन हम अपनी सभी इन्द्रियों पर राज कर सकें। उन्होंने कहा कि यह बुरे आचरण पर अच्छे आचरण की जीत की खुशी में मनाया जाने वाला त्यौहार है। नवीन गोयल ने कहा कि रावण चार वेदों का ज्ञाता महाबलशाली राजा था। जिसकी सोने की लंका थी। साथ ही उसमें अपार अहंकार भी था। वो महान शिव भक्त था और खुद को भगवान विष्णु का दुश्मन बताता था। पुराणों में लिखा है कि रावण के पिता विशर्वा एक ब्राह्मण थे एवं माता राक्षस कुल की थी। इसलिए रावण में एक ब्राह्मण के समान ज्ञान था। एक राक्षस के समान शक्ति और इन्ही दो बातों का रावण में अहंकार था। जिसे खत्म करने के लिए भगवान विष्णु ने राम का अवतार लिया था। उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी रिश्तों को मजबूत करने एवं भाईचारा बढ़ाने के लिए भी होता है। व्यक्ति अपने मन में भरे घृणा एवं बैर के मेल को साफ कर एक दमसरे से एक त्यौहार के माध्यम से मिलता है। नवीन गोयल ने कहा कि हमारे देश में धार्मिक मान्यताओं के पीछे बस एक ही भावना होती है और वो है प्रेम एवं सदाचार की भावना। यह पर्व हमें एकता की शक्ति याद दिलाते हैं, जिन्हें हम समय की कमी के कारण भूलते ही जा रहे हैं। ऐसे में यह त्यौहार ही हमें अपनी नींव से बांधकर कर रखते हैं।

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति ने महत्वपूर्ण विषयों पर की बैठक
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति की ओर से स्वतंत्रता सेनानी हॉल परिसर में बैठक के दौरान तिरंगे के समक्ष एकत्रित होकर शहीदों के जयकारे लगाते नवीन गोयल व समिति के पदाधिकारी, सदस्य।

-मुख्य अतिथि नवीन गोयल ने हर कदम पर साथ देने का किया वायदा

गुरग्राम। रविवार को स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति द्वारा शहीद स्मारक/ स्वतंत्रता सेनानी स्मारक सिविल लाइन में प्रत्येक माह की तरह प्रत्येक माह का प्रथम रविवार की सुबह 10 बजे 10 मिनट अपने पूर्वजों के नाम कार्यक्रम के तहत इस रविवार को भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

मुख्य अतिथि पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल ने ध्वजारोहण करके सलामी दी। फिर राष्ट्रभक्ति के गीतों के साथ राष्ट्रगान का गायन किया गया। अपने संबोधन में नवीन गोयल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों, सैनिकों के सम्मान के लिए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। समिति के पदाधिकारी, सदस्य लगातार सक्रिय रहते हैं। सेनानियों को उचित सम्मान और उनके हकों के लिए समिति मजबूती से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक और स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत हम मजबूत हैं। हमें इन सबका विशेष सम्मान करना चाहिए।

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति की ओर से स्वतंत्रता सेनानी हॉल परिसर में बैठक के दौरान मौजूद नवीन गोयल व स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति के पदाधिकारी

इसके बाद स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति द्वारा बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष कपूर सिंह दलाल ने बताया कि दो स्वतंत्रता सेनानियों की विधवाओं की पेंशन रोकी गई है। उनसे पेंशन पे ऑर्डर की कॉपी मांग रहे हैं। जो महिला पिछले 25 से 30 साल से पेंशन ले रही हैं, अब जाकर उनसे कॉपी मांग रहे हैं। यह कार्य केंद्र सरकार का है, जो गृह मंत्रालय से स्वतंत्रता सेनानी विभाग द्वारा बनाया जाना है। इस बारे में विचार विमर्श किया गया तथा जिला प्रशासन से मिलकर केंद्र सरकार की पेंशन को पुन: चालू कराने की कार्रवाई कराई जाएगी। उसके बाद रोशन लाल यादव ने बताया कि चार-पांच उत्तराधिकारियों की कन्यादान राशि जो 51 हजार रुपए सरकार द्वारा दी जाती है, लगभग पिछले तीन-चार साल से नहीं दी जा रही। इस बारे में अध्यक्ष ने बताया कि समिति की तरफ से सीएम विंडो पर कार्रवाई की गई है। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ये स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के लिए चिंता का विषय है। इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की जाएगी। साथ ही मांग की गई कि नेशनल हाईवे 48 पर बिलासपुर चौक का नाम शहीद स्वतंत्रता सेनानी लेफ्टिनेंट अमर सिंह के नाम से नामकरण किया जाए। कार्यक्रम में समरजीत सिंह बिलासपुर, इंदर सिंह हंस नंबरदार, लेखराज सिंह राघव, रोशन लाल यादव, वेद प्रकाश रामपुरा, बलजीत सरपंच सुखराली, जगबीर सिंह सुखराली, कुलदीप यादव, एडवोकेट सुधीर यादव, मुकेश यादव, बीर सिंह राघव, जितेंदर गहलोत, योगेश यादव कालियावास, ओमप्रकाश दरबारीपुर, कंवर सिंह दरबारीपुर, परवीन हंस नाहरपुर, महिपाल, खाण्डसा आदि ने भाग लिया। बैठक में समरजीत सिंह बिलासपुर को प्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई।

कैनविन फाउंडेशन में विश्व ह्दय दिवस पर दिल को स्वस्थ रखने के दिए टिप्स
-कैनविन फाउंडेशन ने उम्मीद स्वस्थ भारत की के साथ मनाया विश्व हृदय दिवस

-कैनविन आरोगय धाम में विश्व ह्दय दिवस पर किया गया स्वास्थ्य सेमिनार

गुरुग्राम। शुक्रवार को विश्व ह्दय दिवस के अवसर पर कैनविन फाउंडेशन की ओर से कैनविन आरोगय धाम में स्वास्थ्य सेमीनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक डा. डीपी गोयल व सह-संस्थापक नवीन गोयल ने चिकित्सकों की मौजूदगी में लोगों के साथ दिल की दिल पर बात की। सभी को अपने दिल का खास ख्याल रखने के लिए प्रेरित, जागरुक किया।

इस अवसर पर सीएमडी डा. मोनिका सांगवान, कार्डियोलॉजिस्ट डा. अतुल ठाकरान, छाती रोग विशेषज्ञ एवं जनरल फिजिशियन डा. अंकित भारद्वाज, डा. मुस्कान सिंघल, पदम सिंह, केजी रोहिल्ला समेत अनेक लोग मौजूद रहे। विश्व ह्दय दिवस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट को सांझा करते हुए डा. डीपी गोयल ने कहा कि हर साल दुनिया में ह्दय रोगों के कारण 1.79 करोड़ लोगों की मृत्यु हो जाती है। ह्दय की बीमारी पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गई है। आज का दिन 29 सितम्बर हर साल विश्व ह्दय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस पर हमें अपने दिल के लिए कुछ खास रेजोलेशन भी लेने चाहिए, ताकि अपने दिल को हम बेहतर रख सकें। डा. डीपी गोयल ने कहा कि ऐसा नहीं है कि ह्दय रोग अमीरी, गरीबी देखते हों। पिछले कुछ वर्षों में बड़े सेलिब्रिटी भी ह्दय घात की चपेट में आए हैं। बहुतों की मौत भी हो चुकी है। युवाओं में ह्दय रोग बढ़ रहा है।

डा. डीपी गोयल ने चिकित्सकों के अनुभवों, रिपोर्ट के आधार पर कहा कि हमारे देश में ह्दय की बीमारियां मौत का सबसे बड़ा कारण है। रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि 40 साल से कम उम्र के 25 प्रतिशत भारतीयों को दिल का दौरा पडऩे या दिल से जुड़ी अन्य गंभीर बीमारियां होने का खतरा अधिक होता है। 40 से 50 वर्ष की उम्र के लोगों के लिए यह जोखिम 50 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि अगर हम एक्टिव हैं। संतुलित आहार लेते हैं। धूम्रपान और शराब छोड़ देते हैं। तनाव को कंट्रोल रखने के तरीके अपनाते हैं तो अचानक हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट से बचा जा सकता है। युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बढऩे का एक प्रमुख कारण लंबे समय तक काम करना, कम नींद और रिलेशनशिप से जुड़े मुद्दे हैं। यही तनाव और हृदय रोग का कारण बनते हैं। अगर किसी की हृदय रोग से जुड़ी फैमिली हिस्ट्री है, तो उसे कार्डियोलॉजिस्ट से मिलकर जांच करवानी चाहिए।

नवीन गोयल ने कहा कि हार्ट हेल्दी रखने के लिए हमें प्रमुख रूप से 5 टिप्स अपनाने चाहिए। स्वस्थ दिल के लिए बैलेंस डाइट लें, इसमें कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन और नमक की मात्रा संतुलित होनी चाहिए। ज्यादा नमक वाला खाना ब्लड प्रेशर बढ़ाता है, जो आगे चलकर दिल की बीमारियां पैदा करता है। बॉडी मास्क इंडेक्स के अनुसार ही शरीर के वजन को मेंटेन करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की हल्की एक्सरसाइज करने से दिल से जुड़ी बीमारियों को कम करने में मदद मिल सकती है। अगर किसी व्यक्ति को स्मोकिंग करने या ज्यादा शराब पीने की आदत है, तो तुरंत छोड़ देना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से दिल की सेहत पर बुरा असर पड़ता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। दिल की बीमारियां अक्सर तनाव के कारण भी होती हैं, इसलिए जिंदगी के प्रति एक अच्छी सोच रखनी चाहिए। अगर आप तनावमुक्त जीवन जिएंगे, तो हार्ट हेल्दी रहेगा और बीमारियों का खतरा कम हो जाएगा।

नवीन गोयल ने कहा कि दिल की बीमारियों से बचने के लिए सभी को प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप कराते रहना चाहिए। यह बहुत जरूरी है। इससे आप आने वाले खतरे के प्रति पहले से सावधान रह सकते हैं। सही समय पर सही निर्णय लेकर बड़े नुकसान से बच सकते हैं। खासतौर पर 20 की उम्र में युवाओं को ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर टेस्ट जरूर कराना चाहिए। यदि इन टेस्ट में कुछ कमी नजर आती है, तो आगे दूसरे टेस्ट कराएं। जिनकी फैमिली में हार्ट अटैक की हिस्ट्री है, उन्हें डॉक्टर से बात करके एडवांस्ड टेस्ट कराने चाहिए। जिन्हें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है, उन्हें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

कम नींद लेना भी सेहत के लिए खतरनाक

नवीन गोयल ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी का असर हमारी नींद पर अधिक पड़ रहा है। इसकी वजह से हमारी सेहत बिगड़ रही है। जो लोग प्रतिदिन 7-8 घंटे की अच्छी नींद पूरी करते हैं, उन्हें हार्ट डिजीज के अलावा ज्यादा वजन और हाई ब्लड प्रेशर समेत कई परेशानियों को कंट्रोल करने में आसानी होती है। ऐसे में जरूरी है कि सभी लोग पर्याप्त मात्रा में नींद लें।

कलात्मक वस्तुओं का निर्माण करके लखेरा समाज ने खुद को किया है स्थापित: नवीन गोयल
-मेहनतकश होने के साथ ईमानदारी का मिसाल है लखेरा समाज

-समाज के लोगों ने अपनी मेहनत से कमाया है अपना नाम

-लखेरा समाज ने बुजुर्गों का सम्मान करके की अच्छी पहल

गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल ने कहा कि लखेरा समाज ने खुद को स्थापित करने के लिए मेहन बहुत की है। मेहनत के साथ ईमानदारी लखेरा समाज का गहना है। कलात्मक वस्तुओं का निर्माण करके समाज ने अपने को समय के साथ अपडेट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल के सपने को लखेरा समाज पहले से पूरा करता आ रहा है। वे रविवार को सेक्टर-4 सामुदायिक केंद्र में द्वितीय लखेरा स्नेह मिलन समारोह में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय लखेरा महासभा हरियाणा की जिला इकाई लखेरा महासभा गुरुग्राम की ओर से आयोजित किया गया।

इस समारोह में गुरुग्राम लखेरा महासभा कार्यकारिणी सदस्य एवं लखेरा समाजसेवी मीर सिंह लखेरा चौहान संरक्षक, ओमप्रकाश चौहान लखेरा प्रधान, जगबीर सिंह लखेरा महासचिव, ओमप्रकाश लखेरा कोषाध्यक्ष, ईश्वर चंद लखेरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रवीन लखेरा उपप्रधान, रामचंद्र मास्टरजी वरिष्ठ समाजसेवी, जितेंद्र लखेरा, दीपक लखेरा, देवेंद्र लखेरा, मदन लखेरा, मुकेश लखेरा, नसीब सिंह लखेरा, गुरदास लखेरा, राजेश राठौर लखेरा, चुन्नी लाल लखेरा, वीरेंद्र चौहान लखेरा समेत समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि नवीन गोयल ने गणेश पूजन व दीप प्रज्जवलन करके कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। मेधावी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। यहां लखेरा समाज ने अच्छी पहल करते हुए बुजुर्गों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में नवीन गोयल ने कहा कि लखेरा समाज ने अपने दम पर, मेहनत से समाज में अलग पहचान बनाई है। लखेरा समाज ने हमेशा ही एकजुटता का परिचय दिया है। उन्होंने समाज की ओर से बुजुर्गों के सम्मान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि बुजुर्ग हमारे पुराने पेड़ों की तरह होते हैं, वे फल भले ही ना दे पाएं लेकिन उनकी छाया में बहुत सुकून मिलता है।

नवीन गोयल ने लखेरा समाज के पैरालंपिक खिलाड़ी योगेश कथूनिया का जिक्र करते हुए कहा कि योगेश ने पदक जीतकर विश्व में लखेरा समाज का नाम चमकाया है। लखेरा समाज को डीएनटी में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार हर किसी के उत्थान के लिए काम कर रही है। अंतोदय की सरकार में अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों से किया जा रहा है। नवीन गोयल ने कहा कि सरकार ने महापुरुषों की जयंती मनाकर सर्व समाज को सम्मान देने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश में सरकार ने गरीब, जरूरतमंद व्यक्तियों, समाजों के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं।

सेक्टर-37 में एचएसवीपी ग्राउंड का खत्ता किया साफ, सभी साथियों का आभार: नवीन गोयल
अगर यह खत्ता खत्म नहीं होता तो सेक्टर-10ए रहने के लायक नहीं रहता: डॉ. डीपी गोयल

-जहां से निकलना था दुभर अब वहां नजर आती है स्वच्छता और सुंदरता

-सेक्टर-10ए, 37 के हजारों लोगों को अवैध कूड़ा डंपिंग स्थल से मिली राहत

गुरुग्राम। गुरुग्राम को स्वच्छ शहरों की श्रेणी में टॉप10 में लाने के प्रयासों में भागीदार बन रहे पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल शहर में अवैध कूड़ा डपिंग स्टेशनों के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। जनता की आवाज बनकर ऐसे स्टेशनों से कूड़ा उठवाने के लिए उनके प्रयास सराहनीय हैं। पहले बसई रोड ऑटो मार्केट की जगह से और अब सेक्टर-37 एचएसवीपी ग्राउंड से टनों कूड़ा उठवाकर नवीन गोयल ने हजारों लोगों को राहत दिलाई है।

स्वच्छता का मिशन लेकर चल रहे नवीन गोयल योजनाबद्ध तरीके से शहर में स्वच्छता अभियान चलाते हैं। पर्यावरण बचाने को पौधारोपण अभियान चलाते हैं। हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी समस्या के समाधान के लिए जनता की आवाज बनकर चल पड़ते हैं। करीब एक महीने पहले नवीन गोयल ने सेक्टर-37 में अवैध रूप से बनाए कूड़ा डंपिंग स्टेशन को बंद करवाने के लिए उन्होंने सेक्टर-37, सेक्टर-10ए और आसपास के लोगों को साथ लेकर आवाज उठाई थी। बरसात के बीच वे सड़ांध मारती गंदगी पर धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्या डॉ. सुधा यादव के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा (हरियाणा) ने सेक्टर-10ए आरडब्ल्यूए की टीम और प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री सेक्टर-37 के साथ मिलकर एक महीने तक इस कार्य के लिए संघर्ष और प्रयास किए। अब सेक्टर-37 एचएसवीपी ग्राउंड के अवैध डम्पिंग स्टेशन को खत्म करवा दिया गया है। इस साफ-सुथरे मैदान की कांटेदार तारों से फेंसिंग भी करवा दी गई है।

सेक्टर-37 में अवैध डंपिंग स्टेश खत्म कराने के कार्य में सेक्टर-10ए आरडब्ल्यूए के प्रधान सतीश गुप्ता व उनकी पूरी एसोसिएशन, प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन दीपक मैनी, वाइस चेयरमैन डॉक्टर एसपी अग्रवाल, गुरुग्राम प्रधान पीके गुप्ता, महासचिव राकेश बत्रा, कोषाध्यक्ष अमन गुप्ता, कोर कमेटी सदस्य डीपी गौड़, ओमप्रकाश कथूरिया ओम स्वीट्स, एडवोकेट प्रेम सिंह सहरावत, दिलबाग सिंह, राजकुमार डुडेजा, महीपाल पुंडीर, यशपाल महलवा, आरपी सिंह, भाई बिशन, राजपाल यादव, रिंकू राघव खांडसा, अजीत राघव खांडसा, शक्ति पार्क आरडब्ल्यूए के प्रधान साहब सिंह सोलंकी, मोहम्मदपुर से धर्मेंद्र गुर्जर, किरणपाल, बलवीर गुर्जर, खांडसा से डब्लू, सुशील गौड़ , वैश्य परिवार वेल्फेयर एसोसिएशन कोषाध्यक्ष सुदर्शन अग्रवाल, गजेंद्र गुप्ता, पूर्व प्रधान उदयवीर यादव, सतीश धर्माणी, नरेश गोयल, सतीश चोपड़ा, दिनेश यादव शिवाजी नगर, हरकेश प्रधान, सेक्टर-12 आरडब्ल्यूए प्रधान अशोक सैनी, सतीश गुर्जर, विनय मंगल, युवा नेता बलराम हंस, ईशू बाल्मीकि, सतीश गुप्ता, राजेश जुलाना, नरेश गोयल व गुरदीप शाही आदि की अहम भागीदारी रही।

जनहित के कार्यों को लेकर नवीन गोयल कहते हैं कि विकास के कार्यों, स्वच्छता के कार्यों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही। नीचे के स्तर पर लापरवाही के चलते गुरुग्राम में सफाई व्यवस्था, अवैध खत्ते लोगों ने बना लिए। कूड़ा उठाने वाली इको ग्रीन कंपनी का काम भी सराहनीय नहीं है। स्वयं मुख्यमंत्री कंपनी के कामकाज में कमियों को लेकर 25 लाख रुपये जुर्माना भी लगा चुके हैं। बहुत कुछ सुधार होने अभी बाकी हैं। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि वे स्वयं भी जागरुक हों। अपने घर, दुकान के आसपास कहीं भी गंदगी ना डालकर निर्धारित स्थान पर ही गंदगी डालकर एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

शहर की 14 कालोनियों की समस्याओं को लेकर निगमायुक्त से मिले नवीन गोयल
-निगमायुक्त ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान का दिया आश्वासन

गुरुग्राम। गुरुग्राम शहर की 14 कालोनियों में मूलभूत सुविधाओं में कमियों को लेकर पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल ने नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त पीसी मीणा से मुलाकात की। उन्हें लिखित में समस्याओं का ब्यौरा देते हुए समाधान करके जनता को सुविधाएं देने का आग्रह किया। जिस पर निगमायुक्त ने जल्द से जल्द उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।

नवीन गोयल ने निगमायुक्त पीसी मीणा को लिखित और मौखिक रूप से बताया कि राजीव कॉलोनी, हंस एन्क्लेव का सपना प्रोपर्टी वाले मेन रोड का टेंडर हो चुका है, लेकिन उसका काम रुका पड़ा है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसका काम जल्द पूरा कराया जाए। सूर्य विहार के आधे अनअप्रूव्ड रकबे को अप्रूव्ड करवाने के लिए सर्वे करवाया जाए। फिरोजगांधी कॉलोनी-2 में भी रोड के काम का टेंडर हुए काफी समय हो गया है, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया है। सेक्टर-37डी में जीएवी स्कूल के आस-पास सडक़ में गहरे गड्ढे बने हुए हैं। बरसात के समय हालात बहुत खराब हो जाते हैं। उस सडक़ को प्राथमिकता के आधार पर बनवाया जाए। कॉन्क्लेव एन्क्लेव में सीवर की नई लाइन व रोड बनवाया जाए। लक्ष्मण विहार का कुछ एरिया जो अनअप्रूव्ड है, उसे अप्रूव्ड करवाएं। शक्ति पार्क में पानी की समस्या को दूर करवाया जाए। सेक्टर-46 में सीवर और सडक़ की समस्या को दूर किया जाए। बलदेव नगर और मनोहर नगर में पानी की समस्या का समाधान किया जाए। सेक्टर-56 आरडब्ल्यूए पार्कों के रखरखाव की पैमेंट नहीं हुई है, उसे करवाया जाए।

सेक्टर-12 के सभी छोटे-छोटे काम व नए बनने वाले कम्युनिटी सेंटर का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण हो। प्रताप नगर स्थित विजय पार्क में सीवर ओवरफ्लो की समस्या रहती है, उसे दुरुस्त किया जाए। इन सभी समस्याओं को निगमायुक्त के समक्ष रखने के साथ नवीन गोयल ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करवाकर जनता को सुविधा दी जाए।

नवीन गोयल की ओर से रखी गई मांगों पर नगर निगम आयुक्त पीसी मीणा ने कहा कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।