MLA Sudhir Singla – newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

देशभर के मंदिरों को मिली स्वच्छता की सौगात: विधायक सुधीर सिंगला
-स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत प्रेम मंदिर में विधायक ने की सफाई

-विधायक बोले, 500 साल का इंतजार खत्म, 22 को आ रहे हैं श्रीराम

गुरुग्राम। अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने ओल्ड रेलवे रोड स्थित प्रेम मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने प्रेरित किया कि हर सनातनी हर मंदिर में सफाई के कार्य को पूरा करके अपने धार्मिक स्थलों को स्वच्छता की सौगात दें।

मंदिर प्रांगण में सफाई के दौरान सीमा आजाद, अनिल आजाद, सूरज गोयल, जग भूषण गुप्ता, प्रेम प्रकाश जालंधर, प्रमोद अग्रवाल, प्रवीण सिंघल, कृष्णा धीरज रोहिल्ला, आशीष गुप्ता, आरपी सिंह व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि 500 वर्षों के इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम लला अपने घर में विराजमान हो रहे हैं। ये पहल हर उस भारतीय के लिए है जो सनातन संस्कृति को तो मानता ही है, साथ में सर्व धर्म का आदर करता है। हमारी संस्कृति अनूठी है। दुनिया में हमारी संस्कृति का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम का अपने घर में आना एक अंतरराष्ट्रीय उत्सव बन गया है। हम दीवाली से पहले दीवाली मनाने जा रहे हैं। यह दीवाली सिर्फ अयोध्या में ही नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष में मनाई जाएगी। गुरुग्राम भी इसकी पूरी तैयारियां कर रहा है। उन्होंने कहा कि मिट्टी के दीयों में हम दीप जलाकर प्रभु श्री राम के आने का स्वागत करेंगे। हर मंदिर लाइट्स और दीयों की रोशन से जगमग होगा। मंदिरों को सजा दिया गया है। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि अपने शहर, गांव, कस्बे में रहने वाले लोग इस उत्सव में शामिल हों। अपने घरों, प्रतिष्ठानों की सजावट करें। हमें पूरे देश को अयोध्या का रूप देकर प्रभु श्रीराम लला के आगमन का स्वागत करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम लला के भव्य मंदिर का निर्माण कराकर ऐतिहासिक काम किया है। अदालत के निर्णय के बाद मंदिर के निर्माण का काम तेजी से चला। अब वह दिन आ गया, जब हम मंदिर निर्माण के बाद उसमें विराजमान हो रहे राम लला के दर्शन करने जा रहे हैं। 22 जनवरी के दिन को हर तरह से हमें ऐतिहासिक बनाना है। हर बच्चा, जवान, महिला, पुरुष श्रीराम जी के इस उत्सव में शामिल होकर खुशियां मनाए।

विधायक सुधीर सिंगला ने किया 6 लाख लीटर क्षमता के बूस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन
-900 मीटर एरिया, अशोक विहार, शीतला कालोनी, गुडग़ांव गांव को होगी सुविधा

गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने 6 लाख लीटर क्षमता वाले बूस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस बूस्टर पम्प से शहर के 900 मीटर एरिया, अशोक विहार, शीतला कॉलोनी, गुडग़ांव गांव को पेयजल की उपलब्धता होगी।

इस अवसर पर विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि हरियाणा सरकार बिजली, पानी, सडक़ें, सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने पर लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर इन विषयों पर काम हो रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि कोई भी सुविधा मिलने का मतलब यह नहीं हो कि उसकी दुरुपयोग हो। पेयजल का हमें सोच-समझकर उपयोग करना चाहिए। गुरुग्राम की लगातार आबादी बढ़ रही है। ऐसे में यहां पर सुविधाएं भी उसी हिसाब से चाहिए। पानी को व्यर्थ बहाने से हमें परहेज करना चाहिए। गुरुग्राम में भूमि का जल स्तर काफी घट रहा है। यहां के कई क्षेत्र भूजल स्तर के मामले में डार्क जोन में हैं। आबादी के हिसाब से गुरुग्राम में पानी की मांग अधिक है। लगातार यहां पर आबादी बढ़ ही रही है। ऐसे में हम जल की बचत पर विशेष ध्यान देना होगा। यह अच्छी बात है कि सोसायटियों में जल का शोधन करके उसी पानी को उपयोग में लिया जा रहा है। समय रहते हमें पानी की बचत पर ध्यान देना होगा।

गुरुग्राम में बूस्टिंग स्टेशन के उद्घाटन पर बुजुर्ग से नारियल तुड़वाते विधायक सुधीर सिंगला

विधायक ने कहा कि  पिछले 10 वर्षों में 11 मीटर तक जल स्तर नीचे जा चुका है। वर्ष 2009 में यहां का जलस्तर 25.74 मीटर नीचे था। वर्ष 2018 तक यह तक 36 मीटर से भी नीचे पहुंच गया। हर साल 1 मीटर से भी अधिक गहराई में पानी जा रहा है। उन्होंने कहा कि पानी के इन हालातों पर हर नागरिक को गंभीर होना होगा। सरकार अपने स्तर पर सभी प्रयास कर रही है। सरकार के साथ आम नागरिकों को भी सक्रियता दिखानी होगी। उन्होंने लोगों को बरसाती पानी के संचयन के लिए प्रेरित किया। अपने क्षेत्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जरूर लगवाएं। बरसात के समय में लाखों गैलन पानी नालों में बह जाता है। अगर हमारे आसपास रेन वाटर हार्वेस्टिंग होंगे तो हम बरसाती से जमीन को रिचार्ज कर सकेंगे। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि सुविधाएं लेने के साथ उनको बनाए रखने के लिए भी हम सबका योगदान होना चाहिए। आरडब्ल्यूए भी अपने स्तर पर जनसुविधाओं की देखरेख करे, ताकि वे दुरुस्त रह सकें। इस अवसर पर पूर्व डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया, पूर्व पार्षद मंगतराम बागड़ी, भगत कटारिया, सुरेंद्र सांगवान, एसडीओ संजोग शर्मा, प्रदीप यादव, अभिषेक ठाकुर, सतीश, लिली फौजी, बिट्टू, रणवीर, मनीष, मयंक समेत शीतला कॉलोनी, अशोक विहार के लोग मौजूद रहे।

जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन गुरुग्राम को विधायक सुधीर सिंगला ने दी 2 लाख की सहयोग राशि
-एसोसिएशन के भवन रेनोवेशन के लिए दी गई यह राशि

गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन गुरुग्राम को हरियाणा सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में पत्रकारों का अपना एक क्लब होने से यहां बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने भवन के रेनोवेशन के लिए एसोसिएशन को 2 लाख रुपये की राशि का चेक भेंट किया। विधायक के साथ उनके निजी सचिव आरपी सिंह, मीडिया कॉर्डिनेटर अमित गोयल, सहायक कपिल अग्रवाल भी मौजूद रहे।

विधायक सुधीर सिंगला ने एसोसिएशन के प्रधान संजय यादव, उपाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, संयुक्त सचिव देवेंद्र भारद्वाज, प्रवक्ता संजय कुमार मेहरा के साथ एसोसिएशन के सदस्यों राजेश यादव, अभिषेक अग्रवाल, योगेश कुमार, प्रवीन कुमार, जितेंद्र शर्मा, आदित्य राज, हनु सैनी, प्रवीन वत्स, संजय चौहान, कुमार प्रवीन, मनोज गुडियानी, उमेश गर्ग, राजू चित्रा, मोनू सैनी, आकाश खुराना को विधायक सुधीर सिंगला ने 2 लाख रुपये की सहयोग राशि चेक सौंंपा। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार पत्रकारों के हितों के लिए बेहतरीन कार्य कर रही है। पत्रकारों की सेवानिवृति के बाद उन्हें 10 हजार रुपये पेंशन देने की शुरुआत मनोहर सरकार ने ही की। अब इस पेंशन की राशि में 5000 रुपये बढ़ोतरी करके 15 हजार रुपये कर दिया गया है। आयुष्मान भारत योजना में भी पत्रकारों को शामिल किया गया है। दस लाख रुपये तक का जीवन बीमा सरकार की ओर से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। आजादी आंदोलन से लेकर अब तक पत्रकारों ने अपनी कलम के माध्यम से ना केवल मजबूती से लड़ाई लड़ी, बल्कि सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की है। विधायक ने कहा कि पत्रकारिता एक पेशा नहीं, एक मिशन है। इस मिशन को सभी पत्रकार बखूबी निभाएं, ताकि समाज को इसका लाभ मिले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने पत्रकारों को उचित मान और सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने जर्नलिस्ट एसोसिएशन गुरुग्राम को 2 लाख रुपये की राशि का चेंक भेंट करते हुए सरकार द्वारा अलॉट किए गए भवन की शुभकामनाएं दीं।

अग्रिवीर बनकर देश सेवा करने में अग्रणी रहें युवा: सुधीर सिंगला
-शहीद श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कही यह बात

गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत स्वतंत्र सेनानी हॉल में आजाद हिन्द फौज की उत्तराधिकारी समिति गुरुग्राम द्वारा आयोजित शहीद श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक सुधीर सिंगला ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम सबको अपने सैनिकों पर गर्व है, जो देश की सीमाओं पर तैनात रहकर देश को सुरक्षित बनाए हुए हैं। वो अपनी रातों की नींद, दिन की चैन गंवाते हैं ताकि हम सब सुरक्षित और चैन से रहे सकें। सैनिकों के सम्मान में हर नागरिक हमेशा आगे रहना चाहिए। युवाओं का बेहतर भविष्य बनाने के लिए केंद्र सरकार अग्रिवीर योजना लेकर आई। इसमें एक युवा सेना में भी रह सकता है और फिर वापस अपने घर आकर अपना नया व्यवसाय शुरू कर सकता है। युवाओं के इस देश में मोदी सरकार का यह फार्मुला बेहद खास है। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं को इस तरह से भी देश की सेवा करने में रुचि दिखाते हुए सेना में जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सैनिकों का सम्मान बढ़ाने के लिए कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने सैनिकों के साथ शहीदों के परिवारों को भी लाभ और उचित सम्मान देने का काम किया है। विधायक ने कहा कि सैनिक और अनुशासन एक दूसरे के पूरक हैं। सेना में रहने वाला जवान जीवन भर अनुशासन में रहता है। समाज में भी वह समय का पाबंद और अनुशासन ही सिखाता है। एक सैनिक अपनी शौर्यता, बहादुरी और जांबाजी से देश के युवाओं का प्रेरणा स्रोत बनता है। हमारा देश युवाओं का देश है। युवाओं की सेना में अधिक रुचि होनी चाहिए। कार्यक्रम में समिति के वरिष्ठ सदस्य कपूर सिंह दलाल, विजेंदर सिंह, ठाकरान, बलजीत सिंह, श्रीकृष्ण यादव, रोशनलाल यादव, जय भगवान फौगाट, दीपक बैनीवाल, योगेश यादव, इन्द्र सिंह हंस, जितेंद्र गहलोत, समरजीत सिंह समेत कई सदस्य शामिल रहे।

भारत में तिब्बती शरणार्थियों को मिलता है पूरा मान-सम्मान: विधायक सुधीर सिंगला
-देश में कहीं भी बेरोक-टोक घूम सकते हैं तिब्बती

-अपनी आजीविका के लिए तिब्बत मार्केट लगाकर की है बेहतर शुरुआत

गुरुग्राम। बुधवार को गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने तिब्बत रिफ्यूजी हैंडलूम एसोसिएशन द्वारा आयोजित शीतकालीन कपड़ों के मेले का शुभारंभ किया। यहां राजपूत वाटिका में लगाई गई तिब्बत मार्केट में सर्दियों के वस्त्रों की उपलब्धता रहेगी।

इस अवसर पर तिब्बती लोगों का स्वागत करते हुए विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि तिब्बत के लोगों के लिए भारत देश बड़ा बाजार है। यहां वे खुली हवा में सांस ले सकते हैं। बिना किसी रोक-टोक के देश में कहीं भी आ-जा सकते हैं। उनका देश में हर शहर में उचित मान-सम्मान होता है। शासन, प्रशासन उन्हें उनका बाजार चलाने में पूर्ण सहयोग भी देते हैं। पिछले 18 साल से यहां तिब्बत मार्केट लगाते आ रहे इन लोगों को आज तक कोई दिक्कत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि भारत में शांति के मार्ग पर चलने वाले हर किसी का स्वागत होता है। यहां की शांति भंग करने वालों के साथ सख्ती होती है।

विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि तिब्बत का चीन के कब्जे से आजाद कराने के लिए भारत सरकार सकारात्मक सोच के साथ काम कर रही है। भारत-तिब्बत सहयोग मंच भी अपने स्तर पर जागरुकता फैलाने में लगा है। तिब्बत की आजादी और मानसरोवर की मुक्ति का मिशन लेकर यह मंच लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि तिब्बत के लोगों को चीन से अधिक भारत पर भरोसा है। यहां उन पर व्यापार, दुकानदारी को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है। खुले मन से उनका सब शहरों में स्वागत होता है। उनकी मार्केट और प्रोडक्ट को लोग पसंद भी करते हैं। खूब खरीदारी यहां की जाती है। इस अवसर पर महिंद्र सिंह, संतोष ठाकुर, अशोक सिंह, महेश राघव, आरपी सिंह के अलावा तिब्बती मार्केट टीम से डोलमा स्ट्रिंग, टेंजिन धवला, टेंजिन पलजोम, पेमा, टेंजिन चोसंग व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

कहीं संस्कृति तो कहीं बहादुरी से परिचित कराते हैं हमारे त्योहार: सुधीर सिंगला
-शहर में कई स्थानों पर दुर्गा पूजा व कीर्तन में पहुंचे विधायक

गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने सप्तमी के अवसर पर शीतला कालोनी, लक्ष्मण विहार व सेक्टर-31 में माता दुर्गा पूजा व कीर्तन में शिरकत की। उन्होंने सभी आयोजकों को इन धार्मिक आयोजनों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वहां स्वयं भी पूजा-अर्चना करके मां से सभी के कुशल, मंगल और तरक्की की कामना की।

विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में हर त्योहार कहीं संस्कृति से परिचय कराते हैं तो कहीं बहादुरी से। नवरात्र मां दुर्गा के 9 रूपों को समर्पित होते हैं। मां दुर्गा के 9 रूपों का वर्णन करते हुए विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि नौ दुर्गाओं ने देव दानव युद्ध में विशेष भूमिका निभाई है। इनकी सम्पूर्ण कथा देवी भागवत पुराण और मार्कण्डेय पुराण में लिखित है। शिव पुराण में भी इन दुर्गाओं के उत्पन्न होने की कथा का वर्णन आता है कि किस प्रकार से हिमालय राज की पुत्री पार्वती ने अपने भक्तों को सुरक्षित रखने के लिए तथा धरती आकाश पाताल में सुख शान्ति स्थापित करने के लिए दानवों राक्षसों और आतंक फैलाने वाले तत्वों को नष्ट करने की प्रतीज्ञा की। समस्त नव दुर्गाओं को विस्तारित करके उनके 108 रूप धारण करने से तीनों लोकों में दानव और राक्षस साम्राज्य का अन्त किया। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि सदियों से धर्म और पाप के बीच युद्ध होते आ रहे हैं। देवताओं ने भी पाप का नाश करने के लिए लड़ाईयां लड़ीं। भगवान राम ने रावण को खत्म करके बुराई का अंत किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी पौराणिक हकीकतों को जानने के लिए ग्रन्थों, पुस्तकों का अध्ययन जरूर करना चाहिए। हमें सिर्फ अपने शिक्षण संस्थानों की पुस्तकों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए।

कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया, पूर्व पार्षद मंगत राम बगड़ी, जुगल रैना, विश्व विजय झा, दिलीप सिंह, विनोद कुमार, आनंद चौधरी, प्रहलाद शास्त्री, सोनू कुमार, मुकेश तिवारी, प्रभु मंडल, सुनील शर्मा, पवन लांबा, उमेश ठाकुर, रणजीत मिश्रा, अनुज प्रसाद, ललन शास्त्री, दुर्गागंज झा शीतला कॉलोनी, पंकज पाठक, विरेंदर यादव, मधुसूदन लक्ष्मण विहार व साधु चरण दत्ता, पीकेघातक सेक्टर-31 मौजूद रहे।

प्राकृतिक ऊर्जा स्रोत अपनाकर देश के हित में सहयोगी बनें संस्थान: सुधीर सिंगला
-विधायक सुधीर सिंगंला ने 10 केवीए की क्षमता वाले ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम का किया शुभारंभ

गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने शुक्रवार को जीएमडीए, वॉल्वो ऑटोमोबाइल और एसोचैम फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्रीन हेल्थकेयर इनिशिएटिव के तहत सेक्टर-52 स्थित ताऊ देवीलाल बोटेनिकल गार्डन में 10 केवीए की क्षमता वाले ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जीएमडीए से सुभाष यादव, वॉल्वो से कल्पित सिसोदिया, एसोचैम से संदीप जैन, रणजीत कुमार ने शिरकत की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि समय और बढ़ती आबादी के साथ हमारे देश में बिजली की मांग बढ़ती ही जा रही है। बिजली पैदा करने के विभिन्न स्रोत हमारे यहां मौजूद है। केंद्र और राज्य सरकार बिजली को भरपूर मात्रा में उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बिजली के प्राकृतिक स्रोतों को भी हमें अपनाना होगा, ताकि भविष्य में बिजली संकट जैसी कोई स्थिति पैदा ना हो। उन्होंने कहा कि बिजली समस्या का एक मात्र समाधान केवल सौर ऊर्जा है। वर्तमान समय में सोलर सिस्टम एक लोकप्रिय नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत बन गई है। उन्हें खुशी है कि सरकारी और निजी क्षेत्र में सौर ऊर्जा को अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोलर सिस्टम ऑफ ग्रिड यानी बिना सरकारी बिजली के प्रयोग के काम करता है। आम तौर पर यह सिस्टम ऐसे स्थानों पर लगाया जाता रहा है, जहां बिजली उपलब्ध नहीं होती थी या फिर बहुत ही कम समय के लिए बिजली आती थी। हालांकि अब इसे शहरों में बड़े पैमाने पर अपनाया जा रहा है। यह सूरज से आने वाली रोशनी को इस्तेमाल करके घर का सारा लोड चलाता है। साथ ही साथ बैटरी को भी चार्ज करने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से 2021 के बीच भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 15 गुना बढ़ गई। अब वाणिज्यिक और औद्योगिक इमारतों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक के साथ मण्डल अध्यक्ष अभिषेक गुलाटी, पार्षद मनीष यादव, अशोक डबास, करमवीर यादव, मनोज बोहरा, सुनील नंबरदार, नवीन यादव, पीतांबर, मोनू वजीराबाद, अजय दुआ, प्रवीण यादव व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

महिला आईटीआई के दीक्षांत समारोह में विधायक सुधीर सिंगला ने बांटी डिग्रियां
-विधायक ने सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की करी कामना

गुरुग्राम। गुरुवार को सेक्टर-14 स्थित महिला आईटीआई का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुधीर सिंगला पहुंचे। उन्होंने छात्राओं को डिग्रियां वितरित करके उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि स्कूली शिक्षा के बाद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विद्यार्थियों को रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा का माध्यम है। जो विद्यार्थी अपनी कालेज की पढ़ाई ना करके सीधे आईटीआई में दाखिल लेकर तकनीकी शिक्षा लेते हैं तो उनको जल्द रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जाती है। अब गुरुग्राम समेत हरियाणा के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का बेहतर स्तर पर और माहौल बना है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दूरदर्शी सोच के चलते इन संस्थानों में अच्छे ट्रेड में युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यहां से प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को विदेशों में भी जाने का अवसर मिलता है। गुरुग्राम रोजगार का हब है। यहां हजारों कंपनियों में रोजगार के अवसर खुल रहते हैं। निजी क्षेत्र में रोजगार मिलना अब काफी आसान हो गया है। अब युवाओं तक रोजगार चलकर आते हैं। कंपनियां कोर्स के दौरान ही औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, महाविद्यालयों में जॉब मेले लगाने लगी हैं। पढ़ाई के अंतिम समय में ही युवाओं को नौकरियां अच्छे वेतन पर मिल रही हैं। अब तो कंपनियां अपनी मांग के अनुसार भी युवाओं को प्रशिक्षण दिलवा रही हैं, ताकि उन्हें निपुण कर्मचारी मिलें और सीधे उनका शुरू हो जाए।

विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि युवाओं को रोजगार दिलाने में जिला रोजगार कार्यालय भी समय-समय पर रोजगार मेले लगाता है। सरकारी के साथ युवाओं को निजी क्षेत्र में भी रोजगार के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्वयं भी निजी क्षेत्रों में उनकी जरूरतों के अनुसार विद्यार्थियों को निपुण करने में स्वयं भी संपर्क करते रहें। सरकार की यह प्रयास है कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देकर प्रदेश की युवा शक्ति को मजबूत बनाया जाए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आह्वान पर निजी कंपनियों ने स्कूल, कालेज, आईटीआई को गोद लेकर वहां की कायापलट की है। उनकी दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि आज हमारे युवाओं की प्रतिभा में निखार आ रहा है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जयप्रकाश यादव, रविंदर जैन, नवीन गुप्ता, हरीश वर्मा, एडवोकेट सचिन गुप्ता, देवेंद्र भाटिया, एडवोकेट सूरज यादव, आशीष गुप्ता, निशा गौड़, ओमप्रकाश जांगड़ा व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

विधायक सुधीर सिंगला ने किया वोटर आईडी, फैमिली आईडी, आधार कार्ड कैंप का शुभारंभ
-लोगों से अपने डॉक्यूमेंट्स दुरुस्त कराने की करी अपील

गुरुग्राम। सेक्टर-31 हाउसिंग बोर्ड में विधायक सुधीर सिंगला ने नारायण इवेंट्स व आरडब्ल्यूए हाउसिंग बोर्ड द्वारा लगाए गए वोटर आईडी, फैमिली आईडी, आधार कार्ड कैंप का शुभारंभ किया। कैंप में क्षेत्र के अनेक लोग अपनी आईडी अपडेट करवाने पहुंचे।

इस दौरान विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने के लिए यह जरूरी है कि हमारे सभी कागजात पूरे व सही हों। भविष्य में किसी तरह की दिक्कत ना रहे, इसके लिए अपने डॉक्यूमेंट्स को दुरुस्त कराएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से हर वर्ग को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति योजनाओं का लाभ लेने के साथ उन योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी स्वयं करे तो योजनाओं का हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि यह हम सबका दायित्व है कि सरकार के साथ मिलकर काम करें और आम आदमी के उत्थान के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अनेक योजनाओं को धरातल पर उतारकर पात्र लोगों को लाभ देने का काम किया है। सरकार की मंशा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की है। अपनी योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य लेकर सरकार काम कर रही है और कामयाब हो रही है। कार्यक्रम में विधायक सुधीर सिंगला के साथ अमित गोयल, प्रधान नवीन मुद्गिल, उपप्रधान संगीता चौहान, जितेंद्र महासचिव, संदीप ढांडा कोर्डिनेटर, संजय जोशी, पवन यादव, एसके गुप्ता, संदीप ढांडा, सुशील जोशी, योगेश भारद्वाज, सुशील कुमार, रजनी गोयल, ओपी शर्मा, कमल दुगगल, कमल, एसके गुप्ता, अंशु जगगी, अनिल गुप्ता, ओपी शर्मा, समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर लौटे अमित सैनी को विधायक सुधीर सिंगला ने किया सम्मानित
-विधायक ने आशीर्वाद देकर की उज्जवल भविष्य की कामना

-अहमदाबाद में 27 से 29 सितंबर तक हुई थी चैंपियनशिप

गुरुग्राम। अहमदाबाद में 27 से 29 सितंबर तक सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप चौथे फेडरेशन कप में गुरुग्राम के खिलाड़ी अमित सैनी पुत्र जसवंत सैनी ने कांस्य पदक जीता है। शनिवार को गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने अमित सैनी को सम्मानित किया। उन्हें आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। अमित सैनी स्वास्तिक फाउंडेशन में स्वच्छता सैनिक हैं, जो कि खेल में रुचि के साथ पर्यावरण रक्षा एवं रक्त दान करने व कराने में सदैव अग्रणी रहते हैं। इस दौरान रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य अमित गोयल, स्वास्तिक फाउंडेशन के अध्यक्ष राज सैनी बिसरवाल भी मौजूद रहे।

विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि गुरुग्राम के बच्चे, युवा खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे हैं। खेलों में सरकार के स्तर पर बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम में जहां हॉकी मैदान में नया एस्ट्रॉटर्फ बिछाया जा रहा है, वहीं खिलाडिय़ों व अधिकारियों के लिए स्टेडियम में भव्य भवन भी बना दिया गया है। विधायक ने कहा कि खेलों में खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन करें। सरकार सुविधाएं देने और पुरस्कार देने में सदा खिलाडिय़ों के साथ खड़ी है। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि हमारे खिलाडिय़ों ने ओलंपिक खेलों में मेडल जीतकर नाम रोशन किया है।

13 साल से सॉफ्ट टेनिस खेल रहे हैं अमित सैनी

पिछले 13 साल से सॉफ्ट टेनिस खेल रहे अमित सैनी खेलों में भी अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अब उनका पूरा ध्यान अपने खेल पर ही है। अब तक जिला से लेकर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने अपने खेल में प्रतिभा दिखाई है। उन्होंने 36वें नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीता था। चार बार इंटरनेशनल खेलों में से 2 बार कोरिया में, 1 बार जापान में और 1 बार चाइना में हुए खेलों में भाग लिया है। अमित सैनी के मुताबिक वह कोच विरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में सेक्टर-21 टेनिस कोर्ट में अभ्यास करते हैं। फिलहाल वह वर्ष 2024 में होने वाली एशियन चैंपियनशिप व वल्र्ड चैंपियनशिप की तैयारी में है।